Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

क्यों टीम इंडिया है वर्ल्ड चैंपियन बनने की टॉप दावेदार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 19, 2026
in खेल
A A
india
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डर था कि रविवार रात कोलंबो में बारिश होगी, पानी बरसेगा और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मैच धुल जाएगा, लेकिन हुआ इसके उलट. कोलंबो में पानी नहीं बल्कि छक्के-चौके बरसे. ईशान किशन ने स्पिन फ्रेंडली विकेट पर टोटल डोमिनेंस दिखाया. 40 गेंद में 77 रन कूटे. फिर जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पंड्या की सीम जोड़ी ने पाकिस्तान की शुरुआत खराब की तो बाद में स्पिनर्स ने ऐसा जाल बुना कि पड़ोसी फंसते ही चले गए. 61 रन की ये एकतरफा जीत, बताने के लिए काफी थी कि भारत के आगे पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता. कहीं भी नहीं!

ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक टीम की याद आ गई
याद कीजिए रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली वो निदर्यी ऑस्ट्रेलियाई टीम. साल 2000 की शुरुआत से लेकर 2007 तक जिसका हर फॉर्मेट में दबदबा था. खतरनाक ओपनिंग, जुझारू मिडिल ऑर्डर, विस्फोटक फिनिशर और खूंखार पेसर्स. टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया भी कुछ इसी एटिट्यूड से खेलती है. भारत जिस दबदबे के साथ लिमिटेड ओवर्स में आगे बढ़ रहा है उसे देखकर यही लगता है ये टीम मौजूदा दौर में टी-20 फॉर्मेट की मास्टर है.

इन्हें भी पढ़े

abhishek sharma

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड!

February 18, 2026

भारत-पाक मैच से पहले ‘जन गण मन’ गाते दिखे पाकिस्तानी फैंस, वीडियो वायरल

February 16, 2026
ind vs pak

पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में भारत ने बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड!

February 16, 2026
India

पाक की हार से टीम इंडिया का डबल फायदा, ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर

February 16, 2026
Load More

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के मैच को अक्सर मीडिया में सबसे बड़ी लड़ाई कह दिया जाता है, लेकिन वो गुजरे जमाने की बात हो गई. अब टीम इंडिया टैलेंट, स्कील, गेम प्लान, एग्रेशन और प्रेशर हेंडलिंग में पाकिस्तान से मीलों आगे जा चुकी है. टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने बॉलिंग चुनी और खुद पहला ओवर करने आ गए. पूरा पाकिस्तान उस वक्त खुशी से झूम उठा जब आगा ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को 0 पर आउट कर दिया था, लेकिन भारत के पास एक नहीं अनेक अभिषेक शर्मा है. रविवार की शाम ईशान किशन के नाम थी.

ईशान ने याद दिलाई सचिन की 2003 विश्व कप वाली पारी
ईशान ने स्पिन फ्रेंडली विकेट पर स्वीप, कट और ड्राइव की झड़ी लगाते हुए महज 40 गेंद में 77 रन की यादगार पारी खेली. पाकिस्तानी बॉलर्स सोच में पड़े गए कि कहां बॉल डाले और कहां नहीं. ईशान किशन को देखकर सचिन तेंदुलकर की उस पारी की याद आ गई, जो उन्होंने 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेली थी. सचिन ने वसीम अकरम, शोएब अख्तर और वकार यूनुस के साथ-साथ अब्दुल रज्जाक की चौकड़ी वाली दुनिया के सबसे खतरनाक पेस बैटरी के सामने 98 रन की पारी खेली थी तो ईशान किशन की ये इनिंग बेहतरीन स्पिनर्स के ग्रुप के सामने आई.

एक-दो नहीं टीम इंडिया में 11 मैच विनर
ईशान ने बड़े शॉट लगाकर पिच और हालातों को आसान साबित किया तो सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 38 रन की साझेदारी से साबित कर दिया कि समझदारी किसे कहते हैं. पिच की डिमांड थी कि हर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश न की जाए और सिंगल-डबल लिया जाए. सूर्या-तिलक ने इसे समझा और विकेट गिरने के बाद स्ट्राइक रोटेट कर स्कोरबोर्ड चलाते रहे क्योंकि उन्हें पता था कि नीचे हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे फिनिशर खड़े हैं जो आखिरी 30-35 गेंद में 100 रन बनाने की भी ताकत रखते हैं.

इतना मजबूत बॉलिंग अटैक और कहां मिलेगा?
भारत ने जैसे ही 20 ओवर के बाद 175 का स्कोर खड़ा किया, उसी वक्त पाकिस्तान की हार तय हो चुकी थी. भारत की गेंदबाजी में चालाकी, आक्रामकता और टैलेंट का जबरदस्त कॉकटेल है. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल जैसे वर्ल्ड क्लास स्पिनर है. पांचवें ओवर में स्पिन अटैक लगाने से पहले ही हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर पाकिस्तान का स्कोर 21/3 कर दिया था.

भारत ट्रॉफी डिफेंड करने का सबसे बड़ा दावेदार
दुनिया भर के कोने से फैंस इस मैच का गवाह बनने पहुंचे थे. महंगे दामों पर टिकट खरीदे गए, लेकिन टीम इंडिया ने अपनी आदत के मुताबिक मैच एकतरफा कर दिया. जैसे-जैसे विकेट गिर रहे थे, वैसे-वैसे पाकिस्तानी फैंस आर प्रेमदासा स्टेडियम खाली कर रहे थे. कोलंबो में बीती रात भले ही आसमां से बारिश नहीं हुई, लेकिन ईशान किशन ने छक्के-चौके की बरसात करते हुए एक ऐसी क्लासिक टी-20 पारी खेली, जिसने साबित कर दिया कि इस फॉर्मेट को जैसे टीम इंडिया ने समझा है, वैसा किसी और ने नहीं. आज तक किसी टीम ने लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. मेजबान टीम भी कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाई है. मगर लगता है कि इस बार इतिहास बदलने वाला है!

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बिस्मा

50 सर्टिफिकेट, 10 मेडल; फिर भी DU टॉपर को एक इंटर्नशिप तक नहीं मिली!

April 21, 2025
Opposition's

विपक्ष को क्यों है जल्द चुनाव की आशंका?

July 7, 2023
rahul ladakh

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने क्या कहा!

March 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सौर ऊर्जा में उत्तराखंड बना अग्रणी राज्य!
  • हिंदुओं से भेदभाव कर रही दिल्ली पुलिस?
  • क्यों टीम इंडिया है वर्ल्ड चैंपियन बनने की टॉप दावेदार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.