Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

यूपी में 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, 50-60 और 70 हजार बेसिक वालों की कितनी बढ़ेगी सैलरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 7, 2026
in राज्य
A A
सरकारी कर्मचारी
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है. यूपी सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया है. इसका फायदा राज्य सरकार के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और तकनीकी संस्थानों के कर्मचारियों, नगर निगम, वर्क चार्ज कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान पर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा. अभी तक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता उनकी बेसिक सैलरी का 60 फीसदी था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी पहुंच गया है.

यूपी सरकार ने बताया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2026 से मिलेगा. यह पैसा नवंबर की सैलरी के साथ आएगा. सैलरी में नवंबर महीने का महंगाई भत्ता तो होगा ही, साथ ही 4 महीने का एरियर भी जुड़कर आएगा. इस बढ़ोतरी का फायदा सभी पात्र श्रेणियों के कर्मचारियों को मिलेगा. 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन का 63 फीसदी महंगाई भत्ता जोड़कर हर महीने पैसा दिया जाएगा.

इन्हें भी पढ़े

मिट्टी के दीयों

बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले

November 7, 2026
Kedarnath

कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

November 7, 2026
amit shah

अजीत डोभाल के ‘अपमान’ से लेकर ‘घुसपैठिए’ वाले बयान तक, राहुल-अखिलेश पर भड़के सीएम धामी

November 6, 2026
tungnath dham

शीतकाल के लिए कल बंद होंगे तुंगनाथ के कपाट, जानिए कैसी हैं तैयारियां

November 5, 2026
Load More

50 हजार बेसिक पर कितनी बढ़ेगी सैलरी

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो इसका तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने पर करीब 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी. इसका मतलब है कि 50 हजार की बेसिक सैलरी वालों का वेतन नवंबर के बाद 1,500 रुपये बढ़ जाएगा. अभी तक महंगाई भत्ता बेसिक का 60 फीसदी था. यानी 50 हजार पर 30 हजार महंगाई भत्ता यानी कुल सैलरी 80 हजार रुपये. लेकिन, अब यह 63 फीसदी हो गया है तो कुल महंगाई भत्ता 31,500 रुपये होगा और सैलरी 81,500 रुपये हो जाएगी.

60 और 70 हजार बेसिक पर कितना उछाल

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये है तो इसका 3 फीसदी बढ़ाए जाने पर नवंबर से वेतन में 1,800 रुपये हर महीने की बढ़ोतरी हो जाएगी. अभी 60 हजार की बेसिक पर 60 फीसदी यानी 36 हजार रुपये महंगाई भत्ता मिलता है. इसमें 1,800 रुपये जोड़ने के बाद कुल डीए 37,800 रुपये हो जाएगा. अब बात करते हैं 70 हजार बेसिक पर डीए की. इस पर 3 फीसदी डीए बढ़ने पर नवंबर से सैलरी में 2,100 रुपये की बढ़ोतरी होगी. अभी 70 हजार मूल वेतन पर 60 फीसदी डीए के हिसाब से 42 हजार का महंगाई भत्ता मिलता है, जो अब बढ़कर 44,100 रुपये हो जाएगा. इसका मतलब है कि नवंबर से 70 हजार की बेसिक वालों की सैलरी 2,100 रुपये बढ़कर आएगी और साथ ही 8,400 रुपये का एरियर भी मिलेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sperm will be prepared in the lab

लैब में तैयार होंगे स्पर्म, निसंतान पुरुष भी बन पाएंगे पिता!

June 6, 2025
PM Modi

बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी!

January 29, 2025
CM Yogi

उत्तरकाशी टनल हादसे से सकुशल वापस लौटे यूपी के श्रमिकों से सीएम योगी ने की मुलाकात

December 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.