Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

ओडिशा भीषण ट्रेन हादसे की वजह क्या थी? रेल मंत्री ने बताया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 3, 2023
in राज्य
A A
odisha train accident
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भुवनेश्वर : ओडिशा भीषण ट्रेन हादसे के भयानक मंजर से देशभर में शोक की लहर है। खबर लिखे जाने तक हादसे में मरने वालों की संख्या 280 पार कर गई है और 900 से ज्यादा लोग अभी भी जख्मी हैं। इस हादसे में युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय फोर्स के अलावा आर्मी और वायुसेना भी राहत-बचाव कार्य में जुटी है। वायुसेना के हेलिकॉप्टों की मदद से घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति जानी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। बताया कि भीषण रेल हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके लिए इन्क्वायरी कमेटी का गठन किया जा चुका है। क्या यह भीषण रेल एक्सीडेंट हादसा था या साजिश? इस पर रेल मंत्री क्या बोले, जानते हैं

ओडिशा के बालासोर इलाके में हुए भीषण ट्रेन हादसे में शुक्रवार रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। दो पैसेंजर ट्रेनों और एक मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर के बाद 10 से ज्यादा बोगियां पटरी से उतर गई। दिल दहला देने वाले इस भयावह हादसे में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 280 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि, 900 से ज्यादा घायल हैं। स्थानीय पुलिस, प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और आर्मी के जवान रात से राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। सुबह से वायुसेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में उतर चुकी है।

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

शनिवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति जानी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। कहा कि हादसे में घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया जा चुका है। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेल मंत्रालय, केंद्र और राज्य सरकारें तीनों अपने स्तर पर घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

वजह क्या थी?
रेल मंत्री से पूछा गया कि इस भीषण रेल हादसे की वजह क्या थी? इस पर उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन, रेल मंत्रालय की तरफ से इस मामले में इन्क्वायरी कमेटी का गठन किया जा चुका है। कमेटी पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए है। जो भी इस हादसे का गुनाहगार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद इस मामले की तह तक जाएंगे और नतीजा सामने नहीं आने तक चुप नहीं रहेंगे।

साजिश या हादसा?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा गया कि यह हादसा था साजिश? जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि पहले हमे मानवीय संवेदनाओं का सम्मान करना होगा। अभी इस मामले में वे कुछ नहीं कह सकते। इन्क्वायरी कमेटी का गठन किया जा चुका है। जब तक इस मामले में कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती, वे ज्यादा कुछ नहीं कह पाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
news

मैं एक मीडियाकर्मी हूं गर्व करूं या फिर शर्म…

September 29, 2023
Solar panel

COP27 क्या है, और यह इतना ज़रूरी क्यों है?

November 3, 2022
Ayodhya

मैं न जीऊं बिन राम, शुभ घड़ी आ गई

January 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.