Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

मोहाली कांड पर बवाल, तब दिल्ली MMS वीडियो पर हिल गया था पूरा देश!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 18, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
अश्लील तस्वीर
19
SHARES
638
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : चंडीगढ़ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की करीब 60 छात्राओं का कथित एमएमएस वायरल होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी की ही एक छात्रा ने हॉस्टल के बॉथरूम में नहाती हुई लड़कियों का चुपके से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक आरोपी छात्रा लंबे समय से लड़कियों का वीडियो बना रही थी और उन्हें हिमाचल के रहने वाले एक लड़के के पास भेजा करती थी। इस कांड ने आज से 18 साल पहले दिल्ली के एक नामी स्कूल के एमएमएस कांड की याद दिला दी है। तब कैमरे वाले मोबाइल फोन का दौर शुरू ही हुआ था और उस एमएमस कांड ने दिल्ली ही नहीं, देश को हिलाकर रख दिया था।

स्कूल परिसर में ही फिल्माया गया था एमएमएस

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

बात 2004 की है। दिल्ली के एक नामी स्कूल के परिसर में ही दो स्टूडेंट्स का अश्लील वीडियो सामने आया था। दोनों नाबालिग थे। वीडियो को लड़के ने अपने कैमरे वाले मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था। वीडियो देखने से लग रहा था कि लड़की इस बात से वाकिफ नहीं थी कि सबकुछ कैमरे में भी रिकॉर्ड हो रहा है। देखते ही देखते उनका एमएमएस मोबाइल फोन पर शेयर किए जाने लगे। इस कांड के बाद स्कूल ने लड़के-लड़की और 8 दूसरे स्टूडेंट्स को मोबाइल फोन रखने की वजह से सस्पेंड कर दिया। स्कूल में स्टूडेंट्स के मोबाइल फोन रखने पर बैन लगा दिया गया। आनन-फानन में स्कूल ने इसे लेकर पैरेंट्स और स्टूडेंट्स के लिए सख्त गाइडलाइंस भी जारी किए। स्कूल की तरफ से स्टूडेंट्स को चेतावनी दी गई कि अगर स्कूल में मोबाइल लेकर आए तो उसे न सिर्फ जब्त किया जाएगा बल्कि 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

और पॉर्न साइट्स पर पहुंच गया एमएमएस

दिल्ली के उस स्कूल में फिल्माया गया एमएमएस जल्द ही पॉर्न साइट्स पर वायरल होने लगा। दरअसल, आईआईटी खड़गपुर के एक स्टूडेंट ने उस वीडियो को ‘बाजी डॉट कॉम’ नाम की एक वेबसाइट पर बेचने के लिए लिस्ट कर दिया। (आगे चलकर ‘बाजी डॉट कॉम’ का नाम ‘ई-बे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ हो गया।) 27 नवंबर 2004 को रात साढ़े 8 बजे के करीब वीडियो अपलोड हुआ। हालांकि, 29 नवंबर 2004 को सुबह करीब 10 बजे वीडियो डिएक्टिवेट भी कर दिया गया लेकिन तबतक वह तमाम पॉर्न साइट्स पर वायरल हो चुका था। 2 मिनट 37 सेकंड के उस वीडियो में लड़के का चेहरा नहीं दिख रहा था। वीडियो को लड़के ने ही रिकॉर्ड किया था।

एमएमएस कांड पर 2009 में भी बनी थी फिल्म

उस एमएमस कांड ने दिल्ली समेत पूरे देश को हिला दिया था। स्टूडेंट्स को कैमरे वाले मोबाइल फोन देने चाहिए या नहीं, इस पर भी बहस छिड़ी थी। 5 साल बाद इसी घटना पर फिल्मकार अनुराग कश्यप ने ‘देव डी’ नाम की एक फिल्म भी बनाई थी। वैसे तो वह फिल्म मशहूर ‘देवदास’ से प्रेरित थी। लेकिन उसके मुख्य किरदारों और दिल्ली स्कूल एमएमएस कांड में काफी समानताएं थीं। दोनों ही एमएमएस कांड में फंसे थे। हालांकि, असली घटना में छात्रा को उसके अभिभावकों ने विदेश भेज दिया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी का लॉन्ग मार्च

October 6, 2022
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022
RTI exposes officials, now government in action!

RTI से खुली अधिकारियों की पोल, अब ऐक्शन में सरकार!

April 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.