Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे नींबू से बने ये 8 फेस पैक, जानें और आजमाए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विटामिन ष्ट युक्त नींबू का सेवन घरों में कई तरीकों से किया जाता हैं। कभी नींबू पानी के तौर पर तो कभी सब्जी का स्वाद बढ़ाने में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद में खट्टापन देने वाला यह नींबू त्वचा पर निखार लाने का भी काम करता हैं। टैनिंग और सनबर्न जैसी कई अन्य समस्याओं से बचाव के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। त्वचा को अंदरूनी पोषण देने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं। ये फेस पैक साफ, सुंदर और चमकती हुई त्वचा दिलाने का काम करेंगे। इन फेस पैक को घर में मौजूद चीजों से मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

एलोवेरा और नींबू का फेस पैक
स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए आप नींबू के रस को ऐलोवेरा जेल में मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब 2 से 3 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। रात को सोते समय इसका उपयोग करें और रातभर लगा रहने दें। आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक बढऩे लगेगी। क्योंकि ऐलोवेरा जेल आपकी त्वचा को हील करेगा और नींबू त्वचा को नैचरल ब्लीच के गुणों से पोषण देगा। हर दिन इसका उपयोग करें और चाहें तो चेहरे और गर्दन के साथ ही आप हाथों पर भी इसका उपयोग करें। क्योंकि स्लीवलेस पहनने पर हाथों की त्वचा भी रंगत खोने लगती है।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026

किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

August 28, 2026
Load More

केले और नींबू का फेस पैक
यदि त्वचा में रफनेस बढ़ रही है, चेहरे पर या शरीर में अन्य जगहों पर भी गर्मी और धूप के कारण पैचेज बन रहें और फिर स्किन निकल रही है या उस स्किन में खुरदरापन बढ़ रहा है तो केले और नींबू का रस आपके लिए किसी रामबाण औषधि की तरह काम करेगा। पहले केले को मैश करके उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में नींबू निचोड़ लें। तैयार मिक्स से प्रभावित त्वचा पर 5 से 7 मिनट तक मालिश करें और फिर 15 मिनट के लिए इसे लगा छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। आप हर दिन इसका उपयोग कर सकती हैं।

टमाटर और नींबू का फेस पैक
आप आधा टमाटर लेकर उसे मैश करके पेस्ट बना लें। अब इसमें आधा नींबू निचोड़ लें। तैयार पेस्ट को पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। यह पैक ऑइली स्किन की समस्याओं को दूर करने में बहुत अधिक प्रभावी है। इसके नियमित उपयोग से आपकी त्वचा पर ऐक्ने, पिंपल और बहुत अधिक सीबम आने की समस्याएं दूर हो जाएंगी। आप एक दिन छोडक़र इस घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सकती हैं।

पपीता और नींबू का फेस पैक
एक ताजे पपीते से कुछ क्यूब्स काट लें और पपीते का गूदा तैयार करने के लिए इन्हें ब्लेंड करें। इसमें एक बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं और एक साथ मिलाएं। अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करके मिश्रण को पूरे चेहरे पर 2-3 मिनट के लिए गोलाकार मोशन में धीरे से मसाज करें। इसे 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी से धो लें। इस स्किन लाइटनिंग फेस पैक को सप्ताह में दो या तीन बार दोबारा लगाएं। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही दमकती त्वचा होती है।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेश पैक
नींबू और मुल्तानी मिट्टी का फेश पैक बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच दही को कटोरी में डालकर मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। सूख जाने पर चेहरे को पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स, दाग-धब्बे समेत अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

शहद और नींबू का फेस पैक
शहद और नींबू का फेस पैक बनाने के लिए ऑर्गेनिक शहद बेहतर माना जाता है। इसलिए हो सके तो आप इसी का इस्तेमाल करें। फेस पैक बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद, एक चम्मच नींबू का रस और एक छोटा चम्मच पानी को बाउल में मिला लें। इस तरह से ये पैक तैयार हो जाएगा। अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें, सूखने पर पानी से चेहरे को धो लें। इसके इस्तेमाल से त्वचा जवां और झुर्रियों से मुक्त रहती हैं।

ग्लिसरीन और नींबू का फेस पैक
ग्लिसरीन, नींबू का रस और पानी बराबर मात्रा में लें। इसे एक साथ मिलाएं और मिश्रण को चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। आप मिश्रण को अपने रूखी त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ मिनट के लिए धीरे से मसाज करें और फिर 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसे ताजे पानी से धो लें। प्राकृतिक रूप से मुलायम त्वचा के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं।

आलू और नींबू का फेस पैक
आलू और नींबू का फेस पैक बनाने के लिए तीन चम्मच आलू का रस और एक चम्मच नींबू का रस को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे या जहां टैनिंग हो रही है वहां लगा लें। इसे दो कोट में लगाएं। पहले करीब 3 मिनट तक लगाकर सूखने के लिए छोड़ें, इसके बाद एक और कोट लगाएं। इस तरह से हफ्ते में 2 से 3 बार करने पर आपको फायदा नजर आएगा। आलू और नींबू से त्वचा पर नैचुरल ब्लीच के जैसा असर होता है। इसके अलावा त्वचा का रंग भी निखारता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल

चमोली के देवाल में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल, 35 किमी सफर के बाद भी नहीं मिलता इलाज, जनता ने उठाई आवाज़।

April 28, 2026
राजद और लेफ्ट

राजद और लेफ्ट के नेता क्या करेंगे?

December 5, 2022

केवल पंडिताई नहीं, हर क्षेत्र में सफलता दिला रही संस्कृत

April 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.