Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या अरबपतियों पर लगेगा Billionaire Tax? क्या होता है ये

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2024
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Income Tax
14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत में आज जब भी अमीर आदमी की बात होती है, तो सबसे पहले आपके ध्यान में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे अरबपतियों का नाम आता है. दुनियाभर में जिस तरह से असमानता बढ़ रही है, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक अमीर और अमीर एवं गरीब और गरीब हो रहा है, तब ये चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या इन अरबपतियों पर अलग से Billionaire Tax लगना चाहिए? क्या होता है ये टैक्स, क्यों इस साल ब्राजील में होने वाली G20 Summit का ये सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है.

भारत के बाद जी20 की अध्यक्षता इस साल ब्राजील को मिली है. जी20 देशों में जो मेजबान देश होता है, वह अपनी तरफ से कई मुद्दों पर सहमति बनाने का प्रस्ताव रखता है. इस बार ब्राजील ने बिलेनियर टैक्स का प्रस्ताव रखा है, जिसका समर्थन फ्रांस, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी जैसे देश भी कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

क्या होता है बिलेनियर टैक्स?

ब्राजील ने बिलेनियर टैक्स का जो प्रस्ताव रखा है, उसे असल में फ्रांस के इकोनॉमिस्ट गैबरियल जुकमैन ने तैयार किया है. असल में ये एक संपत्ति कर है. इसमें एक निश्चित सीमा से अधिक की संपत्ति के मालिकों से सरकार टैक्स वसूलती है. पुराने दौर में भी इस तरह के टैक्स की अवधारणा रही है.

ब्राजील का प्रस्ताव है कि जिन भी लोगों की संपत्ति एक अरब डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपए) से अधिक है, उनसे उसका 2 प्रतिशत सालाना का टैक्स लिया जाए. यही बिलेनियर टैक्स है. इससे दुनियाभर के करीब 3000 सुपर रिच लोगों से सरकारें हर साल 250 अरब डॉलर ( करीब 20.8 लाख करोड़ रुपए) जुटा सकेंगी.

कांग्रेस ने किया सरकार से सवाल

भारत में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी इसका समर्थन करती दिख रही है. पार्टी के प्रमुख नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करके इस पर सरकार से भारत की स्थिति बताने के लिए कहा है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि भारत में 1 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति रखने वालों की संख्या 167 है. अगर सरकार इनसे हर साल 2 प्रतिशत वेल्थ टैक्स लेती है, तो 1.5 लाख करोड़ रुपए की इनकम होगी. ये देश की जीडीपी का करीब 0.5 प्रतिशत होगा. इससे देश में स्कूल, हॉस्पिटल, रीन्यूएबल एनर्जी और अन्य जरूरतों पर निवेश किया जा सकेगा.

आम भारतीयों की क्या है राय?

बिलेनियर टैक्स को लेकर आम भारतीयों की क्या राय है, इसे लेकर हाल में एक सर्वे भी हुआ था. ‘Earth 4 All Initiative and Global Commons Alliance’ के सर्वे के मुताबिक दुनियाभर में करीब 68 प्रतिशत लोग ‘बिलेनियर टैक्स’ लगाने के पक्ष में हैं. ये कहना है दुनिया की टॉप इकोनॉमीज में रहने वाले नागरिकों का.

वहीं सर्वे शामिल 74 प्रतिशत भारतीयों ने सुपर रिच या बिलेनियर्स पर लगाए जाने वाले वेल्थ टैक्स का समर्थन किया है. उनका कहना है कि इस टैक्स का इस्तेमाल देश में भुखमरी और असमानता से निपटने के लिए होना चाहिए. वहीं सर्वे में शामिल 68 प्रतिशत भारतीय इस पैसे से बिजली प्रोडक्शन, परिवहन, भवन, उद्योग और भोजन की जरूरतों को पूरा करने की बात करते हैं. तो करीब 81 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इस पैसे को अलग से रखकर सरकार को स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जय श्री राम! अयोध्या में बोले Amitabh Bachchan- मुंबई रहें या दिल्ली, छोरा कहलाएगा गंगा किनारे वाला

February 10, 2024

दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी!

May 1, 2024
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

March 21, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.