Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पुरुषों को विधवा तो युवाओं को दे दी वृद्धा पेंशन, कैग रिपोर्ट ने खोली पोल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 22, 2023
in राज्य
A A
pension
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रांची : झारखंड में डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। डीबीटी के कार्यान्वयन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की उपलब्धियों के आकलन को लेकर की गई लेखा परीक्षा में सीएजी ने खुलासा किया है कि राज्य में पुरुषों को जहां विधवा पेंशन का लाभ दिया गया, वहीं कम उम्र के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन बांटी गई। खुद को विकलांग बताने से इनकार करने वालों को भी विकलांगता पेंशन का भुगतान किया गया।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत मृत व्यक्तियों को भी पांच साल से अधिक समय तक पेंशन दी जाती रही। हद तो तब हो गयी जब जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने वसूली के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के वितरण में की गयी गड़बड़ियों की जानकारी नमूना के तौर पर केवल छह जिलों की जांच में मिली है। झारखंड के महालेखाकार अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग ने बताया कि लेखा परीक्षा 2017-21 तक की अवधि के लिए की गयी थी। इसमें छह जिलों के एक शहरी और एक ग्रामीण प्रखंड को शामिल किया गया था। महालेखाकार ने बताया कि गोड्डा के पोरैयाहाट, गोड्डा सदर पूर्वी सिंहभूम के पोटका और घाटशिला में में 16 पुरुषों को विधवा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया गया।

इन्हें भी पढ़े

getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

मृत्यु की सूचना में 65 माह तक देरी से पेंशन भुगतान

रिपोर्ट में कहा गया है कि मृत्यु की सूचना में देरी से 84 लाभार्थियों के नाम या तो बाहर नहीं किए गए या 65 माह तक की देरी की गयी। इससे मृतकों को भी पेंशन मिली। वहीं, 55 लाभार्थियों को न्यूनतम आयु मानदंड पूरा नहीं करने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन दी गई।

गैर पंजीकृत-काली सूची के संस्थानों में भी छात्रवृत्ति

महालेखाकार ने बताया कि धोखाधड़ी से छात्रवृत्ति का वितरण उन संस्थानों में भी किए गए जो न तो एनएसपी पर पंजीकृत थे, न ही पोर्टल पर लॉगऑन के लिए क्रेडेंशियल प्राप्त किए थे। चतरा और पूर्वी सिंहभूम के चार संस्थानों (पूर्वी सिंहभूम के मेहर प्राइवेट आईटीआई, जमशेदपुर आईटीआई, चतरा के आरएनएम महाविद्यालय, हंटरगंज एवं सत्यानंद भोक्ता इंटर महाविद्यालय, उनटा) के 180 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी, जबकि, उन संस्थानों को 2018-21 के दौरान पात्रता मानदंड पूरा न करने के कारण काली सूची में डाल दिया गया था। वहीं, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन भी बहुत ही निराशाजनक था।

कम आयु के 3.45 लाख लाभार्थी को पेंशन बांटी

सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिए गए एनएसएपी के डेटा डंप के विश्लेषण से ऑडिट लीड्स का पता चला है। केंद्रीय और राज्य पेंशन योजनाओं के तहत निर्धारित आयु से कम के अपात्र राज्य स्तर पर 3.45 लाख लाभार्थी को 361.39 करोड़ और नमूना जिले के 1.10 लाख लाभार्थी को 114.16 करोड़ की पेंशन दी। डेटाबेस में विकलांगता कॉलम में टिप्पणी नहीं करने के बाद भी विकलांगता पेंशन, विधवा कॉलम में नहीं दर्ज करने के बाद भी आवेदन की स्वीकृति में दो माह से अधिक लगाया गया। राज्य के 140 लाभार्थी एक से अधिक योजनाओं में पेंशन भुगतान पाया गया।

तीन लाख छात्रों को एक ही कक्षा में दो बार छात्रवृत्ति

प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ई-कल्याण डेटाबेस से पता चला कि राज्य स्तर पर 2017-20 के वर्षों में 30,675 विद्यालयों में 2.96 लाख छात्रों के छात्रवृत्ति भुगतान में अनियमितता की गयी। एक ही विद्यालय में एक ही कक्षा के पुनरावर्तक छात्रों को 3.16 करोड़ की छात्रवृत्ति अनियमित रूप से दी गयी। 612 स्कूलों के 5081 छात्रों को लगातार दो वर्षों में दसवीं कक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी गयी। 180 स्कूलों के 5081 में से 1798 छात्रों को अनियमित रूप से अगले सत्र में दसवीं की छात्रवृत्ति दी गयी। 1049 छात्रों को पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति के अलावा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति भी दी गयी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

SwaRail : भारतीय रेलवे का सुपर ऐप… यात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं!

May 19, 2025

जमीन ही नहीं समुद्र में भी दिखने लगा जलवायु परिवर्तन का असर!

July 23, 2023
CM Dhami

उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे आने वाले दस वर्ष : सीएम धामी

April 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.