Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बाढ़ पीड़ितों का मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 2 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 6, 2025
in राज्य
A A
cm yogi
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • प्रदेश में लगातार बारिश से वर्तमान में प्रभावित हैं 24 जिलों के 1245 गांव, पल-पल की हो रही निगरानी
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2,06910 लोगों को पहुंचायी गयी राहत, 360 क्षतिग्रस्त मकानों को वितरित किया गया मुआवजा
  • अब तक 17,924 खाद्यान्न पैकेट और 2,47,277 लंच पैकेट किये गये वितरित, 40 से अधिक लंगर में परोसा जा रहा ताजा भोजन

मुरार कंडारी


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा और औरैया के बीच हवाई सर्वे कर बाढ़ के हालात को देखा। इसके साथ ही औरैया में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हे राहत सामग्री वितरित की। सीएम बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उन्हे घबराने की जरूरत नहीं है, इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है। उन्हे किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। उधर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और राहत विभाग के अधिकारी लगातार राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

इन्हें भी पढ़े

ECI

राहुल गांधी के धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग का सख्त जवाब, ‘सबूत के साथ शपथ पत्र दें, वरना कानूनी कार्रवाई’ !

August 7, 2025
फेक पोस्ट

उत्तराखंड: अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन की आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील !

August 7, 2025

धराली-हर्षिल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर

August 7, 2025

मुख्यमंत्री ने धराली में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया

August 7, 2025
Load More

1245 गांव बाढ़ से प्रभावित, 2 लाख से अधिक पीड़ितों को पहुंचायी गयी राहत

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 24 जिलों की 59 तहसीलें और 1245 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 2,06910 लोग प्रभावित हैं, जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। वहीं बाढ़ की वजह से 26,089 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 517 लोगाें के मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 360 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं प्रदेश में 33252 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 1640 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में अब तक 17924 खाद्यान्न पैकेट और 2,47,277 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 40 से अधिक लंगर के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

377 बाढ़ शरणालय में 41 हजार से अधिक लोगों को दी जा रही घर जैसी सुविधा

योगी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 5585 कुंतल भूसा वितरित जा चुका है। इसके अलावा 2,04,494 क्लोरीन टेबलेट और 1,60,559 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 377 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैं, जहां 41,842 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 901 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1348 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

यह जनपद बाढ़ से हैं प्रभावित
वर्तमान में प्रदेश के 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बिजनौर, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, भदोही, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन, मेजर जनरल ने सीएम धामी से की मुलाकात!

December 30, 2024
Israeli attack

इजरायली हमले में ईरान के दो शीर्ष जनरल मारे गए, फोर्डो परमाणु साइट को हुआ नुकसान !

June 14, 2025
Shri Yamunotri Dham

अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट

March 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राहुल गांधी की डिनर डिप्लोमेसी… SIR पर INDIA ब्लॉक की एकजुटता, AAP और TMC का साथ !
  • राहुल गांधी के धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग का सख्त जवाब, ‘सबूत के साथ शपथ पत्र दें, वरना कानूनी कार्रवाई’ !
  • ट्रंप के टैरिफ से भारत-चीन आएंगे करीब? वैश्विक व्यापार में उथल-पुथल की पूरी कहानी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.