Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिग्गज ग्रैंडमास्टर बोले -‘पुतिन का अजेय होने का भ्रम हुआ दूर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 25, 2023
in दिल्ली, विश्व
A A
putin
22
SHARES
748
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पुतिन ने भले ही वैगनर ग्रुप के विद्रोह को समझौता कराकर खत्म कर दिया है लेकिन इससे उनकी छवि भी काफी प्रभावित हुई है. रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर अक्सर अपने ही देश में पुतिन के खिलाफ आवाज उठती रही है और अब येवगेनी की बगावत को लेकर दिग्गज शतरंज खिलाड़ी (ग्रैंडमास्टर) रहे पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्परोव ने भी पुतिन को निशाने पर लिया है. उन्होने दो टूक कहा है कि पुतिन का अजेय होने का भ्रम दूर हो गया है.

कास्परोव का ट्वीट

इन्हें भी पढ़े

Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
Load More

कास्परोव ने ट्वीट करते हुए कहा कि रूस लंबे समय से एक माफिया देश में बदल गया है और वर्षों पहले रूस का पतन हो गया था. उन्होंने कहा, ‘माफिया वैसा ही है जैसा माफिया करता है. आज जो भी समझौता हुआ, उसमें खून-खराबा हो चुका है और पुतिन का अजेय होने का भ्रम दूर हो गया है. उन्होंने और उनके साथियों ने डर क्या होता है, इसे महसूस किया है. मास्को को धमकी दी गई.’

पुतिन के खिलाफ पहले भी किए थे ट्वीट

इससे पहले शनिवार को जब येवगेनी ने बगावत की तो कास्परोव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने कहा था कि रूस में कोई राजनीतिक आदेश लागू नहीं होता है और यूक्रेन में मिली पूर्ण विफलता ने इसे उजागर कर दिया है. अब कौन किसके आदेशों का पालन करेगा? यदि प्रिगोझिन अभी भी जीवित है और 24 घंटों से खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो हकीकत ये होगी कि हम एक नए में प्रवेश कर चुके होंगे.

गैरी कास्परोव ने कहा, ‘जैसे-जैसे यूक्रेनी युद्धक्षेत्र में सफलताएं बढ़ रही हैं, रूस में बेचैनी बढ़ते जा रही है. असफलता हमेशा अनाथ होती है… बलि का बकरा ढूंढ लिया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. लेकिन अंततः जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.’  यह पहली बार नहीं है जब कास्परोव ने पुतिन की खुलकर आलोचना की हो, वह कई मौकों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ सवाल खड़े कर चुके हैं.

बगावत पर उतर आए थे येवगेनी

आपको बता दें कि यूक्रेन युद्ध के दौरान येवगेनी प्रिगोझिन ने आरोप लगाया था कि रूस ने वैगनर समूह के लड़ाकों पर हमला किया था. इसके लिए उन्होंने रूसी सैन्य नेतृत्व की आलोचना की थी. येवगेनी प्रिगोझिन को पुतिन के विश्वासपात्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन  जैसे ही शनिवार को येवगेनी ने बगावत की तो पुतिन भड़क गए. बेलारूस की मध्यस्तता के बाद आखिर समझौता हुआ और बगावत खत्म हुई. समझौते में तय हुआ कि बागी सैनिकों के खिलाफ रूस एक्शन नहीं लेगा और येवगेनी बेलारूस में रहेंगे.

पुतिन के आलोचक माने जाते हैं कास्परोव

आपको बता दें कि गैरी कास्परोव लोकतंत्र के हिमायती रहे हैं और पुतिन के आलोचक माने जाते हैं. उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन की तीखी आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि अब बात करने का कोई मतलब नहीं है. सभी पश्चिमी देशों को साथ आकर पुतिन से लड़ना और यूक्रेन का साथ देना होगा. गैरी ने 2014 में जान का खतरा पाकर रूस छोड़ दिया था. वह क्रोएशिया में रहते हैं.

कौन हैं कास्परोव

शतरंज की दुनिया के बेताज बादशाह रहे कास्परोव रिकॉर्ड 20 साल तक दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे. कास्पारोव के नाम लगातार सबसे अधिक पेशेवर टूर्नामेंट (15) और शतरंज ऑस्कर (11) जीतने का रिकॉर्ड भी है. कास्परोव 1985 में 22 साल की उम्र में तत्कालीन चैंपियन अनातोली कारपोव को हराकर सबसे कम उम्र के निर्विवाद विश्व चैंपियन बने.शतरंज से संन्यास लेने के बाद से उन्होंने अपना समय लेखन और राजनीति को समर्पित कर दिया. पुतिन के कट्टर और मुखर विरोधी रहे यूनाइटेड सिविल फ्रंट के संस्थापक भी हैं. कास्परोव को रूस में कई बार गिरफ्तार किया गया है। 2014 में उत्पीड़न के डर का हवाला देते हुए वह रूस से चले गए और क्रोएशियाई नागरिकता प्राप्त कर ली.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Agni-prime

पैंतरेबाजी में अग्नि-प्राइम मिसाइल जवाब नहीं, दुश्मन कितना ही चकमा दे बचेगा नहीं

June 9, 2023
pralay missile

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तर कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग, 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, पड़ोसी देशों में अलर्ट

March 15, 2026

पुस्तक समीक्षा : रिपोर्टर ऑन द ग्राउंड, माइक पकड़ने से पहले कलम पकड़िए

August 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.