Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

फुटबॉल प्रेम पर क्यों भड़के मौलवी? फतवा जारी कर कहा- ‘पागलपन पर लगाम की जरूरत’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2022
in खेल, राज्य
A A
football
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कतर में चल रहे 22वें फीफा वर्ल्ड कप का खुमार पूरी दुनिया में छाया हुआ है. भारत में भी लाखों फुटबॉल प्रेमी 4 साल में होने वाले इस खेल महाकुंभ का जश्न मना रहे हैं. खासकर केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों में फुटबॉल वर्ल्ड कप का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन कट्टरपंथी मौलवियों को लोगों का यह फुटबॉल प्रेम रास नहीं आ रहा है. देश में सबसे ज्यादा शिक्षित राज्य का दर्जा रखने वाले केरल (Kerala) के एक प्रभावशाली मुस्लिम संगठन ने इस फुटबॉल प्रेम के खिलाफ फतवा (Fatwa against football in Kerala) जारी किया है. संगठन ने कहा है कि खिलाड़ियों को हीरो बना कर पूजा करना इस्लाम के खिलाफ है और ऐसे पागलपन पर लगाम लगाने की जरूरत है.

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी से जुड़ा है संगठन

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
Load More

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के अनुसार यह फतवा केरल में मौलवियों के प्रभावशाली संगठन ‘समस्त केरला जमलयाथिल ख़ातिब कमेटी’ (Samastha Kerala Jamalyathil Khateeb Committee) ने जारी किया है. यह संगठन केरल में कांग्रेस की सहयोगी मुस्लिम पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिग लीग (IUML) से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को नमाज के बाद कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मौलवी नसर फैज़ी कुड्डथई ने तकरीर दी.

केरल में फुटबॉल का पागलपन पूरी तरह हावी

इस तकरीर में मौलवी फैजी ने कहा कि केरल (Kerala) में फुटबॉल का पागलपन पूरी तरह हावी हो चुका है. राज्य के नौजवान फुटबॉल खिलाड़ियों के बड़े-बड़े कटआउट लगवाकर पैसा बर्बाद करने में लगे हैं. खिलाड़ियों को हीरो बनाकर उनकी पूजा की जा रही है. इस्लाम में इस तरह की हरकतों की मनाही की गई है. ऐसा करना पूरी तरह इस्लाम के खिलाफ है. सच्चे मुसलमानों को इस तरह के ‘पागलपन’ पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए. इस पैसे को इस्लाम के प्रचार और लोगों की भलाई में खर्च किया जाना चाहिए.

राज्य में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त क्रेज

बताते चलें कि केरल (Kerala) में मुस्लिमों की अच्छी खासी आबादी है. इनमें से अधिकतर हिंदुओं से कन्वर्ट हुए मुस्लिम हैं. खाड़ी देशों में काम करने की वजह से केरल के मुसलमान देश के बाकी मुस्लिमों की तुलना में ज्यादा समृद्ध हैं. फुटबॉल को लेकर उनमें जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. फुटबॉल वर्ल्ड कप में भारत की टीम शामिल नहीं है. इसलिए केरल के मुस्लिम फुटबॉल लवर अपनी-अपनी पसंद के अनुसार दूसरे देशों की टीमों को समर्थन दे रहे हैं. उनकी बीच फुटबाल की दीवानगी का आलम ये है कि कईयों ने दूसरे देशों के फुटबॉल खिलाड़ियों के बड़े-बड़े कट आउट और होर्डिंग भी लगवा लिए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
journalism

किसे कैसे जज करें?

February 7, 2023
WCL

डॉ. हेडगेवार ब्लड सेंटर को ₹169.26 लाख की अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की मिली सौगात

April 24, 2025
free trade

तो कैसे होगा मुक्त व्यापार?

January 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.