Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय हुई कोई गड़बड़ी तो क्या करेगा ISRO?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Chandrayaan-3
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) बुधवार 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा. इस मिशन (Mission Moon) की सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है. चांद पर सफतापूर्वक सॉफ्ट लैडिंग के साथ ही भारत अमेरिका, यूएसएसआर (अब रूस) और चीन के बाद ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश होगा.

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ISRO के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर ने सोमवार को कहा कि चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की इस दूसरी कोशिश में अगर कुछ भी गड़बड़ दिखती है या लैंडर मॉड्यूल से जुड़े कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो लैंडिंग को 27 अगस्त के लिए टाल दिया जाएगा.

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

अहमदाबाद स्थित इसरो के अंतरिक्ष एप्लिकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा कि लैंडिंग के संबंध में निर्णय लैंडर मॉड्यूल की सेहत और चांद पर उस वक्त की स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा. समाचार एजेंसी पीटीआई ने निदेशक देसाई के हवाले से कहा, ’23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की सेहत और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर फैसला करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं.’

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी फैक्टर अनुकूल नहीं लगता है, तो हम मॉड्यूल की लैंडिंग को 27 अगस्त के लिए टाल देंगे. हालांकि इसके साथ ही वह उम्मीद जताते हैं कि मून लैंडिंग में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हम 23 अगस्त को चंद्रयान-3 मॉड्यूल को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कराने में सक्षम होंगे.

इस बीच इसरो ने मंगलवार को चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’ (NPDC) से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की हैं. चांद की ये तस्वीरें 19 अगस्त को लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई थीं.

इसरो ने बताया कि एलपीडीसी से ली गई तस्वीरें यान पर मौजूद चंद्रमा के संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके इसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की सहायता करती हैं. एलएम के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है.

इसरो ने इससे पहले सोमवार को ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ (LHDC) से ली गई चंद्रमा के सुदूर पिछले भाग की तस्वीरें जारी की थीं. अहमदाबाद स्थित ‘स्पेस एप्लिकेशन सेंटर’ (SAC) द्वारा विकसित यह कैमरा नीचे उतरते समय ऐसे सुरक्षित ‘लैंडिंग’ क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है, जहां चट्टानें या गहरी खाइयां न हों. एसएसी इसरो का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र है.

‘सबकुछ फेल हो जाए तभी सफल होगा चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर’

वहीं इस महीने की शुरुआत में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने भरोसा जताया था कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होगा. उन्होंने दावा किया कि अगर इसके सभी सेंसर और दो इंजन काम नहीं करेंगे तो भी लैंडिंग निश्चित है. विक्रम लैंडर के 23 अगस्त को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड करने की उम्मीद है.

 

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pakistan vs india weapons

पाकिस्तान देखेगा भारत की हथियारों की ताकत…युद्ध का फाइनल ऐलान !

April 30, 2025
india-china

इस मोर्चाबंदी से सावधान

May 16, 2023
Vekoli Pathakheda area

वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा भूमिगत खदान में कंटीन्यूअस माइनर का हुआ उद्घाटन

September 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.