Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, अब इन कपड़ों के पहनने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2023
in दिल्ली
A A
मां कालका जी
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित मां कालका जी का मंदिर एक ऐसा शक्तिपीठ है, जहां पर पूरे साल देवी के भक्तों का तांता लगा रहता है. मां कालिका के जिस मंदिर में जाकर कभी पांडवों ने महाभारत युद्ध में विजय का आशीर्वाद पाया था, अब उस मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एक नया ड्रेस कोड जारी कर दिया गया है. श्री कालकाजी मंदिर समिति के अनुसार अब मंदिर परिसर के भीतर अमर्यादित कपड़ों पर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. देवी भक्तों के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश करने के लिए बनाए गये इस ड्रेस कोड के पीछे की वजह और नये नियम के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं.

कालका मंदिर का नया ड्रेस कोड

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

September 27, 2026
Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
Load More

कालका जी मंदिर यदि आप देवी दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आपको अब कुछ विशेष कपड़े पहनने पर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा. कालका जी मंदिर समिति के अनुसार मंदिर प्रांगण में कटी-फटी जींस, मिनी स्कर्ट, बरमूडा, नाइट सूट आदि पहन कर आने वाले भक्तों को मंदिर में इंट्री नहीं मिलेगी. कपड़ों को लेकर बनाए गये नये नियम के साथ मंदिर में वीडियो रील बनाने, अमर्यादित आचरण करने आदि पर भी सख्त मनाही रहेगी.

पुरुष और स्त्री दोनों के लिए है नया नियम

कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के अनुसार मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए बनाया गया नियम देवी भक्तों की मांग और मंदिर परिसर की मर्यादा को बनाए रखने के लिए बनाया गया है. यह नियम समान रूप से स्त्री और पुरुष के लिए लागू होंगे. जिसे तहत कोई भी पुरुष बरमूडा पहनकर मंदिर में अब प्रवेश नहीं पा सकेगा तो वहीं महिलाओं को मिनी स्कर्ट आदि पर मनाही होगी.

देवी दर्शन के लिए कोई विशेष ड्रेस नहीं

उज्जैन के महाकाल और देश के कुछेक मंदिरों में पुरुषों के लिए धोती और महिलाओं के लिए साड़ी जैसे नियम बनाए गये हैं, लेकिन कालका जी मंदिर में अभी ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है. महंत सुरेंद्रनाथ जी के अनुसार कालका जी मंदिर में देवी दर्शन के लिए पहनावे के लिए कोई बाध्यता नहीं है और यदि कोई शालीनताा के साथ अपने शरीर को ढंक कर आता है तो जीन्स आदि पर कोई मनाही नहीं है, लेकिन कटे-फटे या फिर अजीबो-गरीब कपड़े पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tribal Youth Exchange Program

3 से 9 नवंबर तक होगा 15वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

November 2, 2023
pm modi

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से विपक्ष क्यों परेशान? मिजोरम-मणिपुर को सौगात, सियासी बरसात !

September 13, 2025
india and australia

महाविजय को तैयार भारत

November 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.