Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

जब पुल‍िसवाले से आधार कार्ड बनवाने के मांगे 100 रुपये, ऐसे हुआ रैकेट का भंडाफोड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 7, 2026
in जुर्म, दिल्ली
A A
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अगर कोई वेबसाइट कुछ ही मिनटों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र या जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का दावा करे तो सावधान हो जाइए. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने ऐसे ही एक बड़े इंटर-स्टेट साइबर रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो ऑनलाइन पैसे लेकर नकली सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहा था.

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें ऑनलाइन बेच रहा था. इन दस्तावेजों का इस्तेमाल पहचान की चोरी, बैंकिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों में किया जा सकता था.

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन

September 18, 2026
rekha gupta

PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता का फैसला, अपने सभी अंग किए दान

September 17, 2026
Load More

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से मिला सुराग

दिल्ली पुलिस को साइबर पेट्रोलिंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सूचना मिली कि bkprint.in नाम की वेबसाइट के जरिए नकली सरकारी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं. वेबसाइट पर दावा किया जा रहा था कि ग्राहक आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन से जुड़े दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई सरकारी रिकॉर्ड बनवा सकते हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वेबसाइट की जांच शुरू की.

पुलिस ने खुद बनवाया नकली आधार कार्ड

वेबसाइट की सच्चाई जानने के लिए पुलिस अधिकारियों ने एक डमी यूजर अकाउंट बनाया. पहले वेबसाइट पर दिए गए यूपीआई के जरिए 100 रुपये वॉलेट में जमा किए गए. इसके बाद नकली नाम, पता और फोटो अपलोड कर आधार कार्ड और वोटर आईडी तैयार कराई गई.

जब पुलिस ने तैयार दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उन पर मौजूद QR Code किसी सरकारी डेटाबेस से लिंक नहीं था. उसमें सिर्फ वही जानकारी दिखाई दे रही थी जो ग्राहक ने खुद भरी थी।. इससे साफ हो गया कि वेबसाइट पूरी तरह फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार कर रही थी.

असली जैसे दिखते थे नकली दस्तावेज

जांच में सामने आया कि आरोपी ऐसे दस्तावेज तैयार करते थे, जो देखने में बिल्कुल असली सरकारी दस्तावेज जैसे लगते थे. इन्हें देखकर आम व्यक्ति आसानी से धोखा खा सकता था.

पुलिस के मुताबिक इन दस्तावेजों का इस्तेमाल

  • पहचान की चोरी (Identity Theft)
  • बैंक और वित्तीय धोखाधड़ी
  • फर्जी सिम कार्ड लेने
  • सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाने
  • दूसरे असली दस्तावेज हासिल करने जैसे अपराधों में किया जा सकता था.

ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक

तकनीकी जांच के दौरान वेबसाइट पर भुगतान लेने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और यूपीआई अकाउंट की जानकारी निकाली गई. जांच में यह अकाउंट बिदेशी साव के नाम पर मिला, जो दमन और दीव में रह रहा था. दिल्ली पुलिस की टीम ने दमन पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वेबसाइट का पूरा बैकएंड बिहार के पटना निवासी संतोष कुमार संभालता था. इसके बाद पुलिस ने पटना में छापेमारी कर संतोष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

लैपटॉप और मोबाइल से मिले बड़े सबूत

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं. शुरुआती जांच में इनमें से वेबसाइट का सोर्स कोड, होस्टिंग से जुड़े रिकॉर्ड, ग्राहकों की जानकारी, पेमेंट डिटेल्स और दोनों आरोपियों के बीच हुई बातचीत के डिजिटल सबूत मिले हैं. इनसे यह भी पता चला कि वेबसाइट का पूरा संचालन बेहद संगठित तरीके से किया जा रहा था.

पहले वॉलेट रिचार्ज, फिर बनता था फर्जी डॉक्यूमेंट

पुलिस के अनुसार वेबसाइट पर ग्राहक को पहले अपना डिजिटल वॉलेट रिचार्ज करना पड़ता था. इसके बाद वह अपनी पसंद का कोई भी सरकारी दस्तावेज चुनकर उसमें मनचाही जानकारी और फोटो भर देता था. कुछ ही देर में वेबसाइट उसी जानकारी के आधार पर नकली दस्तावेज तैयार कर देती थी.

पुलिस की लोगों से अपील

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी दस्तावेज के लिए केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल या संबंधित विभाग की सेवाओं का ही इस्तेमाल करें. यदि कोई वेबसाइट या व्यक्ति पैसे लेकर आधार, पैन, वोटर आईडी या अन्य सरकारी प्रमाण पत्र तुरंत बनाने का दावा करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें. पुलिस का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
JNU campus

जेएनयू कैंपस में हुआ 57वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन

May 8, 2024
जनजाति समाज

‘धरतीपुत्र’ जनजाति समाज का भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान

November 4, 2024
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी रच देगी इतिहास, अगर कर जाए ये एक काम

November 4, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.