Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अयोध्या और राम राज के नाम का साल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 2, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Ayodhya
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कौशल किशोर


राम मंदिर की चर्चा के साथ नया साल शुरु हो गया है। भारत के मानस में बसने वाले राम राज की परिकल्पना साकार होने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते प्रतीत होते हैं। इसकी भूमि आज अयोध्या है। युद्धविहीन होने का यह सपना रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग और मध्य पूर्व में इजरायल और हमास के बीच हिंसक युद्ध के इस अंधी दौर में वैश्विक फलक पर भी प्रासंगिक हो गई है। भरत का राम राज तुलसी के मानस और वाल्मीकि के महाकाव्य की बात है। गांधी युग में इसका पुनर्पाठ हुआ। आज मोदी योगी युग में एक बार फिर पुनर्पाठ होने लगा है।

इन्हें भी पढ़े

infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
railway

रेलवे में e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा

February 26, 2026
Load More

अयोध्या में सरयू के पावन तट पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा के बीच आज अंग्रेजी कैलेंडर करवट बदल रहा है। आधुनिक भारत के इतिहास की यह एक ऐसी महत्वपूर्ण घटना है, जिसकी जड़े मध्य युग से पौराणिक काल तक फैली है। निश्चय ही आने वाले समय पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। अयोध्या पर्व में इस पर पहले भी चर्चा होती रही है। मंदिर निर्माण से शुरु हुआ यह महायज्ञ हम सभी को अयोध्या और राम राज से रु-ब-रु कराती रहेगी।राजनीति के सबसे पवित्र सूत्र और शब्द के तौर पर राम राज और अयोध्या की ही बात होती है। पहले विश्व युद्ध के समय से ही भारतीय राजनीति में आधुनिक काल में संभव हो पाने वाले राम राज की चर्चा जारी है। इक्कीसवीं सदी में इस पर खुल कर प्रयास भी होने लगा है। शांति और प्रगति को ओर इंगित करता यह प्रतीक ऐतिहासिक महत्व का है।

राम राज का सपना साकार करने हेतु ब्रिटिश राज के दौर से ही लोक शक्ति जागृत करने का काम देशप्रेमियों ने किया है। इस बीच सरयू ही नहीं, बल्कि गंगा और यमुना में भी बहुत पानी बह चुका है। चरखाधारी मोहन का राम राज राजनीति का वह पाठ है, जिसने पूरी दुनिया के सामने भारतीय पक्ष की उदारता को व्यक्त किया। बीसवीं सदी में अवध के किसानों को जागृत करने के लिए बाबा राम चन्द्र तुलसी दास कृत मानस लिए गांव गांव घूम रहे थे। उनका दिन राम धुन से शुरु हो कर राम धुन पर ही खत्म होता था। इसका उद्देश्य राम राज की पैरवी करना ही था। मिथिला क्षेत्र में यही काम रामनंदन मिश्र कर रहे थे। जय प्रकाश नारायण को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रांची जेल से भगाने वाले दल के इस नेता के जीवन में हिंसा और अहिंसा की खूब समझ दिखती है। राजनीति, अध्यात्म और धर्म जैसे विषय इसमें एक साथ प्रकट होते हैं।

भारतीय जनजीवन, कला और साहित्य में रचे बसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर अवध ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राम राज का सपना तभी से आकार प्रकार ले रहा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ इसको जमीन पर उतारने में लगे हुए हैं। राम को कल्पना करार देने वाले राजनीतिक दलों ने भी इसका समर्थन शुरु किया है। तीर्थ यात्रा के आयोजन भी होने लगा है। इन सब के साथ ही अल्पसंख्यकों और सर्वाहारा वर्ग के लोगों को भड़काने वाले अलगाववादी तत्व भी सक्रिय हैं।

हिन्दू राष्ट्र का ही दूसरा नाम राम राज है। बीसवीं सदी से सुराज और स्वराज्य जैसे एक शब्द में इसे समेटने का प्रयास विद्वानों द्वारा किया जा रहा है। पर अयोध्या कहने पर यह वाकई एक ही शब्द में अभिव्यक्त होता है। युद्ध से परे की स्थिति को व्यक्त करना आधुनिकता को चुनौती देने का ही मामला है। खतरनाक हथियारों की होड़ में लगी यह आधुनिकता सारी दुनिया को एक झटके में नष्ट करने का दावा करती है। इसने एक ऐसी परिस्थिति का निर्माण किया है, जिसमें अयोध्या शब्द का वाचन भी मुमकिन नहीं रह गया है।

लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करने में लगे तमाम राजनीतिक समूहों के बीच हावी वैमनस्य और कटुता के बीच अयोध्या की बात अमृत काल की स्पिरिट के अनुकूल है। युद्धविहीन होने की स्थिति की कल्पना रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग और मध्य पूर्व में इजरायल व हमास के बीच की हिंसा के इस अंधी दौर में वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक हो जाता है। इसकी मीमांसा मध्यकाल की कृपणता को दूर कर खड़ी की गई आधुनिक सभ्यता के दोषों के की ओर भी बराबर इंगित करता रहेगा। आज राम राज का प्रवक्ता होने के नाते अयोध्या व्यापक महत्व का हो जाता है। प्रतिदिन एक लाख तीर्थ यात्रियों की आशा पूरी करने की क्षमता के साथ यह नए भारत की पहचान हो सकती है।

अयोध्या के महाराज आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण और मराठी साहित्यकार शेषराव मोरे के बगैर अयोध्या, राम राज और रामावतार जैसे जुमले उछालने का कोई खास मतलब नहीं रहता है। अमरीकी पादरियों और जापानी बौद्ध भिक्षुओ ने आधुनिक काल में जीसस और बुद्ध के नए अवतार को खोज निकाला। आचार्य जी पुराण काल और आधुनिक काल के महानायक का दो चित्र पेश करते हैं। इसमें रामावतार और राम राज की अनुपम छवि उभरती है। गाम राम का गायन होता है और हिन्द स्वराज का पुनर्पाठ होता है। भारतीय राजनीति के इस बोध में उदारता की सबसे पवित्र मिसाल है। आज उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक इसका पाठ करने की जरूरत है। मोरे पाकिस्तान निर्माण का रहस्य समझाते हैं। हिंदू राष्ट्र के निर्माण में गांधीजी की भूमिका से वाकिफ कराते हैं। हालांकि इसे स्वीकार करने वाले दक्षिण पंथी जमात में कम लोग हैं। पर वहां भी समझदार लोगों की कोई कमी नहीं है। यदि महाराष्ट्र और गुजरात को छोड़ दें तो ऐसा भी लग सकता है। इसके अलावा दक्षिण में अंतिम जन तक पहुंचने के सवाल पर गांधीवादी समाजवाद की पैरवी करने वाले भी मौजूद हैं।

सरयू नदी के पावन तट पर स्थित अयोध्या का इतिहास राम से पुराना है। अयोध्या और राम राज की व्याख्या अयोध्या शब्द के ही व्युत्पत्ति में संनिहित है। युद्ध विहीन होने की उन्नत अवस्था बापू के अहिंसा का स्मरण भी है। उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक लोग यदि आपस में जुड़ कर राम राज के लिए प्रयास करें तो परिणाम की कल्पना किया जा सकता है। यह महायज्ञ राजनीति के बदले लोकनीति की मर्यादा पर केन्द्रित होने पर ही लक्ष्य साध सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tribal

आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान !

April 24, 2025
Gold

‘सोने की कीमतों में उछाल और इसका भारतीय मध्यम वर्ग पर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव’

April 22, 2025

उत्तराखंड में राजस्व पुलिस का राजनीतिक अर्थशास्त्र

September 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला: केजरीवाल और सिसोदिया आरोप मुक्त, सीबीआई जांच पर टिप्पणी
  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.