Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कब्जे के लिए क्यों मची है जंग!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 24, 2023
in विशेष
A A
Mission
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाशिंगटन: भारत का चंद्रयान-3 थोड़ी ही देर में चांद पर उतरने वाला है। इसे पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है, क्योंकि आज तक कोई भी देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग नहीं कर पाया है। अगर चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल रहती है तो इससे दुनिया को चांद के बारे में कई अज्ञात रहस्यों की जानकारी मिल सकती है। चांद के इस इलाके में बर्फ के रूप में पानी की खोज पहले ही की जा चुकी है। इसे चंद्रमा का सबसे मूल्यवान संसाधन बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इस बीच दुनियाभर के देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने-अपने अंतरिक्ष यान भेजने में जुटे हुए हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अमेरिका, रूस, भारत, इजरायल और जापान ने अभी तक अपने-अपने अंतरिक्ष यान भेजे हैं, लेकिन कोई सफल लैंड नहीं कर सका है।

चांद की मिट्टी में मिला है हाइड्रोजन

इन्हें भी पढ़े

Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
IES

इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) टास्कफोर्स ने वर्जन 0.3 स्ट्रेटेजी और आर्किटेक्चर डॉक्यूमेंट्स जारी किए

February 7, 2026
pariksha pe charcha

इंटरनेट सस्ता है, लेकिन समय सबसे कीमती- परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी की छात्रों को सीख

February 6, 2026
upsc

‘Examination भी नहीं लिख पा रहे…’ UPSC नोटिफिकेशन में गलतियों की भरमार!

February 6, 2026
Load More

1960 के दशक की शुरुआत में पहली अपोलो लैंडिंग से पहले वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि चंद्रमा पर पानी मौजूद हो सकता है। 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में अपोलो क्रू से विश्लेषण के लिए लौटाए गए नमूने सूखे प्रतीत हुए। 2008 में ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नई तकनीक के साथ उन चांद से आए उन नमूनों का दोबारा निरीक्षण किया और ज्वालामुखीय कांच के छोटे मोतियों के अंदर हाइड्रोजन पाया।

चंद्रयान-1 ने चांद पर खोजा था पानी

2009 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-1 और नासा के एक उपकरण ने चंद्रमा की सतह पर पानी का पता लगाया। उसी वर्ष, नासा के एक दूसरे स्पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सतह के नीचे बर्फ का पता लगाया। नासा के पहले के मिशन 1998 के लूनर प्रॉस्पेक्टर में इस बात के प्रमाण मिले थे कि पानी में बर्फ की सबसे अधिक सांद्रता दक्षिणी ध्रुव के छायादार गड्ढों में थी।

चांद के पानी को क्यों पाना चाहती है दुनिया

वैज्ञानिक प्राचीन जल से जमी बर्फ की जांच करना चाहते हैं, क्योंकि वे चांद के ज्वालामुखियों, धूमकेतुओं और क्षुद्रग्रहों से धरती पर पहुंची सामग्री और महासागरों की उत्पत्ति का खुलासा कर सकते हैं। अगर पानी की बर्फ पर्याप्त मात्रा में मौजूद है तो यह चंद्रमा की खोज के लिए पीने के पानी का एक स्रोत हो सकता है और उपकरणों को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। इसे ईंधन के लिए हाइड्रोजन और सांस लेने के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए भी तोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं, चांद पर मौजूद इस बर्फ से मंगल ग्रह पर मानव अभियानों और चंद्रमा पर खनन वाले मिशनों में मदद मिल सकती है।

चांद पर खनन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं

1967 की संयुक्त राष्ट्र बाह्य अंतरिक्ष संधि किसी भी देश को चंद्रमा पर स्वामित्व का दावा करने से रोकती है। लेकिन ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो वाणिज्यिक परिचालन को रोक देगा। चंद्रमा की खोज और उसके संसाधनों के उपयोग के लिए सिद्धांतों को तय करने के लिए अमेरिका ने आर्टेमिस समझौता तैयार किया था, जिसमें 27 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं, हालांकि रूस और चीन इस समझौते से बाहर हैं।

चांद पर कब्जे को लेकर क्या बोला रूस

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने कहा है कि चंद्रमा के संसाधनों का पता लगाने और उसे पाने के लिए दौड़ शुरू हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि चांद पर खोजबीन के लिए प्रतिबद्ध रहना रूस के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित में है। यह सिर्फ देश की प्रतिष्ठा और कुछ भू-राजनीतिक लक्ष्यों की प्राप्ति के बारे में नहीं है। यह रक्षात्मक क्षमताओं को सुनिश्चित करने और तकनीकी संप्रभुता हासिल करने के बारे में है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
warning of bad weather

दुनिया में सिर्फ भारत में होगा ऐसा, इस तरह मिलेगी खराब मौसम की चेतावनी

June 4, 2023
pm modi mohan bhagwat

मोदी क्यों नहीं चलते भागवत की राह?

October 15, 2022
right road

सही सड़क को उखाड़ने का खेल!

February 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.