Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बृजभूषण सिंह क्या फिर बदलेंगे पाला, बिगाड़ सकते हैं BJP का खेल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 24, 2023
in राज्य
A A
Brij Bhushan
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : खेल मंत्रालय ने रविवार, 24 दिसंबर को नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर बड़ा एक्शन लिया। मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के करीबी संजय सिंह की अगुआई वाली फेडरेशन को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया। उसने कहा कि अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा जल्दबाजी में हुई। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नवनिर्वाचित संघ पर पूर्व पदाधिकारियों का नियंत्रण है।

खेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद बृजभूषण तुरंत एक्शन में दिखे। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनका बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि उनका कुश्ती संघ से कोई नाता नहीं है। वह कुश्ती से संन्यास ले चुके हैं। वह लोकसभा चुनाव पर फोकस करेंगे। आगे क्या करना है इसका फैसला फेडरेशन के चुने गए लोग लेंगे?

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

बृजभूषण ने लोकसभा चुनाव पर फोकस की बात कही

बृजभूषण का बयान काफी आम लगता है, लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव पर फोकस करने की बात कही है। उनपर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। साल की शुरुआत में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत अन्य रैसलर्स ने उनके खिलाफ आंनदोलन किया था। इसके बाद भी वह बगैर किसी परेशानी के पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहे। संसद भी आते रहे। विवाद के दौरान उन्होंने कहा भी था कि वह अगले साल चुनाव लड़ेंगे।

बृजभूषण को नजरअंदाज करना आसान नहीं

यह बताता है बृजभूषण को नजरअंदाज करना आसान नहीं है। अवध में कुछ सीटों पर उनका काफी प्रभाव है। अब अगर बृजभूषण का टिकट काटने का भाजपा सोच रही है तो यह उसके लिए बड़ा चैलेंज साबित होगा। गोंडा से अयोध्या तक उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस क्षेत्र में उनकी काफी मजबूत पकड़ है। टिकट काटने से भाजपा को नुकसान हो सकता है। छह बार के सांसद की यूपी में ठाकुर बिरादरी में अच्छी पैठ है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में भी उनकी अच्छी पकड़ है। पूर्वांचल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में इसका असर देखने को मिल सकता है।

गोंडा, बलरामपुर और केसगंज से 6 बार सांसद

57 साल के बृजभूषण शरण सिंह का अवध क्षेत्र में बर्चस्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह गोंडा, बलरामपुर और केसगंज से 6 बार सांसद चुने गए हैं। वह राम मंदिर आंनदोलन से राजनीति में आए। उनका बेटा प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर से विधायक है। उनकी पत्नी भी सांसद रह चुकी हैं। बृजभूषण के लिए इन इलाको में 50 हजार लोगों को जमा करना काफी मामूली बात है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025
World Human Rights Day

विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि

December 11, 2025
bjp-rss

संघ की शिकायत…बीजेपी के लिए नई नसीहत!

June 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.