Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

सिसोदिया संकट से AAP को कहां-कहां चोट; कितने कमजोर हुए केजरीवाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 18, 2023
in दिल्ली
A A
arvind kejriwal, manish sisodia
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) को इस समय अपने सबसे बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक दशक पहले आंदोलन के रास्ते राजनीति में एंट्री करने वाली पार्टी ने बेहद कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कर लीं। दिल्ली के बाद पंजाब में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई तो गुजरात से गोवा तक में पार्टी विपक्ष का हिस्सा है। कई और राज्यों में पार्टी जड़े जमाने की कोशिश में जुटी थी कि इसके दूसरे सबसे बड़े नेता चौतरफा घिर गए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के शराब घोटाले में जेल चले जाने से ‘आप’ को बड़ा झटका लगा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भले ही केंद्र सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाकर सहानुभूति बटोरने और डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक आकलन में जुटे हैं कि सिसोदिया के जेल चले जाने से ‘आप’ को कहां और कितना नुकसान पहुंचा है।

सरकार के कामकाज में दिक्कत
कहा जाता है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री भले ही हैं, लेकिन सरकार सिसोदिया ही चला रहे थे। उपमुख्यमंत्री होने के अलावा वह डेढ़ दर्जन विभागों का कामकाज देख रहे थे। शिक्षा, वित्त,रोजगार समेत सभी अधिकतर महत्वपूर्ण विभागों का काम सिसोदिया के जिम्मे ही था। सरकार में उन पर कितनी जिम्मेदारी थी इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब उनके विभागों का बंटवारा तीन मंत्रियों में किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नौकरशाहों के साथ भी सिसोदिया के संबंध बेहद मधुर थे और इसलिए सरकार का कामकाज काफी सुगमता से चल रहा था। सिसोदिया के जेल चले जाने से ना सिर्फ कामकाज की गति प्रभावित हुई है,बल्कि केजरीवाल पर भी बोझ बढ़ा गया है।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

संगठन में भी महसूस की जा रही कमी
‘आप’ के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल हैं तो सिसोदिया की भी पार्टी पर पकड़ उतनी ही अच्छी बताई जाती है। आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के दाएं हाथ रहे सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच एक पुल का काम किया है। दिल्ली में संगठन की मजबूती हो या दूसरे प्रदेशों में विस्तार, सिसोदिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। दिल्ली की राजनीति पर करीब से निगाह रखने वालों का कहना है कि पार्टी स्तर के हर छोटे से बड़े फैसले तक में उनकी सहति और सहभागिता रही है। केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद साथी के रूप में पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे सिसोदिया के जेल चले जाने से पार्टी को संगठन के स्तर पर नुकसान हुआ है।

साख को लगा झटका
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्मी पार्टी ने ‘ईमानदारी और शुचिता की राजनीति’ का दावा करते हुए हमेशा खुद को परंपरागत पार्टियों से अलग पेश करने की कोशिश की है। अपने नेताओं और पार्टी को
‘कट्टर ईमानदार’ बताने वाले केजरीवाल के सबसे करीबी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने को पार्टी की साख पर सवाल और दाग के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी घर-घर पर्चे बांटकर लोगों को शराब घोटाले के बारे में बता रही है तो आम आदमी पार्टी भी हर गली-नुक्कड़ में जाकर जनता को भरोसा बनाए रखने को कह रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पार्टी की साख पर जो दाग सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने से लगा है उसे पूरी तरह साफ कर पानी बड़ी चुनौती होगी।

लंबा चल सकता है संकट
पिछले साल मई से जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तरह मनीष सिसोदिया को भी लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। एक तरफ जहां शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी ने सिसोदिया के खिलाफ काफी सबूत जुटाने की बात कही है तो दूसरी तरफ जासूसी केस में भी केस दर्ज कर लिया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल भी मानते हैं कि यह संकट जल्दी खत्म नहीं होने वाला है। जासूसी कांड में सीबीआई की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद केजरीवाल ने कहा कि पीएम उन्हें लंबे समय तक बंद रखना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आम चुनाव से पहले देश में लागू हुआ CAA, मिलेगी न्यायपूर्ण नागरिकता

March 12, 2024

ज्वलंत सवाल : बीस वर्ष बनाम अपने वजूद के लिये संघर्ष करता ‘मेरु गौं’

December 23, 2022
लोकसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक

संसद में घुसपैठ, क्या सुरक्षा एजेंसियों के लिए ये खतरे की घंटी है?

December 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.