Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मूल राशि जमा करने पर माफ होगा किसानों के कृषि लोन का ब्याज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 8, 2022
in राज्य, विशेष
A A
किसान
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बजट पेश किया. इसमें खेती-किसानी पर खास फोकस किया गया है. सीएम मनोहर लाल ने कृषि एवं सहकारिता के लिए कई अहम घोषणाएं कीं. ताकि प्रदेश कृषि क्षेत्र में पहले की तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहे. कृषि क्षेत्र के लिए इस बार 5988.76 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है. जो पिछले वित्त वर्ष से अधिक है. सरकार ने इस साल प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 100 कलस्टर में ‘उत्पादन आधारित प्रोत्साहन कार्यक्रम’ चलाने का एलान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद बीजेपी शासित सभी राज्य सरकारें जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर दे रही हैं. सीएम ने ‘एकमुश्त निपटान योजना’ के तहत 30 नवंबर, 2022 तक फसली ऋण या अन्य लघु या मध्यम अवधि के कर्जों की मूल राशि का भुगतान करने पर किसानों (Farmers) की दंडात्मक ब्याज सहित ब्याज की पूरी राशि माफ करने का एलान किया.

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि यह बजट न केवल अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करेगा, बल्कि आने वाले 25 साल में प्रदेश के विकास को तेज गति प्रदान करने का आधार भी बनेगा. इस समय देश की अर्थव्यवस्था (Economy) में हरियाणा का योगदान 3.4 प्रतिशत है. इसे हम 4 प्रतिशत करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ा योगदान करेंगे. खेती-किसानी और पशुपालन में हरियाणा प्रोग्रेसिव स्टेट के रूप में जाना जाता है. बजट में इस इमेज को बनाए रखने की कोशिश की गई है.

इन्हें भी पढ़े

yogi

क्या है योगी आदित्यनाथ का 80-20 वाला फार्मुला?

November 9, 2026
CM Yogi

CM योगी बोले- यूपी में मुसलमान बढ़ गए, घट गए हिंदू वोटर

November 9, 2026
Mohan Bhagwat

किसी की मेहरबानी पर नहीं चल रहा RSS, मिलता कुछ नहीं फिर भी जिंदगी समर्पित कर देते हैं प्रचारक: मोहन भागवत

November 9, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड स्थापना दिवस, 26 वर्षों का संघर्ष और बलिदान से बने राज्य के विकास की नई उड़ान तक का सफर

November 9, 2026
Load More

बजट में कृषि क्षेत्र के लिए क्या है खास

  • मोटे अनाजों पर अनुसंधान व उत्पादकता में सुधार के लिए प्रषिक्षण हेतु भिवानी में ‘क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र’ की स्थापना.
  • जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कपास उत्पादक जिला-सिरसा और फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई को प्रोत्साहन.
  • गर्मी सीजन के मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर.
  • नई ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए एच.एस.ए.एम.बी. को 200 करोड़ रुपये का अनुदान.
  • ‘फसल समूह विकास कार्यक्रम’ के तहत 100 पैक हाउस की स्थापना.
  • ‘फसल विविधिकरण कार्यक्रम’ के तहत 20,000 एकड़ में फसल विविधिकरण का लक्ष्य.
  • किसानों को किराए पर मषीनें उपलब्ध करवाने हेतु 5 मशीन बैंक केंद्रों की स्थापना.
  • किसानों के मार्गदर्शन के लिए ‘प्रगतिशील किसान कृषि दर्शन’ कार्यक्रम.
  • पशुपालन व डेयरी क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए 1 लाख अंत्योदय परिवारों की आर्थिक मदद का लक्ष्य.
  • ‘एम्ब्रयो ट्रांसफर टैक्नॉलोजी’ (ई.टी.टी.) से पैदा होने वाले बछड़ों पर 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि.
  • अंत्योदय परिवार जिनके पास पशुओं को रखने के लिए भूमि या स्थान नहीं है, उन परिवारों को ग्राम पंचायत की भूमि पर एक सांझा शैड की सुविधा.
  • मत्स्य पालकों को भी ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ की सुविधा.
  • भिवानी में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना.
  • गुरुग्राम में सार्वजनिक-निजी भागीदारी पद्धति पर जलीय पौधों, मछलियों और जंतुओं का एक आधुनिक एक्वेरियम होगा स्थापित.
  • प्रदेश में हैफेड द्वारा ‘गुड़ इकाइयां’ स्थापित करने का निर्णय.
  • सभी जिलों में दूध और दुग्ध व अन्य खाद्य उत्पादों की जांच के लिए प्रयोगषालाएं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ऑपरेशन राइजिंग लायन… नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी- ‘अभी और तबाही बाकी’ !

June 14, 2025
population

भारत का ऐसे बड़ा होना अशुभ!

April 27, 2023

CAA पर ममता बनर्जी ने कहा ‘मैं चुप नहीं रहूंगी’

March 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में लागू हुआ नया कानून, समय पर काम नहीं होने पर अफसरों पर लगेगा जुर्माना
  • रोहित शर्मा पर रहेंगी निगाहें, न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला जीतने उतरेगा भारत
  • क्या है योगी आदित्यनाथ का 80-20 वाला फार्मुला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.