Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

जिसके समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 6, 2023
in राज्य, विशेष
A A
nitish kumar
14
SHARES
469
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार कण्डारी


समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए सबसे पहले यहीं से आवासीय विद्यालय का काम करवाया गया था। यदि वहां किसी तरह की समस्या है तो उसका त्वरित समाधान कराएं। अधिकारी खुद जाकर स्थिति का जायजा लें ताकि समय पर छात्रों को भोजन आदि उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को सरकार द्वारा दी जानेवाली प्रोत्साहन राशि समय पर मुहैया कराएं। परीक्षा परिणाम आते ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान छात्रों के खाते में सुनिश्च्ति कराएं। जो काम पहले से निर्धारित हैं उसे समय पर पूर्ण कराएं।

इन्हें भी पढ़े

cyber india digital

साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!

August 8, 2026
cm dhami

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

August 8, 2026
Mohan Bhagwat

युवाओं के सवालों से संवाद तक: मोहन भागवत ने बताया Gen-Z को समझने का रास्ता

August 8, 2026
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर CM धामी से मांगी मदद, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

August 8, 2026
Load More

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम चंपारण में विकास के जो काम तय किए गए हैं और चल रहे हैं उसकी अद्यतन स्थिति क्या है, यह जानने और देखने के लिए हम यहां आए हैं। आप सब जनप्रतिनिधि ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं इस बैठक में रखी हैं उसका यथाशीघ्र समाधान होगा और उसके संबंध में विभागीय अधिकारी भी अपने स्तर से आपको सूचित करेंगे।

मुख्यमंत्री को प्रभारी जिलाधिकारी, पश्चिम चंपारण ने स्मृति चिह्न भेंट किया। बैठक में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सह पश्चिम चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्री ललित कुमार यादव, विधि मंत्री श्री शमीम अहमद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री आर0 एस0 भट्टी, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ0 एस0 सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पश्चिम चंपारण जिला के जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल श्री गोपाल मीणा, ए0डी0जी0 सुरक्षा श्री बच्चू सिंह मीणा, डी0आई0जी0 चंपारण रेंज श्री प्रणव कुमार प्रवीण, पश्चिम चंपारण के प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक बेतिया श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा, पुलिस अधीक्षक बगहा श्री किरन कुमार गोरख जाघव सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत हुई है। विधायकों और विधान पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया था, जो उपस्थित थे उनके साथ भी बातचीत हुई है। सभी लोगों ने अपनी बातें कही हैं। जिले में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है। विकास कार्यों को लेकर पूरा डिस्कशन हुआ है। कुछ जगहों पर मैंने आज खुद जाकर देखा है और जो कुछ भी कमियां और शिकायतें आयी हैं, इसको लेकर हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सब कुछ देखने के बाद इसकी रिपोर्ट एक महीने के अंदर हमें और शिकायत करने वालों को भेज दीजिए ताकि एक-एक चीजों को देखा जा सके। हमने अधिकारियों को एक-एक चीज को देखने के लिए निर्देश दे दिया है। हमलोग लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसी को लेकर हमलोग घूम रहे हैं। हमने अपनी सभी यात्राओं की शुरुआत यहीं से की है। हम इसी जिले से कोई काम शुरू करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vekoli Pathakheda area

वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा भूमिगत खदान में कंटीन्यूअस माइनर का हुआ उद्घाटन

September 26, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

DAV इण्टर कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

December 21, 2023
corona virus

कोरोना वायरस के JN.1 वैरिएंट से जुड़े मामलों में आई तेज़ी, जानें क्या है स्थिति ?

May 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में भारत!
  • साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.