Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

फिल्म ‘एयर’ : यहां से शुरू हुई खेल कारोबार में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 13, 2023
in मनोरंजन, विशेष
A A
फिल्म ‘एयर
29
SHARES
952
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई : यह सही है कि विश्व सिनेमा में बायोपिक का दौर ढल रहा है। लेकिन, इसके बावजूद ऐसे लोगों पर फिल्में बनाई जानी चाहिए जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में ऐसा किया हो जिसने एक बड़े समुदाय का भविष्य बदल दिया। ऐसा ही एक नाम खेल की दुनिया में जॉन पॉल विंसेट वकारो का रहा है, जिन्हें प्यार से लोग सनी कहकर बुलाते रहे हैं। सनी ने खेल के कारोबार में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी की नींव रखी। यही वह शख्स हैं जिन्होंने तमाम कायदों के बाहर जाकर बास्केटबॉल और खेल की दुनिया के महानतम खिलाड़ी माइकल जॉर्डन को नाइकी कंपनी का चेहरा बनने के लिए राजी किया। इस इंसान की कोशिशों का नतीजा है कि माइकल जॉर्डन हर साल करीब 40 करोड़ डॉलर सिर्फ अपने नाम पर बने नाइकी उत्पादों की श्रृंखला एयर जॉर्डन की बिक्री में अपनी हिस्सेदारी से कमा लेते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘एयर’ इस उपलब्धि तक पहुंचने की एक प्रेरक कहानी है। अरसे बाद ओटीटी पर कोई ऐसी फिल्म दिखी है जिसे एक बार देखना शुरू करने के बाद उसे आप बीच में छोड़कर कतई नहीं उठना चाहेंगे।

कहानी जूता कंपनियों के कंपटीशन की

इन्हें भी पढ़े

series

क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

March 25, 2026
aditya dhar

बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ तो आदित्य धर हैं, कमाल का है ट्रैक रिकॉर्ड

March 24, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
Load More

फिल्म ‘एयर’ शुरू होती है तो ये बताती चलती है कि साल 1984 में जूते बनाने वाली कंपनी नाइकी की बाजार में हिस्सेदारी लगातार घटती जा रही है। कंपनी में इस बात पर रार मची हुई है कि उनके पास कोई ऐसा नामी चेहरा नहीं है जो युवाओं को उनके उत्पादों की तरफ आकर्षित कर सके। कंपनी का मार्केटिंग बजट जितना है उसमें तीन चार उभरते खिलाड़ियों को कंपनी का दूत बनाने की कोशिशें चल रही हैं। तभी सनी वकारो ये पूरा बजट एक उभरते खिलाड़ी माइकल जॉर्डन को साइन करने में खर्च करने का प्रस्ताव रख देता है। नाइकी प्रबंधन उसके इस प्रस्ताव पर उधेड़बुन में ही है कि सनी निकल पड़ता है माइकल जॉर्डन के माता पिता से मिलने। इसके बाद जो कुछ होता है, वह हर उस इंसान को जरूर देखना चाहिए जो जीवन में अपने बूते कुछ हासिल करने की जद्दोजहद में लगा है। फिल्म बताती है कि दायरों में रहकर सफलताएं नहीं मिलतीं और सफलता पानी है तो जोखिम तो लेना ही होगा।

अफ्लेक और डेमन का जोड़ी धमाल

बेन अफ्लेक और मैट डेमन की दोस्ती के किस्से हॉलीवुड में खूब मशहूर रहे हैं। दोनों यहां इस फिल्म में एक साथ हैं और ये पहली बार है जब बेन अफ्लेक अपने दोस्त डेमन को निर्देशित कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर फिल्म ‘गुडविल हंटिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा का ऑस्कर जीता था। दोनों ने इस फिल्म में काम भी किया था। दो साल पहले दोनों फिल्म ‘द लास्ट ड्यूएल’ के लिए साथ आए। दोनों ने ये फिल्म भी साथ मिलकर लिखी। अफ्लेक ने अपना दूसरा ऑस्कर अपनी निर्देशन में बनी फिल्म ‘अर्गो’ के लिए बेस्ट पिक्चर का जीता, वहीं डैमन भी अपने अभिनय के लिए तीन बार ऑस्कर में और नामांकित हो चुके हैं। फिल्म ‘एयर’ दोनों दोस्तों की प्रोडक्शन कंपनी आर्टिस्ट्स इक्विटी की पहली फिल्म भी है।

एक बहुत ही प्रेरक कहानी

फिल्म ‘एयर’ एक तरह से सनी वकारो की बायोपिक है जिसने नाइकी के लिए माइकल जॉर्डन को लाकर खेल की दुनिया में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी की नींव रखी। और, ये बात खेल उद्योग को समझाने की जिम्मेदारी उठाई माइकल जॉर्डन की मां ने। सनी वकारो के किरदार में मैट डैमन और माइकल की मां बनी वायोला डेविस के बीच के संवाद इस फिल्म की सबसे सुखद अनुभूति हैं। ये दृश्य न सिर्फ मानवता में विश्वास के पोषक हैं बल्कि ये दृश्य एक इंसान के दृढ़ विश्वास के साथ साथ उसके जमीन से जुड़े रहने की जरूरत के भी परिचायक हैं। सनी वकारो को विश्वास है कि वह जो भविष्य माइकल जॉर्डन का देख रहा है, उसे उसके माता पिता के साथ साझा करने में उसकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है लेकिन वह ये भी जानता है कि एक इंसान सफल होने के बाद उन्हीं नियमों के कारण जाना जाता है जो उसने इस रास्ते पर चलते हुए तोड़े। ऑस्कर विजेता वायोला डेविस जब अपने बेटे के लिए एक बेहतर भविष्य के सौदे पर अड़ती है तो भी उनके चेहरे पर कहीं कोई घमंड नहीं दिखता। वह बस एक ऐसी मां के रूप में दिखती है जिसे अपने बेटे की काबिलियत पर नाज है और वह जानती हैं कि इसका बेटा इस बात का हकदार है।

ऑस्कर में धूम मचाएगी फिल्म

फिल्म में जैसन बेट्समैन, क्रिस मेसिना, मार्लन वेयैन्स, क्रिस टकर, मैथ्यू माहेर, गुस्ताफ स्कार्सगार्ड और जूलियस टेनन जैसे दिग्गज कलाकारों की भरमार है और इतने शानदार कलाकारों के साथ बेन अफ्लेक खुद भी नाइकी के सीईओ फिल नाइट के किरदार में हैं। अफ्लेक ने इन शानदार कलाकारों के साथ एक बेहद शानदार फिल्म ‘एयर’ बनाई है। प्राइम वीडियो पर हालांकि हिंदी में इस हफ्ते एक बेहद ही दोयम दर्जे की वेब सीरीज ‘दहाड़’ रिलीज हुई है लेकिन इसी ओटीटी पर ‘एयर’ जैसी फिल्म आपका सप्ताहांत बना देगी। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के महीने भर बाद ही ओटीटी पर आ गई है और अगले साल ऑस्कर्स और उसके पहले गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में इसकी धूम मचना तय है। फिल्म तकनीकी रूप से भी कमाल है। अपने समय के हिसाब से इसका पूरी पृष्ठभूमि तैयार की गई है। सिनेमैटोग्राफी नयनाभिराम है और गाने बहुत ही भावुक और प्रेरक हैं!

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Amritpal Singh

खालिस्तानी अमृतपाल ने जाहिर की संसद में भाषण देने की हसरत, कोर्ट से मांगी इजाजत

January 25, 2025
ipl 2025

भारत-पाक तनाव के साए में IPL पर ब्रेक, BCCI बोले- देश पहले, क्रिकेट बाद में !

May 9, 2025
Joshimath in the Himalayas

हिमालय में जोशीमठ के भविष्य का अंधेरा

January 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.