Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आप के मेयर से बीजेपी को क्या फायदा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 12, 2022
in दिल्ली
A A
bjp-aap
26
SHARES
878
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कानून के मुताबिक दिल्ली में मेयर का चुनाव अप्रैल में ही हो सकता है। चूंकि अप्रैल आने में अभी लगभग साढ़े तीन महीने बाकी हैं और पार्षदों के पाला बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए आप की भारी जीत के बाद भी मेयर चुनाव (Mayor Election) में खेल की गुंजाइश बनी हुई है। वैसे भी कई राज्यों में विधायकों के पाला बदलने से सत्ता का पलड़ा एक तरफ से दूसरी तरफ झुक चुका है। हालांकि, कहा जा रहा है कि बीजेपी नहीं चाहती है कि आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली में अपना मेयर बनवाने में कोई मुश्किल हो। आपको लग सकता है कि पार्षद पाला बदलकर आ जाएं तो फिर बीजेपी अपना मेयर बनाने की कोशिश क्यों नहीं करेगी?

एमसीडी मेयर की रेस से दूर रहेगी बीजेपी
दरअसल, बीजेपी ने एमसीडी मेयर चुनाव की रेस से खुद को इसलिए अलग कर लिया है क्योंकि वह चाहती है कि आप अपने चुनावी वादों में फंसकर खुद ही नुकसान करवा लेगी। सूत्रों ने कहा है कि बीजेपी विपक्ष में बैठेगी ताकि वादे पूरा नहीं हो पाने की स्थिति में आप को बहानेबाजी का मौका नहीं मिल पाए। बीजेपी के बड़े अधिकारियों ने हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया (ToI) से कहा कि पार्टी के ज्यादातर लोगों को मेयर चुनाव की रेस से दूर रहने में ही भलाई दिख रही है। उन्हें लगता है कि आप ने चुनाव में कई ऐसे बड़े-बड़े वादे कर लिए हैं जो व्यावहारिक नहीं हैं, इसलिए उन्हें पूरा कर पाना लगभग असंभव है। अगर आप अपने किए प्रमुख वादों को पूरा करने में असफल रहती है तो बीजेपी को अगले चुनावों में उस पर हमला करने के बड़े मौके हाथ लग जाएंगे। बीजेपी के एक पदाधिकारी ने कहा कि अब तक किसी भी पार्टी सांसद और पार्षद को आप के पार्षदों को लुभाने के प्रयासों के लिए नहीं कहा गया है।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

दूर की सोच रही है बीजेपी
ध्यान रहे कि पार्षदों के पार्टी बदलने में कोई कानूनी अड़चन नहीं होती है क्योंकि निगम में दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं होता है। दिल्ली के मेयर चुनाव में सभी 250 निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे। नियमों के मुताबिक, दिल्ली की पहली मेयर महिला जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी का ही मेयर होना चाहिए। बीजेपी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, ‘एमसीडी चुनाव में बीजेपी के खिलाफ माहौल बनने का एक मुख्य कारण यह था कि दिल्ली सरकार ने फंडिंग रोक दी जिससे एमसीडी कर्मियों की सैलरी लटक जाती थी। साथ ही, कई विकास कार्यों को भी अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका। अगर बीजेपी का मेयर होगा तो फिर से वही स्थिति पैदा होगी।’ उन्होंने कहा, ‘कूड़े के पहाड़ों को अगले पांच वर्ष में खत्म करने जैसे वादे व्यावहारिक नहीं हैं, इसलिए हमें अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता के सामने आप की असलियत उजागर करने का मौका मिलेगा।’

आप-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर उनके पार्षदों को धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी हमारे पार्षदों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था, ‘ये आप के निर्वाचित पार्षद हैं। उन्हें खरीद पाना असंभव है। मैं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने के प्रयास में जुटे या उन्हें धमकी दे रहे लोगों को गिरफ्तार करें।’ उधर, बीजेपी ने भी इसी तरह का आरोप आप पर लगाया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि कथित आप नेता शिखा गर्ग ने आनंद विहार की बीजेपी पार्षद मोनिका पंत को पार्टी बदलने के लिए फोन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिखा ने मोनिका से कहा था कि अगर वो बीजेपी छोड़कर आप में आ जाती हैं तो उन्हें अपने क्षेत्र के लिए ज्यादा फंड दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

बोली का जवाब गोली से क्यों?

October 16, 2022
Pakistan is on fire

सुलगा पाकिस्‍तान, अब आगे क्‍या हैं विकल्‍प?

May 10, 2023
water

विश्व जल दिवस 2023: स्थायी जल प्रबंधन के लिए अभिनव तरीके

March 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.