Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांग्रेस की कौन सी बात इतनी बुरी लग गई कि सपा गिनाने लगे सारे एहसान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
congress-SP
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव करीब हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी शोर अब ढलान की ओर है लेकिन नहीं थम रही तो लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे में दो विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच की तल्खी. अब सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कांग्रेस को आड़ेहाथों लिया है.

राजीव राय ने एक्स पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मेंशन करते हुए कहा है कि क्या आपके प्रवक्ता को इतना भी नहीं पता कि समाजवादी थाली में छेद नहीं करते. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी तो बीजेपी को रोकने के लिए अपनी थाली से भी खाना निकाल कर कांग्रेस को कई बार दिए हैं. राजीव राय ने लगे हाथ 2009 में यूपीए सरकार के समर्थन से लेकर 2017 के चुनाव में गठबंधन के दौरान 106 सीटें देने तक के वाकये का जिक्र किया है.

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता तो 2009 में ही आपकी सरकार गिर गई होती. 2017 में 106 सीटें देने का खामियाजा हम झेले. राजीव राय अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर सपा के एहसान गिना गए तो साथ ही तंज भी किया. उन्होंने कहा कि आपके नेताओं को पता होना चाहिए कि यूपी में तो कांग्रेस भूखमरी की कगार पर है. अगर हम आपकी थाली में दाना ना डालें तो दो भी नहीं बचेगा फिर इतना अहंकार किस बात का? इसलिए आप उन्हें हकीकत से रुबरू होकर I.N.D.I.A. गठबंधन की मजबूती के लिए काम करने को कहें.

सपा सचिव के पोस्ट से छिड़ा ट्विटर वॉर

सपा सचिव ने साथ ही ये भी याद दिलाया है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से ही मिलेगा. राजीव राय के इस पोस्ट के बाद अब सपा और कांग्रेस के नेताओं में ट्विटर वॉर छिड़ गया है. राजीव राय के एक्स पोस्ट पर यूथ कांग्रेस यूपी ईस्ट के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि ज्ञान तो आप कांग्रेस को दे रहे हैं लेकिन आपका अहंकार तो खुद ही गठबंधन की जड़ खोदने में लगा है. उन्होंने 2009 में कांग्रेस के अकेले 21 सीटें जीतने का जिक्र करते हुए कहा कि आज आप भी पांच पर ही हैं.

यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता ने साथ ही उन्हें समाजवादी एहसान जताना छोड़ने की नसीहत भी दी और कहा कि कांग्रेस सपा के दम पर दो सीटें जीतती है तो आपकी पार्टी भी पांच ही सीटें जीत पा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि गठबंधन पर ध्यान उचित होगा. अहम का त्याग सिर्फ कांग्रेस नहीं, समाजवादियों को भी करना होगा. नहीं तो कांग्रेस दो से और आप पांच से आगे नहीं बढ़ पाएंगे.

राजीव राय ने किया पलटवार

यूथ कांग्रेस नेता के वार पर पलटवार करते हुए राजीव राय ने सवालिया लहजे में कहा कि इतना ज्ञान आप अजय राय, अलका लांबा और कमलनाथ जैसे नेताओं को क्यों नहीं देते? 2014 में आप कितने पर आ गए? हमारे बिना कमलनाथ पिछली बार शपथ नहीं ले पाते. उन्होंने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आपने उतनी सीटों की जिद्द नहीं की होती तो तेजस्वी यादव उसी समय मुख्यमंत्री बन गए होते.

उन्होंने तंज करते हुए ये भी कहा कि ये ‘माइन इज माइन, योर्स इज ऑवर्स’ की सोच आपको और सहयोगियों को भारी पड़ रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के बीच तीखी जुबानी जंग के बाद माहौल थोड़ा शांत होता दिख रहा था कि अब यूपी की प्रमुख विपक्षी पार्टी इतना क्यों भड़क गई?

इतना क्यों भड़क गई सपा?

दरअसल, इसकी जड़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा का एक बयान है. अलका लांबा ने हाल ही में कहा था कि सपा इंडिया गठबंधन में है लेकिन फिर भी उसे दिक्कत है. उन्होंने ये भी कहा था कि इंडिया गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में बना है. आपको कन्फ्यूजन है और गोडसे-गांधी की विचारधारा में फर्क नहीं समझ आ रहा तो ये आपको तय करना है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
missiles

QRSAM की ताकत से भारत अजेय… हवाई हमलों का जवाब स्वदेशी मिसाइल, पाक की साजिश होगी नाकाम !

June 10, 2025
Tariff war

वर्तमान वैश्विक पटल पर व्यापार युद्ध भारत के लिए आपदा में अवसर हैं!

April 12, 2025
Nutrivise 2025

न्यूट्रिवाइज 2025 एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

September 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.