नई दिल्ली। आज के समय में EPF (एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड) अकाउंट से जुड़े कई जरूरी काम बिना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) के पूरे नहीं हो सकते. PF बैलेंस चेक करना हो, KYC अपडेट करनी हो, PF ट्रांसफर करना हो या फिर पैसा निकालने का क्लेम करना हो, हर जगह UAN की जरूरत पड़ती है.
अगर आप अपना UAN भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने पोर्टल और UMANG ऐप के जरिए इसे दोबारा पता करने की सुविधा देता है.
UAN क्या है और यह इतना जरूरी क्यों है?
UAN, EPFO की ओर से दिया जाने वाला 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है. नौकरी बदलने पर आपका PF अकाउंट बदल सकता है, लेकिन UAN वही रहता है. अलग-अलग कंपनियों में बने सभी PF अकाउंट इसी एक UAN से जुड़े रहते हैं. इससे कर्मचारी अपने सभी PF खातों (accounts) को आसानी से मैनेज कर सकते हैं.
EPFO पोर्टल से UAN कैसे पता करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर EPF अकाउंट में रजिस्टर्ड है तो कुछ आसान स्टेप्स में UAN वापस पाया जा सकता है.
स्टेप क्या करना है
- Step 1 EPFO Member Portal पर जाएं और “Know Your UAN” पर क्लिक करें.
- Step 2 रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
- Step 3 मोबाइल पर आए OTP से अपनी पहचान वेरिफाई करें.
- Step 4 PAN, Aadhaar या EPF Member ID में से कोई एक जानकारी दर्ज करें.
- Step 5 जानकारी सही होने पर स्क्रीन पर UAN दिख जाएगा और SMS के जरिए भी भेज दिया जाएगा.
पुराने PF नंबर से UMANG ऐप पर UAN कैसे निकालें?
- अगर आपको सिर्फ अपना पुराना PF नंबर (Member ID) याद है, तब भी UAN पता किया जा सकता है.
- UMANG ऐप खोलें और EPFO सर्च करें.
- Employee Centric Services में जाकर “Know Your UAN” चुनें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करके OTP से वेरिफिकेशन करें.
- पहचान के लिए Member ID का ऑप्शन चुनें.
- अपना पुराना PF नंबर, EPFO रिकॉर्ड के अनुसार नाम और जन्मतिथि (date of birth) दर्ज करें.
- “Show My UAN” पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपका UAN स्क्रीन पर दिखाई देगा और SMS के जरिए भी मिल जाएगा.
UAN निकालने के लिए सबसे जरूरी बात क्या है?
EPFO की यह सुविधा OTP आधारित है. इसलिए आपका मोबाइल नंबर EPF अकाउंट में रजिस्टर्ड और अपडेट होना जरूरी है. बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के OTP वेरिफिकेशन नहीं हो पाएगा और UAN मिलना मुश्किल हो सकता है.







