Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली : 4 शातिर जालसाज़ जिन्होंने मंत्री के जाली सिग्नेचर के जरिये 3000 लोगों से की ठगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 13, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
ठगी
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. अगर आप भी किसी बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हो सकता है कि कोई आपको वित्त मंत्रालय के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दे. जी हां! जरा सा ध्यान नहीं देने पर आप लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो सकते हैं. देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर खुद पुलिस भी हैरान है.

वित्त मंत्रालय को एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने जांच की, जिसके बाद जालसाज़ों का एक बड़ा गैंग पकड़ा गया. यह गैंग किसी बड़ी संस्था नहीं, बल्कि सीधे वित्त मंत्रालय का नाम लेकर लोगों के साथ ठगी किया करता था. ठगी करने का इनका तरीका भी बेहद शातिराना था. आरोपियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी सिग्नेचर का भी इस्तेमाल किया था.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

फर्जी ईमेल से बनाते थे शिकार
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग के सदस्य खुद को वित्त मंत्रालय का अधिकारी बताते थे. इन जालसाज़ों ने dicgc@rbidepartment.org.in के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बना रखा था, जिसके जरिये इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर को ईमेल भेजा जाता है. इन ईमेल को देखकर कोई भी यह समझने की भूल कर सकता था कि उसे वित्त मंत्रालय से मेल आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 3000 लोगों का डेटा बरामद किया गया है. इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं. पुलिस को इनके बैंक अकाउंट की डिटेल भी मिली है.

दिल्ली पुलिस में स्पेशल सेल की IFSO यूनिट में तैनात डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि एक शख्य को एक लेटर भेजा गया था, जिसमें वित्त मंत्री के फर्जी सिग्नेचर थे. पीड़ित को बताया गया कि उनकी पॉलिसी लैप्स हो गई है. इसके बाद पीड़ित को एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने के लिए कहा गया. इसके बाद फंड रिलीज करने के नाम पर पीड़ित से लाखों रुपये की रकम ठग ली गई थी.

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में चार आरोपी पकड़े गए हैं. इस गिरोह का मास्टरमाइंड महताब आलम है, जो मुस्तफाबाद का रहने वाला है. इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों की पहचान सरबाज खान, मोहम्मद जुनेद और दीन मोहम्मद के रूप में हुई है. चारों आरोपी इंश्योरेंस कंपनी में काम कर चुके हैं. वहीं से इन्होंने डाटा चोरी किए थे, जिसके बाद यह लोगों को शिकार बना रहे थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gut-brain axis

पेट और दिमाग का अनमोल रिश्ता… टूटे तो डिप्रेशन, जुड़े तो खुशहाली !

May 9, 2025
PM Modi

PM मोदी 11 फरवरी को करेंगे झाबुआ का दौरा, करोड़ो के विकास कार्यों की देंगे सौगात

February 10, 2024
PM Modi

बजट सत्र से पहले राम-राम बोले मोदी, राम का नाम ही काफ़ी !

February 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.