Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

रोहित शर्मा के बाद यह 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2023
in खेल
A A
Team India test
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रोहित शर्मा की उम्र इस वक्त 36 वर्ष हो चुकी है। भारतीय टेस्ट टीम ने लगातार दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल भी गंवाए हैं। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया ने विदेश में प्रदर्शन अच्छा नहीं किया है। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर पांचवां टेस्ट पिछले साल हारी थी। उसके बाद जून 2023 में ओवल के मैदान पर WTC के फाइनल में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में हारी। भारत ने घर पर जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन घरेलू सरजमीं पर भी कई खामियां सामने आई हैं। यही सब कारण हैं कि अब टेस्ट टीम में कई बदलाव की मांग उठ रही हैं। ओवल की हार के बाद रोहित की कप्तानी भी शक के घेरे में है। व्हाइट बॉल में तो हार्दिक एक उत्तराधिकारी के तौर पर दिखने लगे हैं। पर चिंता है रेड बॉल क्रिकेट की।

हालांकि, मैनेजमेंट ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए रोहित पर ही विश्वास जताया है। सवाल यह उठता है क्या टीम के पास अगले दो साल यानी 2025 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे फाइनल तक का विजन है? रोहित की मौजूदा फिटनेस, उनकी फॉर्म और बढ़ती उम्र इन सभी के बीच बाधा बन सकती है। रोहित 2025 तक 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनका उस वक्त तक टेस्ट क्रिकेट में बने रहना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। इस लिहाज से आखिरी कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो भविष्य में टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

अजिंक्य रहाणे

साल 2021 में साउथ अफ्रीका दौरे से पहले रहाणे से उपकप्तानी छिन गई थी। लेकिन उससे पहले उन्होंने टीम इंडिया को अपनी ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाते हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी। जब गाबा का घमंड टूटा था, सिडनी में शानदार टेस्ट ड्रॉ हुआ था, मेलबर्न में टीम इंडिया ने एडिलेड में 36 ऑलआउट को भुलाकर वापसी की थी, इन सभी मौकों पर कप्तान अजिंक्य रहाणे थे। साथ ही उनका कप्तानी रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। ऐसे में अभी उनकी उम्र 34 वर्ष है कम से कम अगले साइकिल तक वह टेस्ट की कप्तानी के अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। बशर्ते रहाणे को अपनी बल्लेबाजी में भी स्थिरता रखनी होगी। हाल ही में WTC फाइनल की टीम में उनकी करीब एक साल से ज्यादा के बाद वापसी हुई थी। उन्होंने 89 और दूसरी पारी में 40 से ज्यादा की पारी खेलकर प्रभावित किया था। यही कारण है कि आगामी वेस्टइंडीज सीरीज में फिर से टीम के उपकप्तान बनने जा रहे हैं।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत फिलहाल कार एक्सीडेंट के बाद से टीम से बाहर हैं लेकिन संभवत: अगले साल की शुरुआत तक उनकी टीम में वापसी हो सकती है। ऐसे में वापसी के बाद वह भी टीम इंडिया की कप्तानी का अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। पंत ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उसके बाद फिर वह कप्तानी करते नहीं नजर आए। उनके पास इसके अलावा आईपीएल में भी कप्तानी का अनुभव है। टेस्ट क्रिकेट में पंत ने अभी तक लाजवाब प्रदर्शन किया है। इस लिहाज से वापसी के बाद लय में जब आ जाएं तो पंत भी रोहित की जगह टेस्ट कप्तान बनने का अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन

पिछले कुछ समय से रविचंद्रन अश्विन विदेश में होने वाले टेस्ट मैचों की टीम से बाहर रखे जाते हैं। लेकिन यह कितना सही है उसका परिणाम सभी के सामने है। हाल ही में ओवल में फाइनल के दौरान अश्विन को नहीं खिलाने पर कई सवाल उठे। वह मौजूदा समय में टीम इंडिया के लीडिंग विकेट टेकर हैं रेड बॉल फॉर्मेट में। अश्विन टेस्ट क्रिकेट के एक शानदार ऑलराउंडर भी हैं। उन्होंने जहां 474 विकेट लिए हैं, वहीं वह 5 शतक सहित 3000 से ऊपर रन भी बना चुके हैं। वह नंबर एक गेंदबाज हैं और उन्हें कोई भी टीम कैसे बाहर कर सकती है? ऐसे कई सवाल हाल ही में उठे थे। बल्कि उनका अनुभव, उनका क्रिकेटिंग माइंड रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में उन्हें उपयुक्त खिलाड़ी बता रहा है। अश्विन के पास आईपीएल में कैप्टेंसी का अनुभव है। वह एक कप्तान के रूप में टीम इंडिया के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सनातन राष्ट्र शंखनाद’ महोत्सव में ‘पद्मश्री’ के समान 4 हिन्दुत्वनिष्ठों को ‘हिंदू राष्ट्र रत्न’ व 18 हिन्दुत्वनिष्ठों को मिला ‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार !

May 20, 2025
Panchayati Raj

श्मशान घरों की अंत्येष्टि के इंतजार में ग्राम: प्रधान और प्रधान पति

April 16, 2025
Station House Officer (SHO) of R.K. Puram

आर.के. पुरम थाना अध्यक्ष ने मादवपुरम गांव के RWA पदाधिकारियों के साथ की बैठक

May 15, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.