Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

कुछ देर में भारत-पाकिस्तान का ‘हाई वोल्टेज’ मैच, इस टीम का पलड़ा बेहद भारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 28, 2022
in खेल
A A
India vs Pakistan
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कुछ ही देर में खेला जाएगा. इस महामुकाबले पर सारी दुनिया की नजर होगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिग्गज सितारों से सजी भारतीय टीम धुर विरोधी टीम पाकिस्तान को चारों खाने चित करने के लिए तैयार है. भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) की टीमें 10 महीने बाद एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. पिछली बार दोनों टीमें 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भिड़ी थीं. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी. अब टीम इंडिया पाकिस्तान से बदला लेने के लिए बेताब है.

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर दुनिया की नजर

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में एक बात अक्सर सुनने को मिलती है. वो ये कि ये मुकाबला आम मुकाबलों की तरह ही है. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी खुद भी ये बात जानते होंगे कि ये मैच आम मैच नहीं है. बेशक टीम इंडिया के पास एशिया कप में सबसे ज्यादा 7 खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, लेकिन जब आप हकीकत की जमीन पर उतरते हैं तो आसमानी आंकड़ों का कोई वजूद नहीं होता.

आम नहीं है ये मैच

जब पूरी दुनिया की निगाहें एक मैच पर टिकी हों, लोग अपने दिन के कामकाज मैच के समय के हिसाब से तय करें, गली, नुक्कड़ों और चौराहों पर एक मुकाबले की बात हो रही हो, तो फिर वो कोई आम मैच नहीं होता. दो पलड़ों पर भारत और पाकिस्तान की टीमों को तौलें तो यकीनन कांटा टीम इंडिया की ओर झुकेगा, लेकिन टी20 वो फॉर्मेट है जहां राजा को गुलाम और कारिंदे को किंग बनने में देर नहीं लगती. सिर्फ 40 ओवरों की बात है, कोई भी टीम दबदबा बना ले गई तो नतीजे हैरान कर सकते हैं.

भारत के पास ये नगीने

टीम इंडिया के तरकश में केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे तीर हैं, तो वहीं पाकिस्तान के पास मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन और उस्मान कादिर जैसे हमलावर. भारत के पास अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा जैसे नगीने हैं, तो पाकिस्तान के पास बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां और आसिफ अली जैसे सितारे. अब देखने वाली बात ये होगी कि बाजी हिंदुस्तान के धुरंधरों के नाम होगी या फिर पाकिस्तान का पराक्रम देखने को मिलेगा.

भारत का एशिया कप में रिकॉर्ड

एशिया कप के अब तक 14 संस्करणों में भारत ने सर्वाधिक 7 बार खिताब जीता है. भारत के बाद एशिया कप का सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है. श्रीलंका ने 5 बार खिताब पर कब्जा किया है. पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा किया है.

विराट बनाम बाबर

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर आते हैं. विराट कोहली ने अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 137.66 के स्ट्राइक रेट से 3308 रन हैं. विराट कोहली के नाम कुल 30 टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक हैं. वहीं, बाबर आजम हर फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. टी20 में उन्होंने अब तक 74 मैचों में कुल 2686 रन बनाए हैं, जहां उनका एवरेज 45.52 का रहा है. उनके नाम कुल 26 अर्धशतक हैं और एक टी20 इंटरनेशनल शतक भी है. इस फॉर्मेट में वो उन तीन पाकिस्तान बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इसमें मोहम्मद हफीज (2514) और शोएब मलिक (2435) शामिल हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मोदी की सांसदों को दोटूक: व्यवहार को बदलें, बार-बार बच्चों की तरह एक ही बात कहना सही नहीं

December 7, 2021
Ram Mandir

क्यों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्योते की राह देख रहा विपक्ष?

October 27, 2023
Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.