Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

शरद पूर्णिमा के दिन खुले आसमान के नीचे खीर क्यों रखी जाती है? जानें इसका महत्व

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 5, 2025
in धर्म
A A
Sharad Purnima
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को पड़ रही है। पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर दोपहर 12:23 बजे से शुरू होकर 7 अक्टूबर सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। चंद्रोदय यानी चंद्रमा के उदय का समय शाम 5:27 बजे के करीब रहेगा।

इस दिन का सबसे खास रीति-रिवाज खीर बनाना और उसे खुले आसमान के नीचे रखना होता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। आइए जानते हैं इसका महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

इन्हें भी पढ़े

kanwariyas

पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? क्या करें और किन गलतियों से बचें

July 10, 2026
shivling

सावन शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 7 चीजें, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद

July 7, 2026
gift

तोहफे में ना दें ये चीज़, झेलना पड़ेगा भारी आर्थिक नुकसान, तिजोरी पर लगेगा कंगाली का ताला!

July 4, 2026
Guru Purnima

गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम

July 3, 2026
Load More

शरद पूर्णिमा की रात खीर रखने का महत्व

सेलिब्रिटी ज्योतिषाचार्य प्रदुमन सूरी के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा से अमृत वर्षा होती है। इसलिए लोग खीर बनाकर उसे खुले आसमान के नीचे रखते हैं, ताकि उस पर चांदनी की किरणें पड़ें।

सुबह उठकर स्नान के बाद इस खीर का सेवन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, मन शांत होता है और सारे रोग-दोष दूर हो जाते हैं।

क्यों माना जाता है यह दिन सबसे शुभ?

शरद पूर्णिमा की रात को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन अगर व्यक्ति सच्चे मन से पूजा और व्रत करता है, तो उसे धन-धान्य, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

इस दिन को कोजागर व्रत या कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। “को-जाग्रत” का अर्थ है “कौन जाग रहा है”। कहा जाता है कि माता लक्ष्मी इस रात आकाश में भ्रमण करती हैं और जो व्यक्ति जागकर पूजा-पाठ और ध्यान करता है, उस पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

शरद पूर्णिमा की विशेष पूजा का समय

शरद पूर्णिमा की पूजन का शुभ समय रात 11:42 बजे से 12:32 बजे तक रहने वाला है। वहीं चंद्रोदय का समय शाम 5:05 बजे है। अर्घ्य देने का समय रात 8:41 बजे के बाद रहेगा।

इस समय में चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है। तांबे के पात्र में जल, चावल और फूल डालकर चंद्र देव को अर्पण करें और चंद्र मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है।

दान का विशेष महत्व

शरद पूर्णिमा के दिन दान और सेवा करने से कई गुना फल मिलता है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा देने से पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में समृद्धि आती है।

शरद पूर्णिमा की रात न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी मानी जाती है। चांदनी की रोशनी में रखी खीर में अमृत तत्व मिल जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और रोगों से रक्षा प्रदान करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
droupadi murmu president of india

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह को राष्ट्रपति ने किया संबोधित

June 30, 2025

इस बार बीजेपी का पलड़ा बहुत भारी, 2018 में कितनी सच हुई थी भविष्यवाणी?

November 26, 2023
fascism

क्या है फासिज्म, जिसकी आहट कई देशों में!

May 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत का संतुलन का नया फॉर्मूला; अमेरिका से सहयोग, BRICS-SCO से भी मजबूत रिश्ते
  • मंडी रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग, दिल्ली CM ने नितिन गडकरी को लिखी चिट्ठी
  • वनडे में टीम इंडिया को हराना होगा मुश्किल, त्रिमूर्ती के आने से मजबूत होगी भारतीय टीम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.