Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

दुनिया के नक्शे से ब्रिटेन और अमेरिका को मिटाने की तैयारी में पुतिन! बना लिया पूरा प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 28, 2022
in विश्व
A A
Vladimir Putin
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मॉस्को : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले आठ महीने से युद्ध जारी है। दिन बीतने के साथ ही युद्ध और भयावह होता गया है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है, लेकिन बीते दिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे इनकार कर दिया। हालांकि, रूस लगातार अमेरिका समेत पश्चिमी देशों पर नाराजगी जताता रहा है। परमाणु हमले से मना करने के बावजूद भी इससे जुड़ा अभ्यास कर रहा है। एक टॉप रूसी मिलिट्री एक्सपर्ट ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु अभ्यास में ब्रिटेन और अमेरिका को दुनिया के नक्शे से मिटाने का पूर्वाभ्यास किया है।

रूस की राष्ट्रीय रक्षा पत्रिका के एडिटर-इन-चीफ कर्नल इगोर कोरोटचेंको ने कहा कि अगर रूस परमाणु हमलों की चपेट में आता है तो यह अभ्यास ब्रिटेन और अमेरिका को जवाबी हमले में मिटाने का अभ्यास करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अटलांटिक महासागर में समा जाएगा, जबकि अमेरिका के स्थान पर कॉमरेड स्टालिन के नाम पर एक समुद्री जलडमरूमध्य होगा। कोरोटचेंको ने रूसी सरकार के टीवी चैनल को बताया कि रणनीतिक प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य था, जिसे ऑपरेशन थंडर के रूप में जाना जा रहा है। इसे पुतिन ने यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच में शुरू किया है, जिसपर पूरी दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

‘जवाबी कार्रवाई के लिए हो रहा यह अभ्यास’
‘द सन’ वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा, “मैं जज नहीं कर रहा हूं, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह (रूसी अभ्यास) एक जवाबी कार्रवाई के लिए किया जा रहा था।” उन्होंने आगे कहा, “इस संबंध में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमने दिखाया कि हमारे मुख्य दुश्मन कौन हैं और कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। संकेत (अमेरिका और ब्रिटेन को) भेज दिए गए हैं।”टीवी एंकर ओल्गा स्केबेयेवा ने कोरोटचेंको से पूछा, ”तो हमने आज अमेरिका और ब्रिटेन को नष्ट करने का अभ्यास किया है, है न?” तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल सही और … यह सब हुआ।”

ब्रिटेन की जगह अटलांटिक महासागर होगा
उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास अमेरिका में उसकी जगह पर कॉमरेड स्टालिन के नाम पर एक समुद्री जलडमरूमध्य और ग्रेट ब्रिटेन के स्थान पर अटलांटिक महासागर होगा. ऐसे में उन्हें शांत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई हम ब्लैकमेल नहीं कर रहे हैं। एक बार अगर हमला हम पर होता है तो हम वास्तव में यही करने जा रहे हैं। बीते दिनों अभ्यास के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। रूसी मिलिट्री द्वारा संचालित ज़्वेज़्दा वेबसाइट द्वारा जारी वीडियो में सशस्त्र बलों को कंप्यूटर के सामने यार्स बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करते हुए दिखाया गया है। अन्य फुटेज में एक सिनेवा इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को बैरेंट्स सी में एक पनडुब्बी से दागा जा रहा है। क्रेमलिन ने भी बयान दिया है कि अभ्यास के लिए निर्धारित सभी कार्यों को पूरा किया गया और जिन मिसाइलों का परीक्षण किया गया, वे अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच गईं।

यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रूस का इनकार
बीते दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के किसी भी इरादे से इनकार किया लेकिन वहां के संघर्ष को पश्चिम द्वारा अपने वैश्विक प्रभुत्व को सुरक्षित करने के कथित प्रयासों के हिस्सा बताया। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वैश्विक प्रभुत्व के पश्चिम के प्रयास नाकाम होंगे। पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के लिए यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमला करना निरर्थक है। उन्होंने कहा, ”हमें इसकी कोई जरूरत नहीं दिख रही है। इसका कोई मतलब नहीं है, न तो राजनीतिक और न ही सैन्य।” पुतिन ने अपने लंबे भाषण में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर प्रभुत्व के “खतरनाक, रक्तरंजित और गंदे” खेल में अन्य देशों पर अपनी शर्तों को थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
doctor

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम हिंदी में चिकित्सा पाठ्यक्रम

October 18, 2022

राहुल की जीत से रायबरेली में कांग्रेस ‘बालिक’ बनी

June 9, 2024
One Election

एक देश एक चुनाव के लिए संविधान में करने होंगे 2 बदलाव, मोदी सरकार यह कर पाएगी?

September 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.