रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर में आजकल लोग दहशत में हैं. इसकी वजह है रात के अंधेरे में आपत्तिजनक अवस्था में घूम रही एक महिला. यह मामला मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है.
दरवाजा खेलते ही डर जाते हौ लोग
मामला कोतवाली मिलक क्षेत्र के नसीराबाद मोहल्ले का है. यहां रात के अंधेरे में नग्न अवस्था में एक महिला घूमती है. इसके बाद वह लोगों के दरवाजे पर लगी घंटी बजाती है. दरवाजा खेलने पर महिला को देखते ही लोग डर जाते हैं. वहीं, इसी मोहल्ले रहने वाली पूर्व सभासद सीमा देवी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है.
सीओ ने दिए मामले की जांच के आदेश
उसके अनुसार, उनके घर पर आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला आई और दरवाजे पर खड़ी होकर बेल बजाती रही. इसके मामले की शिकायत सामने आने के बाद सीओ मिलक रवि खोखर ने जांच के आदेश दिए हैं. बहरहाल, यह महिला कौन है, अभी तक पता नहीं चला है. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 30 जनवरी का है.
लोगों से अपील महिला को पहले पहनाएं कपड़े- सीओ
साथ ही साथ सीओ ने अपनी टीम से और आम जनता से एक अपील की है. किसी को भी वह महिला दिखे, तो पहले उस महिला को वस्त्र पहनाएं. फिर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करें.
मामले में सीओ मिलक रवि खोखर ने कहा कि कोई भी स्थानीय नागरिक उस महिला के साथ अभद्र व्यवहार न करे. महिला को देखे जाने के बाद तुरंत 112 पर, चौकी इंचार्ज को, थाना इंचार्ज को या मुझे सूचना दें. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.







