Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

पाकिस्तान को इतना क्यों चाहता है तुर्की!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 22, 2023
in विशेष, विश्व
A A
Türkiye love Pakistan
26
SHARES
868
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में जी-20 के टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग आज से शुरू हो गई है। इस मीटिंग में चीन, तुर्की, सऊदी अरब जैसे देश भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। चीन ने तो खुलकर कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र मानता है। इसलिए यहां हिस्सा नहीं लेगा। उसके अलावा तुर्की ने भी जम्मू-कश्मीर का राग फिर से अलापा है। तुर्की में आए भूकंप के दौरान भारत ने ऑपरेशन दोस्त चलाकर बड़ी मदद की थी। उसके बाद भी तुर्की ने पाकिस्तान के सुर में ही सुर मिलाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर तुर्की की पाकिस्तान से इतनी मजबूत दोस्ती की वजह क्या है।

पाकिस्तान और तुर्की दोनों ही इस्लामिक गणतंत्र हैं। इसके अलावा दोनों देश अफगानिस्तान और मध्य एशिया में एक-दूसरे के हितों को पूरा करते हैं। यही नहीं सांस्कृतिक तौर पर कमजोर पाकिस्तान खुद को इस्लामिक विरासत से जोड़े रखने के लिए तुर्की को आदर्श के तौर पर देखता है। यहां तक कि पाकिस्तान के सिनेमा में भी तुर्की की ही छाप दिखती है। यही नहीं सऊदी अरब से अलग इस्लामिक मुल्कों के बीच पैठ बनाने की कोशिश में तुर्की, पाकिस्तान और मलयेशिया कई बार साथ आने की पहल भी कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़े

ट्रंप भैंसा

बांग्लादेश का ‘ट्रंप भैंसा’ बना ग्लोबल सेंसेशन, 700 किलो के भैंसे को मिली VIP सुरक्षा

May 29, 2026
meta

Meta का बड़ा फैसला: अब Instagram, Facebook और WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए देने पड़ेंगे पैसे!

May 29, 2026
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई, क्या सिद्धारमैया की बराबरी कर पाएंगे डीके शिवकुमार?

May 28, 2026
BJP

बीजेपी ने चार राज्यों में किए बड़े संगठनात्मक बदलाव, जानिए दिल्ली में कमान किसके हाथ ?

May 28, 2026
Load More

दोनों देशों के रिश्ते ऐतिहासिक रूप से भी थोड़ा बेहतर ही रहे हैं। भारत ने आजादी के बाद गुट-निरपेक्षता की नीति का पालन किया था। लेकिन पाकिस्तान ने अमेरिका का खेमा पकड़ लिया था। तब तुर्की भी अमेरिका के साथ हो गया था और वह 1952 से ही नाटो का मेंबर है। वहीं पाकिस्तान को 1954 से अमेरिका से सैन्य मदद मिल रही थी। इस तरह दोनों देश वैश्विक राजनीति में करीब 7 दशकों से एक ही ब्लॉक में हैं। पाकिस्तान और तुर्की के बीच पहला समझौता 1951 में हुआ था और फिर 1954 में कुछ और अग्रीमेंट हुए थे।

यही नहीं पाकिस्तान, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, ईरान और इराक ने बगदाद पैक्ट भी 1955 में किया था। इन देशों का मकसद था कि पश्चिम एशिया में भी नाटो जैसा संगठन तैयार किया जा सके। इसके बाद 1965 में तुर्की, पाकिस्तान और ईरान रीजनल कॉपरेशन फॉर डिवेलपमेंट की भी स्थापना की थी। इसके बाद ईरान में इस्लामिक क्रांति, अफगानिस्तान में रूस के हमले जैसी घटनाएं हुईं। इस दौरान तुर्की और पाकिस्तान की दोस्ती पहले जैसी नहीं रही। लेकिन 2003 में रिचेप तैय्यब अर्दोआन के तुर्की की सत्ता में आने के बाद स्थितियां फिर से बदल गईं। दोनों देश करीब आए। इसके बाद बीते तीन सालों में तो कई बार तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
russia-ukraine conflict

न रूस राजी है और न ही यूक्रेन

February 24, 2023
cm dhami

साहित्य और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : CM धामी

November 22, 2025

केंद्रीय लोक सेवा में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

June 15, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हार्दिक पंड्या क्यों किया MI टीम छोड़ने का फैसला, जानिए
  • ये हैं LIC की 5 सबसे बेहतरीन पॉलिसी, 45 रुपए से बना सकते हैं 25 लाख का फंड
  • NEET पेपर लीक कैसे हुआ इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.