Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हरक सिंह ने दिखाए तेवर, बोले – मामला बढ़ा तो मुंह खोलने से नहीं करूंगा संकोच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 24, 2023
in राज्य
A A
Harak Singh
14
SHARES
474
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : वर्ष 2016 में उत्तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाले स्टिंग ऑपरेशन का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। कोर्ट से नोटिस जारी होने के एक दिन बाद पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने ही सीबीआई जांच के लिए अर्जी लगाई थी और अब उन्हें ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। हरक सिंह ने कहा, मामला आगे जाएगा तो मैं भी खुलकर अपनी बात रखूंगा। जो अभी तक वर्षों से मेरे दिल में दबा है, उसे खोलने में भी संकोच नहीं करूंगा।

एक दिन पहले हॉर्स ट्रेडिंग मामले में कोर्ट से पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट व निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा को नोटिस जारी होने के बाद शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर डॉ. हरक मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि इस मामले को अब आठ साल हो गए हैं। अब गड़े मुर्दे क्यों उखाड़े जा रहे हैं, यह उनकी समझ से बाहर है।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

राष्ट्रपति शासन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने ही कर दिया था खत्म

हरक सिंह ने सीधे तौर पर सीबीआई जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।उनके अनुसार वर्ष 2016 केंद्र के राष्ट्रपति शासन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने ही खत्म कर दिया था। पूर्व सीएम हरीश रावत के बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

हरक सिंह ने विस्तार से बताते हुए साफ किया कि जब वह एक रिजॉर्ट में थे, तब पत्रकार उमेश कुमार का उनके पास फोन आया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत बात करेंगे। हरीश रावत ने जब उनसे बात कि तो उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी नाराजगी उनसे जताई। बकौल हरक, मैंने हरीश जी से कहा कि आप मुझे बार-बार जलील कर रहे हैं। घटिया शराब आप पिला रहे हैं और लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। मैंने हरीश से कहा आप मेरी राजनीति खत्म करना चाहते हैं।

विधायकों को खरीदना गलत बात

दूसरे दिन फिर उमेश का फोन आया, उन्होंने फिर हरीश से बात कराई। तब मुझे नहीं पता था कि स्टिंग हो रहा है। जब दिल्ली में स्टिंग ऑपरेशन की पत्रकार वार्ता हुई, तब भी मुझे नहीं पता चला कि आखिर स्टिंग ऑपरेशन में हुआ क्या था। विजय बहुगुणा के नाम पर प्रेस बुलाई गई थी, लेकिन साकेत बहुगुणा प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उमेश कुमार ने हरीश रावत से जो मेरी बात कराई थी, वह स्टिंग के रूप में प्रस्तुत की गई। हरक के अनुसार, तब उन्हें प्रेस के सामने बोलना पड़ा कि विधायकों को खरीदना गलत बात है।

मदन बिष्ट के स्टिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं

विधायक मदन बिष्ट के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर हरक सिंह कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह मदन से नाराज थे, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। पूरे प्रकरण में 90 प्रतिशत भूमिका मदन बिष्ट की थी और ऐन वक्त पर वह पीछे हट गए। मदन बिष्ट की वजह से ही मैंने हरीश रावत से लड़ाई लड़ी, लेकिन मदन बिष्ट ने जो वादा किया था, उसको पूरा नहीं किया। दिल्ली में मदन बिष्ट मेरे घर पहुंचे, उससे पहले मेरे घर में एक पत्रकार पहुंचा था, जिसने वहां कैमरा लगाया। इस बारे में मुझे जानकारी नहीं थी, बल्कि मेरे पीठ पीछे उसने कैमरा लगाया। मैं तो मदन बिष्ट की बात अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहा था। जब मदन बिष्ट चले गए, तब पत्रकार ने मुझे दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग के बारे में बताया। मैंने नाराजगी जताई। उमेश को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।

मैं सत्य बोलता रहूंगा, मेरे पांव आगे बढ़ते रहेंगे : हरीश रावत

सीबीआई नोटिस को लेकर गरमाई सियासत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, मैं सत्य बोलता रहूंगा, मेरे पांव आगे बढ़ते रहेंगे, मैं चलता रहूंगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस वीडियो की खूब चर्चा है। इसमें वह कह रहे हैं, वर्ष 2016-17 के ये मित्र मेरे चारों तरफ घेरा डालेंगे, डालते रहेंगे। मैं केवल एक बात जानता हूं कि सत्यमेव जयते। इन्हीं ताकतों ने एक महा षड्यंत्र के तहत उस रास्ते को खंडित कर दिया, जिस पर हम चल रहे थे। वर्ष 2017 में हमसे उस सोच को बढ़ाने का अधिकार छीन लिया गया, जिस सोच के साथ हम उत्तराखंड को अपने तरीके से आगे बढ़ाना चाहते थे। हमें जो कुछ खोना था वह खो चुके हैं। मगर एक कुहासा, एक भ्रम 2016 के घटनाक्रम को लेकर बहुत नाटकीय तरीके से खड़ा करने की कोशिश की गई। अब तो जितनी जांचें होंगी, स्थितियां उतनी ही स्पष्ट होंगी, कुहासा हटेगा, कोहरा हटेगा। भ्रम जो फैलाया गया, वह दूर होगा। मुझे कोई चिंता नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नागरिकता अधिनियम पर कई सवाल, विपक्ष क्यों कर रहा विरोध!

March 13, 2024
Kashmir tourism industry

कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री पर संकट, लाखों की आजीविका खतरे में?

April 24, 2025

यूपी चुनाव : जानिए क्यों 2022 में भाजपा 300+ सीटें जीतने जा रही है?

March 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.