Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मणिपुर हिंसा पर अब क्यों नाराज हुए आरएसएस प्रमुख?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 11, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Mohan Bhagwat
16
SHARES
534
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इंफाल : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर हिंसा पर न सिर्फ चुप्पी तोड़ी है, बल्कि केंद्र सरकार को खुले तौर पर नसीहत भी दे दी। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय वर्ष के समापन पर मोहन भागवत ने कहा कि एक साल से मणिपुर शांति की राह देख रहा है। इससे पहले 10 साल शांत रहा। पुराना गन कल्चर समाप्त हो गया, ऐसा लगा। और अचानक जो कलह वहां पर उपजा या उपजाया गया, उसकी आग में अभी तक जल रहा है, त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस पर कौन ध्यान देगा? प्राथमिकता देकर उसका विचार करना यह कर्तव्य है। उनके इस बयान के कई मतलब मायने निकाले जा रहे हैं। अब बदले राजनीतिक परिदृश्य में बीजेपी पर टिकी है। सवाल यह है कि अगर संघ नाराज है तो मणिपुर में बीजेपी नेतृत्व बदलेगी? माना जा रहा है कि संघ प्रमुख के बयान के बाद मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. वीरेन सिंह सरकार बदल सकती है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की दोनों सीटें गंवा चुकी है।

दस साल की शांति के बाद जलने लगा मणिपुर

इन्हें भी पढ़े

PM modi

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

October 13, 2026
president of india

6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 13, 2026
UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

मई 2023 से मणिपुर में दस साल की शांति के बाद हिंसा शुरू हुई। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा में अब तक 226 से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी। पांच हजार से ज्यादा घर जलाए गए और 60 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। राज्य में 5000 घंटे इंटरनेट बंद रहा। असम के कछार और मिजोरम में मणिपुर के लोगों ने शरण ले रखी है। इस हिंसा ने एक बार फिर कुकी उग्रवादियों को पनपने का मौका दे दिया। पिछले साल जुलाई में जब दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो आया तो पूरा देश हिल गया। सीबीआई की चार्जशीट में यह सामने आया कि 4 जून को पुलिस की लापरवाही के कारण महिलाओं के साथ भीड़ ने बदसलूकी की थी। हिंसा की घटनाओं के बाद मणिपुर की एन बीरेन सिंह सरकार की काफी आलोचना हुई, मगर बीजेपी नेतृत्व ने उनकी सत्ता कायम रखी। एक साल बाद फिर से मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा भड़की है। सोमवार को उग्रवादियों ने सीएम के काफिले पर भी हमला किया। इसी बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान आया, जिसमें उन्होंने राज्य के हालात पर चिंता जताई।

अनायास नहीं आया मोहन भागवत का बयान

आरएसएस प्रमुख का मणिपुर हिंसा पर बयान अनायास नहीं आया है। चिंता का विषय यह है कि एक साल बाद भी सरकार हिंसा का समाधान नहीं निकाल सकी है। मणिपुर से पलायन का सिलसिला एक साल से जारी है। 60 हजार के अधिक लोग अपने पैतृक इलाके को छोड़कर राहत शिविरों में रह रहे हैं। पिछले साल गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा के लिए म्यांमार से आए कुकी लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जिनके आने से मैतेई लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई। इस बीच बांग्लादेश से भी कुकी हमार हो संगठन के 200 उग्रवादियों के भारत में आने की शक जताया गया। राज्य के कई इलाकों में लोग सुरक्षा बलों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। मोहन भागवत के बयान के बाद विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने कहा कि यह आरएसएस का आशीर्वाद है, जबकि तेजस्वी यादव ने उनकी प्रतिक्रिया को देर से आया बयान बता दिया।

क्यों शुरू हुई मणिपुर में हिंसा, कारण जान लीजिए

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर की आबादी 33 लाख है, जिनमें आधी आबादी मैतेई समुदाय की है। इंफाल की घाटी में अधिकतर मैतेई रहते हैं। कुकी और नगा समुदाय की जनसंख्या 43 फीसदी है, जिन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। उनके पहाड़ी इलाके भी इस कानून के कारण संरक्षित है, जहां मैतेई जमीन नहीं खरीद सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मैतेई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग की थी। सरकार बनने के बाद मैतेई ने आंदोलन शुरू किया, जिसका कुकी समुदाय ने विरोध किया। कुकी समुदाय का कहना है कि अगर मैतेई को एसटी का दर्जा मिल जाता है, उनकी जमीन छिन जाएगी। पहाड़ के इलाके में मैतई जमीन खरीदकर बसेंगे। 3 मई 2023 को अचानक विरोध हिंसा में बदल गया और दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए। अब इस संघर्ष में कूकी उग्रवादियों की एंट्री हो गई, जो सुरक्षा बलों के साथ मैतेई लोगों को निशाना बना रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Badminton Association of India

आरईसी लिमिटेड के सहयोग से भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 11 दिवसीय कोच विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

July 7, 2024
UAE Embassy

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

April 16, 2025
sukhu cabinet

दूसरे राज्यों को पानी बेचकर हिमाचल का कर्जा चुकाएगी सुक्खू सरकार?

June 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.