Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहा जैन समाज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Jain society protest
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : जैन समुदाय के सदस्य पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग झारखंड में अपने प्रमुख धार्मिक मंदिर सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल के रूप में सूचीबद्ध किए जाने के खिलाफ देश भर में विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर है कि इससे उस स्थान की पवित्रता को ठेस पहुंचेगी। हालांकि यह घोषणा नई नहीं है। लेकिन इस तरह के विरोध प्रदर्शन ने केंद्र सरकार का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। विरोध के कारण केंद्र ने राज्य से पूछा है कि इस मामले से कैसे निपटा जा सकता है।

गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ी के ऊपर स्थित सम्मेद शिखरजी को जैन समुदाय के दिगंबर और श्वेतांबर दोनों संप्रदायों द्वारा सबसे बड़ा तीर्थ स्थल माना जाता है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस सरकार का तर्क है कि असली नोटिफिकेशन (अधिसूचना) भाजपा सरकारों द्वारा जारी किए गए थे, और अब केंद्र को कार्रवाई करने की आवश्यकता है। सोरेन ने कहा, “हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और मामले को ठीक से देखने के बाद हम फैसला करेंगे। मैंने अभी तक इस मामले को विस्तार से नहीं देखा है, लेकिन यह केंद्र सरकार की अधिसूचना को लेकर है।”

इन्हें भी पढ़े

climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Load More

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में पारसनाथ अभयारण्य के आसपास एक पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र अधिसूचित किया था। इसने राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा भेजे गए एक प्रस्ताव पर इको-टूरिज्म को मंजूरी दी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा है कि अगर कोई गलत निर्णय लिया गया है तो उसे अब सुधारा जा सकता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने नवीनतम पत्र में हेमंत सोरेन की सरकार को लिखा है, जिसमें जैन समुदाय के प्रतिनिधित्व का हवाला दिया गया है। इसमें “आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आवश्यक संशोधनों की सिफारिश करने” को कहा गया है।

सौर ऊर्जा की मदद से दुनिया की सैर
इस बीच, राजस्थान के जयपुर में अनशन पर बैठे जैन संत मुनि सुगय्या सागर के मंगलवार को निधन के बाद विरोध तेज हो गया है। सामुदायिक नेताओं ने दावा किया कि वे अपने “मुद्दे के लिए शहीद” हुए हैं। मुंबई के अलावा यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई शहरों में और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन हुए हैं। जैन कम आबादी वाला एक अल्पसंख्यक समुदाय है। भारत की आबादी का लगभग 1 प्रतिशत जैन समुदाय हैं। लेकिन वे व्यापार में प्रभावशाली रहे हैं और देश की वित्तीय राजधानी माने जाने वाले मुंबई शहर जिले का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा जैन हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

विज्ञापन क्षेत्र का ‘अ से ज्ञ’ सिखाती है- विज्ञापन का जादू

August 31, 2025
China Space Agency

स्पेस में US को पीछे छोड़ने जा रहा चीन! हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

June 4, 2023
COP27

कॉप27: कार्यान्वयन का ‘कॉप’

December 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.