Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देश में सबसे बड़ा बैंकिंग फ्रॉड: 17 बैंक और 34,000 करोड़ की रकम, लोन के नाम पर 2 भाई कर गए हजम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 16, 2024
in राष्ट्रीय
A A
bank fraud
19
SHARES
636
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले 20-30 वर्षों में देश में कई बड़े कॉरपोरेट घोटाले हुए हैं. इनमें कई कारोबारियों की जालसाजी का पर्दाफाश हुआ. स्कैम की इसी लिस्ट में नाम आता है DHFL घोटाले का, जिसके पूर्व डायरेक्टर धीरज वधावन को 34,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है. एजेंसी के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि वधावन को 13 मई की शाम को मुंबई से हिरासत में लिया गया. गिरफ्तारी के बाद धीरज वधावन को दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सीबीआई ने 17 बैंकों के कंसोर्टियम से 34,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर डीएचएफएल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बताया जाता है कि यह देश में सबसे बड़ा बैंकिंग लोन स्कैम था. आइये आपको बताते हैं 34,000 करोड़ के इस घोटाले ने बैंकों के साथ-साथ आम लोगों को किस तरह नुकसान पहुंचाया.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
Load More

क्या था DHFL घोटाला

DHFL यानी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, इसके प्रमोटर्स कपिल और धीरज वधावन समेत अन्य लोगों ने 34,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड को अंजाम दिया था. सीबीआई द्वारा चार्जशीट के अनुसार, इन लोगों पर आपराधिक साजिश में शामिल होने, तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और छिपाने, आपराधिक विश्वासघात करने व सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने का आरोप है. इन लोगों ने मई 2019 से लोन पेमेंट में चूक करके कंसोर्टियम को 34,615 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया.

सीबीआई ने कंपनी पर वित्तीय अनियमितता, फंड डायवर्जन, रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और सार्वजनिक धन का उपयोग करके “कपिल और धीरज वधावन के लिए संपत्ति बनाने” के लिए सर्कुलर लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगाया है. अधिकारियों के अनुसार, डीएचएफएल लोन अकाउंट्स को विभिन्न बैंकों द्वारा अलग-अलग अंतराल पर NPA के रूप में वर्गीकृत किया गया था.

कैसे हुआ घोटाले का पर्दाफाश

जनवरी 2019 में फंड डायवर्जन के आरोपों को लेकर मीडिया में खबरें चलीं. जांच के दायरे में आने के बाद डीएचएफएल के धीरज और कपिल वधावन के बुरे दिनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई. 1 फरवरी, 2019 को बैंकों ने एक बैठक बुलाई और 1 अप्रैल, 2015 से 31 दिसंबर, 2018 तक डीएचएफएल का “स्पेशल रिव्यू ऑडिट” कराया गया.

इस ऑडिट रिपोर्ट पता चला कि डीएचएफएल और उसके निदेशकों से जुड़ी संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों को दिए गए लोन और एडवांस अमाउंट का दुरुपयोग किया. डीएचएफएल प्रमोटरों से जुड़ी 66 संस्थाओं को 29,100 करोड़ रुपये का वितरण किया गया. इनमें से अधिकांश लेनदेन में जमीन और संपत्तियों में निवेश शामिल था.

इस घोटाले का खुलासा 2019 में हुआ लेकिन डीएचएफएल के दिवालिया होने की खबरें 2018 में ही सामने आने लगी थी. डीएचएफल के डिफॉल्ट होने की खबर के चलते 21 सितंबर 2018 में कंपनी के शेयर भर भराकर गिर गए. यह गिरावट इतनी बड़ी और गहरी थी कि एक दिन में डीएचएफएल के शेयर 60 फीसदी तक टूट गए. डीएचएफएल प्रमोटर्स कपिल वधावन और धीरज वधावन के कारनामों को लेकर आगे खुलासे होते रहे और कंपनी के शेयरों में गिरावट गहराती गई. आखिरकार जून 2021 में डीएचएफल के शेयर मार्केट से डी लिस्ट यानी शेयर बाजार से बाहर हो गए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
government

सरकार और अदालत हमारी भी सुनो

December 13, 2024
opposition to unite

राष्ट्रीय गठजोड़ के फेर में विपक्ष न पड़े!

May 20, 2023
india economy

वर्ष 2023 : बेहतर आर्थिक संभावनाएं

January 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां
  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.