हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मी नशे में थे। पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक ने की है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा बीती रात को थाने के निरीक्षण के लिए नादौन पहुंची थी। यहां पर उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और 11.30 बजे के करीब सभी पुलिसकर्मियों का रोल काल की। जिसमें थाना प्रभारी योगराज चंदेल, ओएएसआइ बेश्री और हेड कांस्टेबल सतिंदर नशे में पाए गए। तीनों को लाइन हाजिर किया गया है और पुलिस अधीक्षक ने तीनों को ही सस्पेंड कर दिया है। अब इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच होगी।
पहली भी थाना प्रभारी हो चुके हैं सस्पेंड
बताया जा रहा है कि नादौन थाने में पहले भी थाना प्रभारी सस्पेंड हो चुके हैं। एक थाना प्रभारी पहले रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। अब यह दूसरी बार हो रहा है जब थाना प्रभारी निलंबित हुआ है। लेकिन अबकि बार आरोप नशे में ड्यूटी करने के हैं।
पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया
वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि रुटीन चेकिंग होती है, इसी तरह से नादौन थाना की चेकिंग के लिए उन्होंने जाना था। इसलिए बीते रोज वह नादौन थाने की चेकिंग पर थीं। उन्होंने कहा कि रात 11.30 बजे राल काल किया, जिसमें थाना प्रभारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मी नशे में पाए गए, जिनका मेडिकल करवाया गया है। इसके बाद उन्हं सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों को लाइन हाजिर किया है और अब विभागीय जांच शुरू होगी।







