Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

देश में कैसे पैदा होंगे 3 करोड़ रोजगार, सीएम केजरीवाल ने बताया प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 15, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है और यहां भाई-भाई से लड़ रहा है। ऐसे में भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा? उन्होंने यह भी कहा कि अगर घरों में, परिवार में और समुदाय में लड़ाई होगी तो देश कैसे आगे बढ़ेगा? ऐसे में अगर हमें आगे बढ़ना है, तो 140 करोड़ लोग एक साथ मिलजुल कर रहें। उन्होंने फॉर्मूला दिया कि कैसे देश में 3 करोड़ रोजगार पैदा होंगे।

बिजली आपूर्ति में भ्रष्टाचार

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना

September 27, 2026
Gyanesh Kumar

ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

September 27, 2026
ai data lab

AI सीखने सरकार दे रही ट्रेनिंग, कई कोर्स फ्री, जानें कहां से शुरू करें

September 27, 2026
special intensive revision

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

September 27, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि अगर हमें देश को आगे रखना है तो 24 घंटे बिजली जरूरी है और यहां 8 से 10 घंटे भी बिजली नहीं आती है। असल में बिजली नहीं आने की वजह भ्रष्टाचार है। दिल्ली में पहले ऐसे ही हालात थे, पर हमारी सरकार के आने के बाद दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है।

पंजाब में हालात में सुधार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भी यही हालात थे। वहां भी हमारी सरकार आने के बाद अब पावर कट लगने बंद हो गए हैं। पावर प्लांट 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करना चाहिए। मैंने दिल्ली में फ्री बिजली शुरू की और पंजाब में सरकार बनी तो वहां भी हमने बिजली फ्री की।

पूरे देश में कर सकते हैं 200 यूनिट तक बिजली फ्री

कुछ लोगों ने कहा कि केजरीवाल फ्री की बिजली बाट रहा है। इस पर मेरा मजाक बनाया गया। अगर हमें देश में 200 यूनिट तक फ्री बिजली देनी है तो केवल डेढ़ लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि अब देश तय कर ले कि बिजली माफ करानी है या 4 बड़े उद्योगपतियों की पूंजी बढ़ाने की सोच रखनी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश में 25 करोड़ छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हैं। इनमें 17 करोड़ सरकारी स्कूलों में जाते हैं। अगर दिल्ली की बात छोड़ दें तो अधिकतर सरकारी स्कूल खस्ता हाल हैं। जब तक एक-एक बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं दी जाएगी, तब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन पाएगा।

बिना पैसे सरकारी स्कूल होंगे बेहतर

मैं एक प्लान बता रहा हूं कि 5 साल के अंदर सभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से अच्छा बना देंगे। जैसे दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे बने हैं। इसके लिए कोई नया पैसा नहीं चाहिए। बस इसमें करप्शन खत्म कर दो। मेरा सपना है हर गरीब को अमीर बनाना और ये तब होगा जब उसका बेटा इंजीनियर और डॉक्टर बनेगा। विश्व गुरु केवल भाषण देने से नहीं बनेगा।

चिकित्सा हो सकती है फ्री

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए। हमारे देश में कई जगहें ऐसी हैं, जहां दूर-दूर तक मेडिकल सुविधा नहीं है। मैंने हिसाब लगाया है कि पूरे देश में 1 लाख मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए केवल 10 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। 140 करोड़ लोगों में अगर सबको फ्री इलाज देना है तो केवल ढाई लाख करोड़ रुपये की जरूरत है। अगर ये सब हो गया तो पूरे देश में 3 करोड़ रोजगार पैदा होगा।

दिल्ली में रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली के अंदर है। बाकी राज्यों में 6 प्रतिशत महंगाई है और दिल्ली में केवल 2 प्रतिशत है। उन्होंने विरोधियों पर हमलावर अंदाज में कहा कि संसाधन तो हैं, लेकिन हमारे पास बस नीयत की कमी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वेकोलि में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

January 12, 2024
Rajnath Singh

राजनाथ सिंह बोले- ‘मुंहतोड़ जवाब देंगे और जैसा चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा’!

May 5, 2025
BANSURI swaraj

सुशासन वाली सरकार के प्रति भरोसे का प्रतीक!

April 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए
  • पितृ पक्ष में शाम के समय दीपक क्यों जलाया जाता है? जानें महत्व और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.