Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

‘ऑपरेशन शीशमहल’ : सीएम केजरीवाल के ल‍िए सिरदर्द बने ये 5 सवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 26, 2023
in दिल्ली
A A
Arvind Kejriwal
25
SHARES
824
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च हुए। यह रकम कोरोना काल के दौरान खर्च की गई। सिविल लाइंस स्थित सीएम बंगले के रेनोवेशन/सौंदर्यीकरण पर 44 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च हुए। 2021-22 में आठ पर्दे लगवाए गए जिन पर 45 लाख खर्च हुए, जबकि दूसरे चरण में 15 पर्दे का ऑर्डर दिया गया और इसकी कीमत 51 लाख रुपये थी। कुल मिलाकर 23 पर्दों का बजट करीब एक करोड़ रुपये है। ‘ऑपरेशन शीशमहल’ के बाद दिल्‍ली की राजनीति में तूफान आ गया है। बीजेपी ने राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संब‍ित पात्रा को उतारा। सीएम आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के आरोपों को मुद्दों से ध्‍यान भटकाने की कोशिश बताया है।

‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि CM आवास 1942 में बना था। पुराने घर में 3 घटनाएं हुईं, जहां छत गिर गई थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने नए घर बनाने का निर्देश दिए। ‘ऑपरेशन शीशमहल’ से कई सवाल उठे हैं जिनके जवाब देना केजरीवाल और आप के लिए आसान नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़े

Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Load More

अरविंद केजरीवाल से पूछे जा रहे ये 5 सवाल

  1. आम आदमी होने का दावा करने वाला सरकारी बंगले के रंग-रोगन पर इतना खर्च कैसे कर सकता है?
  2. लाखों रुपये के पर्दे, करोड़ों रुपये के मार्बल खरीदे गए। इसपर आम आदमी पार्टी क्‍यों चुप है?
  3. अगर पूरी पारदर्शिता है तो ‘टाइम्‍स नाउ नवभारत’ के रिपोर्टर को आप नेता संजय सिंह की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आने से क्‍यों रोका गया?
  4. सवाल पूछने पर सीएम आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी दबंगई पर उतर आए। धक्‍का-मुक्‍की करने को किसने कहा?
  5. सवालों के सीधे जवाब देने से आम आदमी पार्टी के नेता क्‍यों कतरा रहे हैं? पूरे विवाद पर सीएम अरविंद केजरीवाल क्‍यों नहीं बोल रहे?

संबित पात्रा ने केजरीवाल के लिए यह क्या कह दिया?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित ने कहा, 45 करोड़ रुपये खर्च कर ‘महाराज’ के महल का रेनोवेशन किया गया है। 8-8 लाख रुपये के पर्दे लगाए गए हैं। ये वो लोग हैं, जो रामलीला मैदान में शपथ लेने के लिए ऑटो में लटककर आए थे। कहते थे कि गाड़ी नहीं लेंगे, घर नहीं लेंगे। 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है, जो वियतनाम से मंगवाया गया है। संबित ने कहा कि ये उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं, बल्कि महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है। कुछ नहीं लूंगा से.. सब कुछ लूट लूंगा। कुछ नहीं छोड़ूंगा…।

गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश: आप

बीजेपी के आरोपों पर आज सुबह ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश के गंभीर मुद्दों से भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पर चर्चा की जा रही है। CM आवास 1942 में बना था। पुराने घर में 3 घटनाएं हुईं, जहां छत गिर गई थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने नए घर बनाने का निर्देश दिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो ख़ुद को फ़कीर बताते हैं, उनका आवास 500 करोड़ में बन रहा है। उसे मात्र ठीकठाक करने पर 90 करोड़ खर्च हुए। फ़कीर प्रधानमंत्री 10 लाख का सूट, 1 लाख से ज़्यादा का पेन, 1.60 लाख का चश्मा, काफिले में 12 करोड़ की कार से चलते हैं।

संजय ने कहा कि बीजेपी प्रवक्ता इतने व्याकुल हो गए कि बस रोने ही वाले थे। कोरोना में जब श्मशान में लाशें बिछी हुईं थीं तब प्रधानमंत्री बंगाल में प्रचार कर रहे थे। फ़कीर प्रधानमंत्री ने 8,400 करोड़ का जहाज कोरोना महामारी में ख़रीदा था। प्रधानमंत्री एक दिन में कई कपड़े बदलते हैं, वह शहंशाह की तरह रहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
world economic forum

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में बजा भारत का डंका

February 6, 2023
UGC

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ‘हम पीछे नहीं जा सकते’

January 30, 2026
जगद्गुरु रामभद्राचार्य

यमुना की दुर्दशा पर भड़के रामभद्राचार्य, कैबिनेट मंत्री को दी नसीहत

April 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.