Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

जमीन ही नहीं समुद्र में भी दिखने लगा जलवायु परिवर्तन का असर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 23, 2023
in विशेष
A A
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पिछले दो दशकों में पृथ्वी के महासागरों का रंग काफी बदल गया है। इस बदलाव के पीछे का कारण जलवायु परिवर्तन है। आज के समय जलवायु परिवर्तन ने हमारे ग्रह के महासागरों के 56 फीसदी से ज्यादा हिस्से को प्रभावित किया है। यह हमारे ग्रह पर कुल जमीनी क्षेत्रफल से भी ज्यादा है। पृथ्वी के महासागरों का रंग इसके पानी में मौजूद जीवों और खनिजों का रिफ्लेक्शन होता है। समुद्र के रंग में बदलाव इंसानी आंखों को नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन डेटा के मुताबिक यह साफ है कि समुद्री पारिस्थितिक तंक्र में परिवर्तन हो रहा है।

हालांकि समुद्र के पारिस्थितिक तंत्र में क्या बदलाव हो रहे हैं, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इसका पता लगाने वाली टीम का मानना है कि निश्चित रुप से इसके लिए मानव गतिविधि और जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार हैं। सेंटर फॉर ग्लोबल चेंज साइंस की सह-लेखक और वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक स्टेफनी डट्किविक्ज ने एक बयान में कहा, ‘मैं वर्षों से सिमुलेशन चला रही हूं, जो मुझे बता रहे हैं कि समुद्र के रंग में बदलाव होने वाले हैं। वास्तव में ऐसा होते देखना हैरान करने वाला नहीं बल्कि भयावह है।’

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन के दूसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मन्दिर में उमड़े भक्त, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

August 10, 2026
107th Foundation Day of Umaria Municipality

उमरिया नपा का 107वां स्थापना दिवस: 8.90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

August 10, 2026
Mohan Bhagwat

युवाओं के सवालों से संवाद तक: मोहन भागवत ने बताया Gen-Z को समझने का रास्ता

August 8, 2026
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर CM धामी से मांगी मदद, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

August 8, 2026
Load More

समुद्र को कैसे मिलता है रंग

समुद्र के रंग का इस्तेमाल इसकी ऊपरी परतों में क्या है, इसका आकलन करने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर गहरा नीला पानी जीवन के न होने का संकेत देता है। जबकि हरा पानी फाइटोप्लांकटन नामक पौधे जैसे रोगाणुओं के बारे में संकेत देता है। इसमें पत्तों को हरा रंग देने वाला क्लोरोफिल होता है। फाइटोप्लांकटन सूर्य के प्रकाश के जरिए प्रकाश संश्लेषण करता है। ये पौधे छोटे मछलियों का भोजन बनते हैं और वे बड़ी मछलियों का पेट भरते हैं।

सैटेलाइट डेटा का हुआ इस्तेमाल

प्रकाश संश्लेषण में पौधे वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को खींच सकते हैं। चूंकि यह एक प्रमुख ग्रीनहाउस गैस है, ऐसे में वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन के कारण इसकी प्रतिक्रिया की निगरानी करते हैं। शोध के प्रमुख लेखक और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बी.बी. कैल, ने कहा कि समुद्र के रंग में बदलाव इंसानी की ओर से पर्यावरण को पहुंचाए जा रहे नुकसान को दिखाते हैं। शोध के लिए वैज्ञानिकों ने एक्वा सैटेलाइट के 20 वर्ष के डेटा का इस्तेमाल किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Free condom in france

फ्री राशन की तरह इस देश की सरकार देगी मुफ्त कंडोम!

December 12, 2022
Yogi-Akhilesh

भूमिहारों और राजपूतो ने योगी को हराया, अखिलेश को जिताया

September 18, 2023
education

ग्रेजुएशन के बाद जॉब की तलाश में हैं? करें ये सर्टिफिकेट कोर्स

September 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द
  • धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!
  • PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.