उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने की मुहिम जारी है. हालांकि, करीब 60 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक मजदूरों को निकाला नहीं जा सका है. टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हो रहा है और सभी सुरक्षित हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि रेस्क्यू ऑरेशन में बड़ा बदलाव किया गया है. अब टनल में जमा मलबा को नहीं निकाला जाएगा, जबकि ड्रिल के जरिए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों ने भेजा संदेश
टनल में फंसे मजदूरों से प्रशासन लगातार संपर्क में है. राहत और बचाव टीम ने जब वॉकी-टॉकी के जरिए मजदूरों से बात की तो उन्होंने ऑक्सीजन की मांग की. मजदूरों ने बताया कि वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें खाने-पीने का सामान मिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन की सप्लाई भी निरंतर बनाए रखने की मांग की.
8-10 घंटे में मिल सकती है सफलता
आज टनल से मलबा नहीं निकाला जा रहा है. टनल में 200 मीटर की दूरी पर आज से नया ऑपरेशन शुरू हुआ है. इसके लिए कई एजेंसियों के एक्सपर्ट भी पहुंचे हैं. नए ऑपरेशन के तहत आज 8 से 10 घंटे में रेस्क्यू में बड़ी कामयाबी मिल सकती है. अब टनल से मलबा निकालने की जगह ड्रिल के जरिए मजदूरों तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है. इसके लिए बड़े-बड़े ट्रक से पाइप मंगाई गई है. ट्रक के जरिए स्टील की पाइप मंगाई गई है. पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है. इसके साथ टनल में फंसे वर्कर्स के परिजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं.
मजदूरों को स्टील के पाइप की मदद से निकाला जाएगा
टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने की कोशिश और तेज कर दी गई है. इस सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने बताया है कि सुरंग के अंदर से ‘शॉटक्रेटिंग’ (कंक्रीट स्प्रे) के साथ मिट्टी को हटाया जा रहा है. जबकि, ‘हाइड्रोलिक जैक’ की मदद से 900 मिमी व्यास के स्टील पाइप को अंदर डालने की योजना बनाई जा रही है, ताकि सुरंग में फंसे लोगों को निकाला जा सके. आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा.
60 घंटे में अब तक क्या-क्या हुआ?
- 200 मीटर की दूरी पर आज से नया ऑपरेशन शुरू
- 25 मीटर तक मलबा हटाया गया.
- पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश
- 40 मजदूरों तक खाना पहुंचाया गया.
- मजदूरों तक पहुंचाई गई ऑक्सीजन.
- खुदाई के दौरान फिर गिरा मलबा.
- PM नरेंद्र मोदी ने CM पुष्कर सिंह धामी से जानकारी ली.
- हाइड्रोलिक जैक के जरिए स्टील पाइप डाली जा रही.
- पाइप के जरिए मजदूरों को निकालने की कवायद है.
- NDRF-SDRF की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं.
- वॉकी-टॉकी से मजदूरों से बात हुई है.
- CM पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे थे.







