Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अमिताभ की राह पर अभिषेक, यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 15, 2023
in राज्य
A A
Abhishek Bachchan
24
SHARES
784
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रयागराज : बॉलीवुड ऐक्‍टर और सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन के बेटे अभिषेक बच्‍चन को लेकर प्रयागराज में अचानक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ये चर्चाएं उनकी अगली पारी को लेकर हैं। कहा जा रहा है अभिषेक 2024 के चुनावी रण में प्रयागराज की धरती पर ताल ठोंक सकते हैं। याद दिला दें कि 1984 में अमिताभ बच्‍चन ने भी इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में अमिताभ ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिग्‍गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को हराकर इतिहास रच दिया था। चुनाव में बिग बी के जादू के चलते 68 प्रतिशत वोट कांग्रेस की झोली में आ गिरे थे जबकि बहुगुणा को सिर्फ 25 फीसदी वोटों से संतोष करना पड़ा था।

अब जब अभिषेक के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल पड़ी है तो राजनीतिक पंडितों की नजऱें आने वाले समय के बारे में प्रयागराज से मिलने वाले संकेतों को ढूंढने में लग गई हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के स्‍थानीय नेता अभिषेक की दावेदारी को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि इस बारे में जो भी निर्णय लेना होगा वो राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ही लेंगे। लेकिन अभिषेक की दावेदारी की चर्चाओं को बल देते हुए कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उनकी मां जया बच्‍चन समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद हैं। पिछले वर्षों में वह पार्टी के मंचों से और संसद में बीजेपी के खिलाफ अक्रामक स्‍टैंड लेती रही हैं। अब जब 2024 का रण करीब है तो समाजवादी पार्टी इसे कमबैक का बड़ा मौका मानकर चल रही है। पार्टी के लिए यह यूपी में उसके भविष्‍य का भी सवाल है। लिहाजा, अखिलेश की कोशिश अपने हर हथियार को आजमाने की होगी। वह एक-एक सीट पर उम्‍मीदवार तय करने में इस बड़ी सावधानी बरतेंगे ऐसा कहा जा रहा है और इसीलिए माना जा रहा है कि कुछ सीटों पर सेलीब्रेटीज को उतारकर वह सपा का माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

वैसे बीजेपी में भी कई फिल्‍मी हस्तियां पहले से हैं। हेमामालिनी मथुरा से पार्टी की सांसद हैं तो अभिनेता रविकिशन शुक्‍ला गोरखपुर से। वहीं भोजपुरी फिल्‍मों का बड़ा नाम दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से सांसद हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सिनेमा जगत के कई चेहरे अलग-अलग राजनीतिक दलों के मंच पर नज़र आते हैं। इन चेहरों के फैन्‍स हैं। अपनी फ्रेंड फालोइं‍ग है जिसका लाभ सम्‍बन्‍ध‍ित पार्टी को मिलता ही है। अभिषेक की दावेदारी को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्‍व अंदर ही अंदर इसकी सम्‍भावनाएं तलाश रहा है। फिलहाल कुछ प्रमुख पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है।

रीता बहुगुणा जोशी हैं मौजूदा सांसद 

इस सीट पर वर्तमान में डॉ.रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी की सांसद हैं। वह पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं जिन्‍हें 1984 के चुनाव में अमिताभ बच्‍चन ने हराया था।

उड़ चुकी है नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की हवा

बता दें कि हाल में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इलाहाबाद की फूलपुर सीट से 2024 का चुनाव लड़ने की चर्चाएं फैली थीं। हालांकि एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर जेडीयू के वरिष्‍ठ नेता केसी त्‍यागी ने कहा था कि कई जगह से प्रस्‍ताव आए हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हम एक ही विचारधारा से आते हैं। यह फैसला नीतीश कुमार और अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
who is in favor of nature

प्रकृति के पक्ष में कौन?

December 2, 2023
America and Iran

पीस डील पर सस्पेंस बरकरार, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप के दावे पर ईरान ने उठाए सवाल

May 30, 2026

भगवान राम की शक्ति पूजा देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

January 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.