Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

वाजपेयी बनाम मोदी की बहस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 31, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
20
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस और ऐसे विपक्षी नेता, जो किसी समय भाजपा के साथ रह हैं वे एक नई बहस बनवा रहे हैं। यह बहस है अटल बिहारी वाजपेयी बनाम नरेंद्र मोदी की। राहुल गांधी सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर गए, जिसे लेकर भाजपा के नेता हतप्रभ हैं। उन्होंने सोचा नहीं था कि नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य कभी किसी भाजपा नेता को श्रद्धांजलि देने उसकी समाधि पर जाएगा। भाजपा अभी इसके मायने निकाल रही है और इसी बीच वाजपेयी का नाम लेकर नीतीश कुमार और यशवंत सिन्हा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

यशवंत सिन्हा ने अंग्रेजी के एक अखबार में लेख कर लिख कर हर बात का ढिंढोरा पीटने की इस सरकार की नीति पर सवाल उठाया और वाजपेयी राज से तुलना की। वाजपेयी की सरकार में यशवंत सिन्हा वित्त और विदेश जैसे दो अहम मंत्रालयों के मंत्री रहे। उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता को लेकर सरकार की ओर से मचाए जा रहे शोर पर कहा कि वे विदेश मंत्री रहते 1999 में जी-20 के अध्यक्ष बने थे और उसी समय विश्व बैंक की विकास समिति की अध्यक्षता भी भारत को मिली थी। लेकिन तब इसका कोई शोर नहीं मचाया गया था। उन्होंने लिखा है कि वाजपेयी की सरकार में सारे लोग चुपचाप विकास के काम करने में लगे रहते थे। अब काम कम हो रहा है और हल्ला ज्यादा मचाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी

September 28, 2026
खेल मंत्री डॉ म.नसुख मांडविया

एआई के दौर में बदलेंगे औद्योगिक संबंध, मांडविया ने उद्योग और श्रमिकों को साझेदार बनने का किया आह्वान

September 28, 2026
jp nadda

विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार, कहा- ‘झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’

September 28, 2026
lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Load More

इसी तरह 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको बड़े लगाव और सम्मान के साथ याद किया और कहा कि वाजपेयी की सरकार के समय देश का बहुत तीव्र गति से विकास हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि वाजपेयी ने उनको तीन अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी और विकास परियोजनाओं के जितने भी प्रस्ताव उनकी ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए, सबको तुरंत मंजूरी दी गई। ध्यान रहे वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार कृषि, सडक़ परिवहन और रेल मंत्री रहे थे।

नीतीश ने बिहार के विकास में भी वाजपेयी के योगदान को याद किया। इतना ही नहीं भाजपा के भी एक बड़े नेता ने नीतीश का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार के बाढ़ में एनटीपीसी की परियोजना लगानी हो या कोई और परियोजना हो वाजपेयी की सरकार में ज्यादा काम हुआ था। सो, यह एक नया विमर्श है। पता नहीं बहुत कोऑर्डिनेटेड है या नहीं लेकिन यह नैरेटिव बदलने वाला विमर्श होगा। ध्यान रहे प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के तमाम मंत्री दावा करते हैं कि जो 70 साल में नहीं हुआ वह अब हो रहा है। उस 70 साल में वाजपेयी सरकार के छह साल भी शामिल होते हैं। विपक्ष अब उन छह सालों का तुलना मोदी के आठ साल से बनवा रहा है और दावा कर रहा है कि वाजपेयी राज के छह साल में देश में विकास का ज्यादा काम हुआ था और दुनिया में भारत का नाम भी ज्यादा हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वक्फ संशोधन विधेयक

वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास, क्या रहा इसका इतिहास!

April 5, 2025
CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026

ऑपरेशन सिंदूर: जानिए, ऑपरेशन सिंदूर पर हुई प्रेस ब्रीफ़िंग की बड़ी बातें !

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.