दिल्ली. राजधानी दिल्ली का बंगला साहिब सिर्फ़ आस्था ही नहीं, बल्कि नेक कामों के लिए भी जाना जाता है .बंगला साहिब में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. लोग यहां कई सुविधाओं का भी लाभ उठाते हैं. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति जल्द ही इस गुरुद्वारे में कम लागत वाली डिस्पेंसरी में ग़रीब तबके के लिए स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू करेगी, जिसकी तैयारियां ज़ोरों पर हैं.
गुरु हरिकृष्ण पॉलीक्लिनिक में पहले से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काफ़ी सुविधाएं मिलती हैं. यहां पर लोगों को महंगे से महंगे टेस्ट कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता. क्योंकि यहां जिन टेस्ट की क़ीमत हज़ारों में होती है, वो भी 50-300 रुपये में हो जाते हैं. यहां पर एमआरआईभी मात्र ₹50 में हो जाता है. आने वाले दिनों में गुरुद्वारे की तरफ से एक और पहल की जा रही है. जो गरीब तबके के लोग हैं, वह भी अपने दिल का इलाज करा पाएंगे. क्योंकि यहां पर एक नई कार्डियो यूनिट बनने जा रही है, जिसमें ECG, TMT जैसे टेस्ट बहुत ही कम पैसों में हो जाएंगे.
खबर इनपुट एजेंसी से







