Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

योगी आदित्यनाथ ने फिर क्यों छेड़ा ‘ज्ञानवापी’ राग!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 16, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Chief Minister Yogi Adityanath
10
SHARES
347
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ज्ञानवापी पर योगी आदित्यनाथ का बयान राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है. योगी आदित्यनाथ की पॉलिटिकल लाइन कट्टर हिंदुत्व पर आधारित है, ऐसे में ज्ञानवापी पर उनका कुछ भी बोलना अयोध्या आंदोलन से अपनेआप जुड़ जाता है.

सवाल है कि क्या योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की धरती से ज्ञानवापी का जिक्र कर अयोध्या की तरह संघ, बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद की किसी नई मुहिम का संकेत दिया है, या लव-जिहाद और घर वापसी जैसी ही उनकी कोई नई स्कीम की तरफ इशारा है – या फिर, ये महज चुनावी जुमलेबाजी है?

इन्हें भी पढ़े

amit shah

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

June 20, 2026
भू-माफिया

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

June 20, 2026
CM Dhami

नमो भारत ट्रेन को धामी सरकार की मंजूरी, जल्द होगी सर्वे

June 20, 2026
murder

NEET पुनर्परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र की मौत, पुलिस को मिला वीडियो संदेश

June 20, 2026
Load More

योगी आदित्यनाथ का दावा है कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है. योगी आदित्यनाथ के बयान का विश्व हिंदू परिषद ने तो खुला सपोर्ट किया है, लेकिन बीजेपी बचती हुई नजर आ रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का कहना है, ज्ञानवापी मस्जिद सदियों पुराने इतिहास वाली एक ऐतिहासिक मस्जिद है. मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री हैं, मतलब ये कि किसी धर्म विशेष के नहीं – क्योंकि उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए यूपी के सभी धर्मों के लोगों ने वोट दिया है.

क्या बीजेपी ज्ञानवापी पर योगी की राय से इत्तेफाक नहीं रखती?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में नाथ पंथ पर एक सेमिनार में हिस्सा ले रहे थे, और उसी दौरान उनका कहना था, दुर्भाग्य से आज जिस ज्ञानवापी को कुछ लोग मस्जिद कहते हैं, वो ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ जी ही हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ स्वरूप ही है. भारतीय ऋषियों-संतों की परंपरा सदैव जोड़ने वाली रही है. योगी आदित्यनाथ ने आदि शंकराचार्य की बनारस यात्रा से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए विश्व हिंदू परिषद का कहना है, सच सब जानते हैं और ऐसे में वहां पर मस्जिद की महा जिद करना ठीक नहीं है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में VHP के प्रवक्ता विनोद बंसल कहते हैं, यूपी के मुख्यमंत्री ने जो भी कहा है, उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिये. ज्ञानवापी मामले का हल जल्द से जल्द होना ही चाहिये. काशी सिर्फ धर्म की ही नहीं बल्कि ज्ञान की नगरी भी है. वहां आदि गुरु शंकराचार्य को भी ज्ञान प्राप्त हुआ था.

क्या अयोध्या की तरह काशी का भी मुद्दा उठाया जा रहा है

हाल ही में वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की वो याचिका खारिज कर दी जिसमें व्यास तहखाने की छत पर नमाजियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की गई थी. कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मरम्मत कराने की मांग भी नहीं मानी, लेकिन ये जरूर कहा कि वहां पूजा चलती रहेगी.और योगी आदित्यनाथ का बयान भी ऐसे ही समय में आया है. बात सिर्फ इतनी ही हो, ऐसा भी नहीं है – क्योंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर जल्दी ही उपचुनाव होने वाले हैं, जिनकी तैयारियां सभी राजनीतिक दल जोर शोर से कर रहे हैं.

सवाल ये उठता है कि क्या ये सीजनल सियासत है या काशी को लेकर बीजेपी के लिए किसी नये अभियान की तैयारी चल रही है – क्या अयोध्या की हार के बाद बीजेपी काशी का मुद्दा उठाने जा रही है? वीएचपी के रिएक्शन से तो इस सवाल का जवाब हां में मिलता है, लेकिन बीजेपी की प्रतिक्रिया से जवाब को ना में भी समझ सकते हैं.

यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि ज्ञानवापी पर बीजेपी कानून के हिसाब से ही आगे बढ़ेगी. अयोध्या के मामले में भी बीजेपी की यही लाइन रही है, और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले जब राम मंदिर को लेकर कानून बनाये जाने की मांग हो रही थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यही बात कही थी.

योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर पूछे जाने पर भूपेंद्र सिंह चौधरी कहते हैं, ‘मुझे मालूम नहीं है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस परिप्रेक्ष्य में ये बयान दिया है, लेकिन पूरा देश और सब लोग जानते हैं कि हमारे देव स्थानों को लेकर उनका किस प्रकार दृष्टिकोण रहा है.’

बीजेपी के रुख से तो ये मामला मौसमी ज्यादा लगता है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि योगी आदित्यनाथ की दो सीटों पर खास नजर है – मिल्कीपुर और करहल. मिल्कीपुर वो सीट है जहां से अयोध्या के सांसद कहे जा रहे अवधेश प्रसाद विधायक थे, और करहल सीट अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद बन जाने के चलते खाली हुई है.

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का जिम्मा योगी आदित्यनाथ ने कमान वैसे ही संभाल रखी है जैसे अमित शाह मुश्किल टास्क अपने हाथ में ले लेते हैं. वैसे तो योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव वाली हर सीट के लिए तीन तीन मंत्रियों की टीम लगा रखी है, लेकिन मिल्कीपुर के लिए चार मंत्री लगे हुए हैं – संभव है ज्ञानवापी में योगी आदित्यनाथ को अयोध्या की हार का मरहम नजर आ रहा हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

AI इंपैक्ट समिट 2026 पर PM मोदी का मेगा प्लान और भारत में होने का कारण!

February 16, 2026
Israel

इजरायल का अकेले पड़ना किसी सजा से कम नहीं

November 2, 2023
india-pak

आंतकवाद के खिलाफ सख्त रूख… प्रहार की तैयारी… इंतकाम पाक को पड़ेगा भारी!

May 1, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वंदे भारत के फर्स्ट AC कोच का नजारा देख 5 स्टार भी फीका लगेगा!
  • WhatsApp में बड़ा बदलाव, एक बटन ऑन और बदल जाएगा अनुभव
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.