Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ईरान-अमेरिका सीजफायर, पेट्रोल-डीजल समेत किन चीजों पर पड़ेगा असर? जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 8, 2026
in विश्व
A A
us-iran war
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पेट्रोल, डीजल, गैस, राशन, फ्लाइट टिकट और रोजमर्रा की चीजों के सस्ते होने की उम्मीद बढ़ गई है। अगर सीजफायर का उल्लंघन नहीं होता है, तो इसका असर धीरे-धीरे आपकी जेब पर दिखने लगेगा। आइए इसको विस्तार से समझते हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर ने न सिर्फ वैश्विक राजनीति में राहत दी है, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी इसका असर पड़ने लगा है। जैसे ही दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 13% से 17% तक की गिरावट देखी गई। इसका सीधा संबंध भारत जैसे देशों से है, जहां बड़ी मात्रा में तेल आयात किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब रोजमर्रा की चीजें सच में सस्ती होंगी? आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि सीजफायर के इस फैसले से पेट्रोल-डीजल, गैस, फर्टिलाइजर, ट्रांसपोर्ट, हवाई सफर कितना सस्ता होगा?

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

आइए इस पूरे घटनाक्रम को शुरू से समझते हैं। आपको याद ही होगा कि जब ईरान-इजराइल-अमेरिका का संघर्ष शुरू हुआ तो धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल, गैस, ट्रांसपोर्ट और हवाई सफर समेत कुछ डेली इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगीं। इस तनाव का सबसे बड़ा असर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मेज (Strait of Hormuz) पर पड़ा, ये वो जगह है, जहां से दुनिया का करीब 25% तेल गुजरता है। जब यहां तनाव बढ़ा था, तो सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा था और तेल महंगा हो गया था। अब सीजफायर के बाद सप्लाई फिर से सामान्य होने की उम्मीद है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

क्या है स्ट्रेट ऑफ हॉर्मेज?

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और संकरा समुद्री मार्ग है। यह ईरान और ओमान/यूएई के बीच स्थित है। लगभग 33 किलोमीटर चौड़े इस रास्ते से वैश्विक तेल का लगभग 20-25% हिस्सा गुजरता है, जिससे यह वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।

पेट्रोल-डीजल समेत किन चीजों पर पड़ेगा असर?

अब सीजफायर के भारत में इसका सबसे पहला असर पेट्रोल और डीजल पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, कीमतें तुरंत नहीं घटतीं, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में तेल कंपनियां राहत दे सकती हैं। इसका फायदा सिर्फ वाहन चलाने वालों को ही नहीं, बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगा। जब डीजल सस्ता होता है, तो सामान ढुलाई का खर्च कम होता है, जिससे सब्जियां, दूध, राशन, फर्टिलाइजर, प्लास्टिक के सामान समेत अन्य जरूरी चीजों के दाम भी धीरे-धीरे नीचे आ सकते हैं।

LPG पर भी इसका असर

रसोई गैस यानी LPG पर भी इसका असर पड़ने की उम्मीद है। ईंधन सस्ता होने से सिलेंडर की लागत घट सकती है, जिससे घरेलू बजट पर दबाव कम होगा। इसके अलावा होटल-रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर सस्ते होने से बाहर खाना भी थोड़ा किफायती हो सकता है, यानी ठेले या दुकान पर मिलने वाला ₹20 का समोसा फिर से ₹10 का हो सकता है।

हवाई सफर होगा सस्ता

हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी यह अच्छी खबर है। एविएशन कंपनियों का बड़ा खर्च ईंधन पर होता है, इसलिए तेल सस्ता होने से हवाई टिकटों की कीमतों में भी कमी आ सकती है। साथ ही प्लास्टिक, पैकेजिंग, कपड़े और अन्य पेट्रोकेमिकल उत्पादों की लागत भी घट सकती है, जिससे इनकी कीमतों में राहत मिल सकती है।

टायर, पेंट, कपड़े की कॉस्टिंग होगी कम

सीजफायर के बने रहने से FMCG सामान और ई-कॉमर्स कंपनियों की डिलीवरी सस्ती होगी। बाइक-कार समेत सभी गाड़ियों के टायर, पेंट, कपड़े और पैकेजिंग मटेरियल की कॉस्ट भी कम हो जाएगी।

किसानों का क्या फायदा?

कच्चे तेल के सस्ता होने से लगभग सभी उद्योगों की उत्पादन लागत कम हो जाएगी, जिसका फायदा धीरे-धीरे ग्राहकों तक पहुंचेगा। एलएनजी (LNG) की सप्लाई बढ़ने से गैस आधारित बिजली पैदा करने वाली कंपनियों को भी राहत मिलेगी, जिससे किसानों को खेतों की महंगी सिंचाई नहीं देनी पड़ेगी। इसका असर फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों और किसानों दोनों को मिलेगा।

सीजफायर रहा तो ही कम होंगी कीमतें?

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि यह असर तुरंत नहीं दिखेगा। बाजार में नई कीमतों को लागू होने में 1-3 हफ्ते का समय लग सकता है। साथ ही अगर यह सीजफायर स्थायी नहीं रहा, तो कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। यह घटनाक्रम आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन असली फायदा तभी मिलेगा, जब यह शांति लंबे समय तक बनी रहे और सरकार भी सही कदम उठाए।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
arrest

जेल में आठ बंदियों ने पास की बोर्ड परीक्षा!

April 25, 2025
plastic pollution

प्‍लास्टिक प्रदूषण से हमें एक ही शक्ति बचा सकती है!

June 5, 2023

चेहरा फ्रिंज नहीं होता

June 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.