Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

LIC की जीवन उमंग भर देगी पैसों की तरंग, ये है पूरा प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2023
in विशेष, व्यापार
A A
LIC
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अगर आप भी अपना पैसा निवेश में लगाना चाहते हैं, मगर सही विकल्प नहीं मिल रहा है. तो आज हम आपको ऐसे ही निवेश विकल्प ले बारे में बताएंगे जहां आप कम निवेश करके ज्यादा मुनाफा पा सकते हैं. भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC पर ज्यादातर लोग भरोसा करते हैं. इसे एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है. एलआईसी आपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई तरह की स्कीम लाता रहता है. इन्हीं में से एक है एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी.

जीवन उमंग पॉलिसी एक एंडोमेंट पॉलिसी है. इस स्कीम में आपको इनकम के साथ-साथ सुरक्षा का भी लाभ मिलता है. इस पॉलिसी में आप 15, 20, 25 या 30 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. आप एलआईसी (Life Insurance Corporation) की जीवन उमंग पॉलिसी में सिर्फ 45 रुपए रोजाना की छोटी सी बचत करके भविष्य में 27 लाख रुपए की एक मुश्त रकम इकट्ठा कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Rashtradharma

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के जल-विशेषांक में परंपरा, नीति और जमीनी प्रयोगों का संगम विचार और व्यवहार में पानी की बात

November 7, 2026
news paper

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

November 7, 2026
RSS

भारत को पुनः वैभवशाली बनाने हेतु संघ द्वारा प्रयासों में तेजी लाई जा रही है!

November 7, 2026
Load More

क्या है जीवन उमंग पॉलिसी
आपको लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से इस पॉलिसी को शुरू किया गया है. यह एक एंडोमेंट पॉलिसी है जिसमें बीमा कवरेज के साथ बचत का लाभ भी मिलता है. इस पॉलिसी की खास बात ये हैं मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर ग्राहक के खाते में हर साल एक निश्चित राशि आती है. इसके अलावा यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तब उसके नॉमिनी को एक मुश्त रकम दी जाती है. यह पॉलिसी 100 साल तक का कवरेज प्रदान करती है.

जीवन उमंग पॉलिसी की क्या है खासियत

  • एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी में 90 दिन से लेकर 55 साल के लोग ले सकते हैं.
  • इसमें हर माह एक निश्चित रकम निवेश करने पर आपको एक मुश्त काफी बड़ी रकम प्राप्त होती है.
  • एलआईसी की ये पॉलिसी अन्य पॉलिसी से अलग है. यह एंडॉमेंट के साथ ही एक आजीवन बीमा योजना है.
  • इस पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान अवधि के बाद बीमित रकम के 8 प्रतिशत का लाभ आपको आजीवन या 100 वर्ष की आयु तक प्राप्त होता है.
  • इस पॉलिसी के तहत सिंपल रिवर्सनरी बोनस के साथ-साथ फाइनल एडिसन बोनस का लाभ भी ग्राहक को दिया जाता है.
  • इस पॉलिसी में प्रीमियम, मृत्यु लाभ और परिपक्वता (मैचुरिटी) लाभ पर कर (Tax) में छूट का लाभ प्रदान किया जाता है. इसमें इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स पर भी छूट का लाभ मिलता है.

ये भी हैं जीवन उमंग पॉलिसी के फायदे

  • इस पॉलिसी लेने के बाद यदि आपकी उम्र 100 साल की हो जाती है तो पॉलिसी धारक को बीमित राशि के साथ सिंपल रिवर्सनरी बोनस, फाइनल एडिसन बोनस का भुगतान किया जाता है.
  • प्रीमियम भुगतान अवधि के पूर्ण होने के एक साल बाद से प्रत्येक साल पॉलिसीधारक को मूल बीमित राशि का 8% प्राप्त होना शुरू हो जाता है. यह राशि उसे हर साल तब तक प्राप्त होती रहेगी जब तक वह 100 वर्ष की आयु तक नहीं पहुंच जाता है अथवा उसकी मृत्यु नहीं हो जाती है. इसमें से जो भी पहले हो, तब तक उसे ये लाभ मिलता रहता है.
  • इस पॉलिसी के तहत यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु जोखिम प्रारंभ तिथि से पहले होती है तो भुगतान किए गए सभी प्रीमियम की राशि नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) को वापस कर दी जाती है. यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु जोखिम प्रारंभ तिथि के बाद होती है तो नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) को मृत्यु पर मिलने वाले बीमित रकम का भुगतान किया जाता है.
  • इस पॉलिसी में पॉलिसी धारक की मृत्यु पर मिलने वाली बीमित रकम वार्षिक प्रीमियम का 10 गुणा या मूल बीमित रकम+सिंपल रिवर्सनरी बोनस+ फाइनल एडिसन बोनस जो भी अधिक हो, दिया जाता है. यहां ध्यान देने वाली बात ये हैं कि मृत्यु लाभ कभी भी भुगतान किए गए सभी प्रीमियमों के 105 प्रतिशत से कम नहीं होगा. वहीं मृत्यु लाभ में उल्लिखित प्रीमियम में कर (टैक्स), राइडर प्रीमियम और अंडरराइटिंग फैसलों के कारण बढ़ हुए प्रीमियम शामिल नहीं है.
  • इसके अलावा एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी में लोन की भी सुविधा दी जाती है. इसके लिए आपको लगातार तीन साल तक प्रीमियम भरना होगा. इसे बाद ही आप इस पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं. इस योजना के तहत लोन की राशि और ब्याज की दर लोन लेने के समय पर निर्भर करती है.

सालाना मिलते हैं 36000
एलआईसी की इस पॉलिसी के जरिए आप प्रीमियम भुगतान अवधि के बाद सालाना इनकम का लाभ 100 साल तक प्राप्त कर सकते हैं. इसमें आपको लिए गए प्लान की 8 प्रतिशत राशि सालाना दी जाती है. मान लीजिए आपकी उम्र 26 साल है और आप 4.5 लाख रुपए के बीमा कवर के लिए जीवन उमंग पॉलिसी खरीदते हैं. तो आपको इसमें 30 सालों तक प्रीमियम जमा करना होगा. अगर आप 30 सालों तक पूरा प्रीमियम दे देते हैं तो 31वें साल से आपको 8 प्रतिशत के हिसाब से सालाना 36,000 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

राज्यसभा में विदाई समारोह, PM मोदी का शायराना अंदाज़, खड़गे की मांग पर सुनाई शायरी

March 18, 2026
Dr Jayanti Prasad Nautiyal honored with 'Sahitya Gaurav Samman'

‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल

July 5, 2023
yogi adityanath

108 विकास खंडों में सतत अनुश्रवण और समीक्षा से प्रगति में सुधार, UP आकांक्षात्मक विकास का राष्ट्रीय मॉडल: सीएम योगी

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.