Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ईमानदार मंत्री का नया वीडियो, तिहाड़ जेल में सुपरिटेंडेंट की लगती है ऐसे हाजिरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
satyendra jain
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में धन शोधन मामले में बंद आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और नया वीडियो सामने आया है। दिल्ली के मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन का एक नया वीडियो शनिवार को सामने आया जिसमें वह जेल की अपनी कोठरी के अंदर तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक से मुलाकात करते दिख रहे हैं। जैन के सामने आये उन वीडियो को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है जिनमें वह कथित तौर पर जेल में मालिश और अन्य विशेष सुविधाओं का लाभ उठाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने यहां की एक अदालत से अपने कक्ष के सीसीटीवी कैमरा फुटेज मीडिया को ‘‘लीक” किए जाने पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन का जेल अधीक्षक से मुलाकात का कथित वीडियो कुछ भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। दिल्ली भाजपा मीडिया इकाई के प्रमुख हरीश खुराना ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज साझा करते हुए ट्वीट किया कि ईमानदार मंत्री जैन का यह नया वीडियो देखिए। जेल अधीक्षक की रात 8 बजे जेल मंत्री की अदालत में हाजिरी।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

इस महीने की शुरुआत में, तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक को जैन को ‘‘विशेष सुविधा” प्रदान करने में कथित संलिप्तता के लिए निलंबित कर दिया गया था। जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के मामले में 31 मई से जेल में हैं। सूत्रों ने कहा था कि निलंबित अधिकारी अजित कुमार जेल परिसर में जेल नंबर 7 के अधीक्षक थे। जैन को पहले के कथित वीडियो में अपने कक्ष में पीठ और पैरों की मालिश कराते, कुछ दस्तावेज पढ़ते और बिस्तर पर लेटकर आगंतुकों से बात करते देखा गया था। पानी की बोतलें (मिनरल वाटर) और एक रिमोट भी रखा हुआ देखा गया था।

एक वीडियो में वह एक कुर्सी पर बैठकर सिर की मालिश कराते नजर आए थे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि वह (जैन) बलात्कार के एक आरोपी से मालिश करवा रहे थे। भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि जैन को जेल के अंदर नियम विरुद्ध सुविधाएं मिल रही हैं। ‘आप’ ने पहले कहा था कि भाजपा चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है क्योंकि उसके पास बात करने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि जैन जेल में ‘फिजियोथेरेपी’ करवा रहे थे। जैन के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की जांच कर रहे ईडी ने एक अदालत में दावा किया था कि उन्हें तिहाड़ जेल के अंदर ‘‘विशेष सुविधा” मिल रही है। उसने साथ ही, दावे की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारत को फंसाना चाहता था यूक्रेन, जयशंकर ने इस तरह फेरा पानी?

June 8, 2023

दिल्ली पुलिस में 350 करोड़ का घोटाला, क्या इसकी जांच होगी : सीएम केजरीवाल

April 21, 2023

लापता नाइजीरियाई नागरिकों की तलाश

May 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?
  • विदेशी अंशदान को नियमित करना आज के समय की आवश्यकता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.