Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वर्ल्ड कप का बदला पूरा! भारत ने ऑस्ट्रेलिया ही नहीं… पाकिस्तान का भी तोड़ा गुरूर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 2, 2023
in खेल
A A
India vs Australia
19
SHARES
632
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. 1 दिसंबर (शुक्रवार) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से पराजित किया. अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 03 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

टी20 सीरीज जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला शानदार तरीके से ले लिया. गौरतलब है कि 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हरा दिया था. उस हार के चलते भारतीय टीम तीसरी बार विश्व चैम्पियन बनने से चूक गई थी.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

भारत ने पाकिस्तान को इस मामले में पछाड़ा

चौथे टी20 में जीत के साथ ही एक धांसू रिकॉर्ड भी भारत के नाम हो गया है. भारत अब सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम बन गया है. इस मामले में भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पाकिस्तान ने अब तक 226 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 मैच जीते हैं. वहीं भारतीय टीम ने 213 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 136 में जीत हासिल हुई. ऐसे में भारतीय टीम अब टॉप पर काबिज हो चुकी है. न्यूजीलैंड टीम इस मामले में तीसरे नंबर पर है, जिसने 200 टी20 मैचों में से 102 में जीत हासिल की है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (95) और साउथ अफ्रीका (95) का नंबर आता है.

रिंकू ने बल्ले से फिर किया कमाल

चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 174 रनों का स्कोर खड़ा किया था. रिंकू सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. रिंकू ने 29 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्का लगाया. वहीं ओपनर बल्लेबाजों यशस्वी जायसावल ने 37 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रनों का योगदान दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 19 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली. देखा जाए तो भारत ने आठ रनों पर आखिरी के पांच विकेट खोए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं तनवीर संघा और जेसन बेहरेनडॉर्फ को दो-दो सफलता हासिल हुई.

…फिर अक्षर पटेल की फिरकी का चला जादू

175 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी. कप्तान मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन बनाए, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. वहीं ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार ओवरों में महज 16 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं दीपक चाहर को दो, जबकि रवि बिश्नोई को एक सफलता हासिल हुई. अक्षर पटेल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे.

भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन (टी20)

  • 592- निकोलस पूरन
  • 554- ग्लेन मैक्सवेल
  • 500- एरोन फिंच
  • 475- जोस बटलर
  • 465- मैथ्यू वेड

AUS के खिलाफ टी20 में बेस्ट गेंदबाजी (भारतीय गेंदबाज)

  • 4/11- रविचंद्रन अश्विन, मीरपुर, 2012
  • 4/36- हार्दिक पंड्या, सिडनी, 2018
  • 3/16- जसप्रीत बुमराह, विशाखापत्तनम, 2019
  • 3/16- अक्षर पटेल, रायपुर, 2023
  • 3 /17- अक्षर पटेल, मोहाली, 2022

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

वैश्विक मंच पर भारत की गूंज… पीएम मोदी का 5-दिवसीय डिप्लोमैटिक मिशन !

June 14, 2025

शहीदों की शहादत बेच, देश मना रहा है आज़ादी का अमृत महोत्सव : हरपाल राणा

May 13, 2023
LPG Gas

सवाड़ में गैस चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, ग्रामीणों को लगाते थे चुना

February 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ ‘कालरात्रि’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना!
  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.