Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रूस पर क्या बोले पीएम मोदी कि दुनिया भर में होने लगी तारीफ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2022
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
modi-putin
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : यूक्रेन और रूस का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध भी लगा दिए हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जंग रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच रूस के दोस्त कहे जाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कुछ ऐसा कहा है, जिसकी दुनिया भर के कई देश तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल, उज्बेकिस्तान में एससीओ मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई थी. इस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को मजबूत करने पर बात की. इस दौरान यूक्रेन से युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कहा कि अब युद्ध का दौर नहीं है, सभी शांति चाहते हैं.

इन्हें भी पढ़े

IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
cji suryakant

‘हम अधिकारों की रक्षा करेंगे’, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट पर बोले CJI

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
Load More

पीएम मोदी की इस बात पर रूस के राष्ट्रपति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे चाहते हैं कि युद्ध जल्द समाप्त हो जाए. एससीओ मीटिंग में पीएम मोदी की रूस को इस सलाह की अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे बड़े देशों ने यूएन जनरल असेंबली में जमकर तारीफ की है.

क्या बोले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
यूक्रेन से युद्ध के बीच पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति को संदेश की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जमकर तारीफ की. यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (UNGA) में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात बिल्कुल सही कही कि यह युद्ध का समय नहीं है. ना पश्चिम से बदला लेने या ईस्ट के खिलाफ वेस्ट का विरोध करने का है. बल्कि यह समय हमारे जैसे संप्रभु देशों को मिल रही चुनौतियों का सामना करने का है.

अमेरिका की ओर से क्या कहा गया
पीएम मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति संदेश देने पर यूएस नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जेक सुलिवन ने कहा कि समरकंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जो कहा, वह बिल्कुल ठीक था. अमेरिका पीएम मोदी के संदेश का स्वागत करता है.

पीएम मोदी के संदेश पर क्या बोला ब्रिटेन
पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध पर संदेश को लेकर ब्रिटेन ने भी जमकर तारीफ की. यूके विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा कि वैश्विक मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी की एक ताकतवर और प्रभावशाली आवाज है और रूस वैश्विक अखाड़े में भारत के स्थान का सम्मान करता है. उन्होंने आगे कहा कि हम आशा करते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन इन आवाजों को सुनें और यूक्रेन से विवाद में शांति स्थापित करें.

पुतिन से क्या बोले थे पीएम नरेंद्र मोदी
उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में आयोजित हुई एससीओ की मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की थी. इस दौरान यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है.

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा, मैंने आपसे इस बारे में फोन पर भी बात की थी, आज हम इस पर बात करना चाहेंगे कि शांति के रास्ते पर आगे कैसे बढ़ा जाए.

वहीं व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से इस बारे में कहा कि यूक्रेन संघर्ष में मैं आपकी स्थिति को जानता हूं. पुतिन ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह संकट जितना जल्दी हो, खत्म हो जाए. पुतिन ने आगे कहा कि यूक्रेन इस संवाद प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहता है. यूक्रेन कहता है कि वह अपने लक्ष्यों को युद्ध के सहारे हासिल करना चाहता है.

6 महीने से रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी
रूस और यूक्रेन का पिछले 6 महीनों से युद्ध लगातार जारी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के दावे के अनुसार, इस जंग में रूस के 55 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं, वहीं यूक्रेन को भी काफी नुकसान हुआ है. हजारों यूक्रेन के जवान जख्मी और अपंग हो गए हैं.

दूसरी ओर, व्लादिमीर पुतिन भी जंग लड़ने के लिए पीछे नहीं हट रहे हैं और यूक्रेन को लगातार धमकी दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने तीन लाख सैनिकों के मोबिलाइजेशन का ऐलान किया है, जिससे दुनिया की नजर एक बार उनके अगले एक्शन पर टिक गई है. पुतिन के नए ऐलान से साफ दिख रहा है कि अभी दोनों देशों में युद्ध और लंबा खिंच सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RECPDCL

RECPDCL ने राजस्थान-IV एच-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

October 17, 2024
Kejriwal

केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला ‘राम मंदिर में बेईमानी और चढ़ावा चोरी करने वालों को बचाया जा रहा’!

July 10, 2026

मुड़िया मेला शुरू : तू एक बार आजा श्री गिरिराज महाराज की शरण में, डीएम ने किया श्रमदान

July 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.