Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

आखिर क्यों फंस गया कांग्रेस-आप गठबंधन, क्यों हो रही ऐलान में देरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 6, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Congress-AAP alliance
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: हरियाणा में इस बार कांग्रेस पार्टी अपना पूरा दम लगा रही है ताकि सत्ता में यहां वापसी कर सके। इसके लिए पार्टी यहां संभावित गठबंधन की संभावनाओं को तलाश रही है। खुद राहुल गांधी हरियाणा को लेकर व्यक्तिगत रुचि दिखा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती है और दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर बात चल रही है।

गौर करने वाली बात है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक यहां गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गठबंधन में हो रही देरी की मुख्य वजह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के भीतर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर मतभेद है।

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी ने हरियाणा में गठबंधन की संभावनाएं तलाशने की बात कही थी, उसके बाद दीपेंद्र हुड्डा और राघव चड्ढा के बीच लगातार चर्चाएं हो रही हैं। दोनों ही नेताओं को सीट शेयरिंग फॉर्मूले को फाइनल करने का जिम्मा सौंपा गया है। माना जा रहा है कि हरियाणा में अगले एक दो दिन में गठबंधन के ऐलान के साथ सीटों के बंटवारे का भी ऐलान हो जाएगा। लेकिन इन सब के बीच सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, फिर भी दोनों दलों को गठबंधन का ऐलान करने में देरी क्यों हो रही है। इसकी मुख्य वजह है आम आदमी पार्टी की अधिक सीटों की मांग।

आप मांग रही 9 सीटें

दरअसल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। प्रदेश में 9 लोकसभा सीटों में से एक पर आप ने तो 8 पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे थे। लिहाजा आप विधानसभा चुनाव में भी 9:1 के फॉर्मूले के तहत 90 विधानसभा सीटों में से 9 सीटों की मांग कर ही है। यानि आप चाहती है कि इस चुनाव में भी उसे 10 फीसदी सीटें मिले।

सीटों पर फंसा पेंच

कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट तीनों गठबंधन में साथ आएं और तीनों को सिंगल डिजिट में यानि 9 सीटों में ही समेटा जाए। दरअसल कांग्रेस को भरोसा है कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के खिलाफ गए हैं, उसी तरह से एंटी इनकम्बेंसी का फायदा उसे चुनाव में मिल सकता है।

फूंक-फूंक कर कदम रख रही कांग्रेस

बिहार में महागठबंधन सत्ता की दहलीज पर पहुंचकर भी बहुमत से थोड़ा दूर रह गया, लिहाजा कांग्रेस हरियाणा में यह गलती नहीं करना चाहती है और वह यहां गठबंधन करके जीत को सुनिश्चित करना चाहती है। लेकिन इसके साथ ही वह यह भी चाहती है कि सहयोगियों के खाते में 9 से अधिक सीटें ना जाएं।

भूपेंद्र हुड्डा गठबंधन के खिलाफ

गठबंधन के ऐलान में हो रही देरी की एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस यहां अकेले चुनाव लड़ेगी। जिसकी वजह से सीटों के बंटवारे का जिम्मा दीपेंद्र हुड्डा को दिया गया है, जोकि भूपेंद्र हुड्डा के बेटे हैं।

हालांकि माना जा रहा है कि दीपेंद्र अपने पिता को इसके लिए मना लेंगे। लेकिन कैप्टन अजय यादव ने भी आप के साथ गठबंधन का विरोध शुरू कर दिया, उन्होंने खुलकर कहा है कि मेरी राय है कि कांग्रेस को यहां गठबंधन की जरूरत नहीं है।

स्थानीय नेता भी विरोध में

कांग्रेस के स्थानीय नेता भी आप के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद दोनों ही दल लगातार अकेले चुनाव लड़ने की बात कहते आए हैं।

दरअसल आम आदमी पार्टी की बुनियाद कांग्रेस के विरोध पर खड़ी है, ऐसे में कांग्रेस के नेताओं को भरोसा नहीं है कि आप कबतक उनके साथ रहेगी। यही वजह है कि स्थानीय नेता नहीं चाहते हैं कि दोनों दल एक दूसरे के साथ आएं।

1 अक्टूबर को मतदान, 8 को नतीजे

बता दें कि नामांकन प्रक्रिया 5 सितंबर को शुरू हुई और 12 सितंबर तक चलेगी। सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होना है, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले 1 अक्टूबर को मतदान होना था और 4 अक्टूबर को नतीजे आने थे, लेकिन बिश्नोई समुदाय के त्योहारों की मांग के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
himanta biswa sarma

असम विधानसभा चुनाव: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी बड़ी जीत की ओर!

May 4, 2026
CSIR

CSIR-IHBT में 83वें CSIR स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

October 18, 2024
Chief Minister Pushkar Dhami

मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की प्रेस वार्ता !

June 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा
  • भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.