Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

योगी कैबिनेट के फैसले को अमली जामा पहनाने में जुटा यूपीसीडा प्रबंधन

बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, रोजगार सृजन भी होगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 29, 2023
in Uncategorized
A A
Yogi cabinet
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कण्डारी


कानपुर। झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की स्थापना के लिए दक्ष और कुशल प्लानर की नियुक्ति की जाएगी। यूपीसीडा ने अपनी बोर्ड मीटिंग में इस पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रबंधन के अनुसार प्रदेश में लगभग 47 वर्ष के बाद एक नई टाउनशिप के विकास का प्रस्ताव है। इसलिए एक वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने के लिए बहुत ही दक्ष एवं कुशल प्लानर को नियुक्त किया जाएगा, जो इस योजना को मूर्त रुप देंगें। इस निर्णय से बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, जिससे रोजगार सृजन भी होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में योगी कैबिनेट ने बीडा के गठन के साथ ही नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप के निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदित किया था। अब यूपीसीडा इसे मूर्त रूप देने में जुट गया है।

इन्हें भी पढ़े

hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
Load More

अवस्थापना परियोजनाओं पर विशेष ध्यान
यूपीसीडा की बोर्ड मीटिंग में कई और विषयों पर भी निर्णय लिए गए। इसके तहत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर परियोजना से आच्छादित यूपीसीडा के चिन्हित भूखंडों को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) से जोड़ा जाएगा, जिससे आस-पास के औद्योगिक क्षेत्रों की अवस्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) को औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट-5 में 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन की स्थापना के 1000 वर्ग मी. का भूखंढ (एनपीसीएल) आवंटित किया गया है, जिससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, जिसके फलस्वरुप उत्पादन में सुगमता सुनिश्चित होगी।

औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाओं पर जोर
155 औद्योगिक क्षेत्रों में सेफ इंडस्ट्रियल एरिया के क्रियान्वयन के लिए सुविधाओं का सुद्ढ़ीकरण किया जाएगा। इसके तहत सड़क, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, उद्यान एवं सभी औद्योगिक क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के लिए सेफ औद्योगिक क्षेत्र परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालय, डॉरमेट्रीज, ट्रक ले-बाई, सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, क्रेच आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। इस संबंध में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संचालन किया जाना प्रस्तावित है।

इस क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) की नियुक्ति की जाएगी, जो औद्योगिक क्षेत्रों में अवशेष अवस्थापना सुविधाओं जिसमें हॉर्टीकल्चर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रेनेज, लिक्विडी वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट्स, सीसीटीवी, टॉयलेट आदि इन्फ्रास्ट्रक्चर के उच्चीकरण के कार्य भी इंपैनल्ड फर्मों से डीपीआर तैयार करा कर ई-टेंडर की कार्यवाही कराते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे। इस संबंध में एफडीआर टेक्नोलॉजी से सड़कों को अपग्रेड कराने के लिए यूपीआरआरडीए एवं सीआरआरआई से संपर्क करते हुए डीपीआर तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया है।

ये महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए

  • यूपीसीडा ने यूपी-एसआरएलएम के साथ एमओयू के तहत समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन संचालित करने का निर्णय लिया है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों एवं उद्यमियों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।
  • लैंड बैंक की वृद्धि के लिए तथा रुग्ण एवं नीलामी में क्रय की गई इकाईयों को पुन: उपयोग में लाने हेतु उप विभाजन नीति में संशोधन किए गए हैं, इससे अनुपयोगी भूमि को इस नीति के अंतर्गत पुन: उपयोगी बनाए जाने के उद्देश्य से सहूलियत प्रदान की गई है। इससे उद्योगो की स्थापना हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

तालिबान की क्रूरताएं

January 4, 2023
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025
CM Dhami reviewed for achieving the goals of Uttarakhand @ 25

उत्तराखंड: जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की मंजूरी

October 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.